राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कल, शुक्रवार को सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगी।
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 13 मई से 3 जून के बीच हुआ था। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 13 और 16 मई को थी, लेकिन किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए थे, उनके लिए NTA ने 2 और 4 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की।
परीक्षा के बाद, अनंतिम उत्तर कुंजी 17 जून को जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 20 जून 2025 थी।
सीयूईटी यूजी 2025 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी जाएंगी, जिनमें नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, लिंग, श्रेणी, आवेदन किया गया प्रोग्राम, और विषय कोड शामिल हैं। इसके अलावा, स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय के लिए प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस यानी उत्तीर्ण होने की स्थिति भी दर्शाई जाएगी
2024 में एनटीए ने 28 जुलाई को नतीजों की घोषणा की थी। इससे पिछले साल, 2023 में परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए गए थे। वहीं, 2022 में परिणाम 16 सितंबर को जारी किया गया था।
| साल | परिणाम तिथि |
| 2025 | 04 जुलाई |
| 2024 | 28 जुलाई |
| 2023 | 15 जुलाई |
| 2022 | 16 सितंबर |
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा 13 मई से 4 जून तक भारत में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों पर 37 विषयों के लिए आयोजित की थी। एकाउंटेंसी विषय की पुनर्परीक्षा 2 से 4 जून के बीच कराई गई, जबकि तमिल और उर्दू भाषा की परीक्षा 4 जून को हुई। परीक्षा में देशभर से 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। अनंतिम उत्तर कुंजी 17 जून को जारी की गई थी। वहीं अंतिम उत्तर कुंजी 1 जून को प्रकाशित कर दी गई है। अब नतीजों की घोषणा 4 जुलाई को होने जा रही है।
| आयोजन | तारीख |
| परीक्षा तिथि | 13 मई से 4 जून के बीच |
| अनंतिम उत्तर कुंजी | 17 जून, 2025 |
| अंतिम उत्तर कुंजी | 1 जुलाई, 2025 |
| परिणाम | 4 जुलाई, 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | cuet.nta.nic.in. |
एनटीए सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी मंगलवार, 1 जुलाई को प्रकाशित कर चुका है। इसके बाद, अब एनटीए ने परिणाम जारी करने की तारीख का भी एलान कर दिया है। एनटीए के ताजा नोटिस के अनुसार, परिणाम शुक्रवार 4 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
एनटीए ने आधिकारिक तौर पर सीयूईटी यूजी का परिणाम जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, एनटीए सीयूईटी यूजी की परिणाम 4 जुलाई को घोषित करने वाला है।
सीयूईटी यूजी का रिजल्ट 4 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
नहीं, अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज या कल सीयूईटी यूजी के नतीजे जारी कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन पिछले वर्षों के रुझान देखें तो ज्यादातर अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परिणाम की घोषणा जल्द की जाती है। अब चूंकि अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद जल्द रिजल्ट की उम्मीद रख सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरकार्ड में निम्न जानकारियां शामिल होंगी:
सीयूईटी यूजी 2025 में इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले। सबसे बड़ा बदलाव विषयों की संख्या में हुआ, जहां पिछले साल 63 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी, वहीं इस साल इसे घटाकर 37 विषयों तक सीमित कर दिया गया। इसके अलावा, प्रत्येक विषय की परीक्षा अवधि को भी घटाकर 60 मिनट कर दिया गया। परीक्षा कुल 13 भाषाओं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों में आयोजित की गई।
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में देशभर से 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा 13 मई से 3 जून के बीच कई चरणों और शिफ्ट में हाइब्रिड मोड (कंप्यूटर आधारित और पेन-पेपर दोनों) में आयोजित की गई थी।
एकाउंटेंसी विषय की पुनर्परीक्षा 2 से 4 जून के बीच कराई गई, जबकि तमिल और उर्दू भाषा की परीक्षा 4 जून को हुई। अब सभी उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जल्द जारी होने का इंतजार है।
नहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। हालांकि, एनटीए ने इस प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर रिजल्ट जारी होने के बाद सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है या स्लो हो गई है, तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों को बार-बार लॉगिन करने से बचना चाहिए। इसके बजाय कुछ समय इंतजार करें और फिर दोबारा प्रयास करें।
सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद अगला चरण यूनिवर्सिटी-विशिष्ट एडमिशन या काउंसलिंग प्रक्रिया का होता है। इसमें हर विश्वविद्यालय अपनी अलग प्रवेश प्रणाली और पोर्टल (जैसे DU का CSAS पोर्टल या AU का Samarth Portal) के माध्यम से छात्रों से रजिस्ट्रेशन करवाता है। छात्र को अपने स्कोर के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है, जहां वह अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज को प्राथमिकता अनुसार चुनता है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा 13 मई से 4 जून तक भारत में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों पर 37 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें एक सामान्य योग्यता परीक्षा भी शामिल थी।
सीयूईटी यूजी 2025 की फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब परिणाम कभी भी घोषित किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही तुरंत लॉगिन कर सकें। परिणाम cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरकार्ड में निम्न जानकारियां शामिल होंगी:
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कुल 27 सवाल हटा दिए हैं। CUET UG की मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए छात्रों को 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। ऐसे में हटाए गए सवालों का छात्रों के स्कोर पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अभी तक सीयूईटी यूजी 2025 परिणाम तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि, NTA ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है और परिणाम अब किसी भी समय घोषित होने की उम्मीद है।