09:33 PM, 17-Jun-2022
HBSE Result 2022: क्या रहा सफलता प्रतिशत?
हरियाणा बोर्ड दसवीं परीक्षा के परिणाम में कुल 73.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 92.96 फीसदी प्राइवेट छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। दसवीं कक्षा में कुल 76.26 फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 70.56 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।