05:15 PM, 07-Jan-2025
JEE Mains 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न क्या है?
जेईई मेन परीक्षा 2025 के संशोधित पैटर्न में कहा गया है कि सेक्शन बी में प्रति विषय सिर्फ 5 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को सभी 5 प्रश्नों को हल करना होगा। पेपर 1 (बीई/बी.टेक), पेपर 2ए (बी.आर्क) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा में चयन के लिए कोई विकल्प नहीं होगा। जेईई मेन्स 2025 प्रश्न पत्र में 90 प्रश्न शामिल होंगे यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे।