फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam Date Sheet Live: यूपी-बिहार, आईसीएसई के बाद अब जारी होगी सीबीएसई की डेटशीट, जानिए क्या है अपडेट

Sat, 09 Dec 2023 12:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

10th and 12th Class Board Exam Date 2024 Live Updates: यूपी-बिहार,ICSE बोर्ड ने पहले ही 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों की डेटशीट बहुत जल्द ही जारी होने वाली है। यहां पढ़िए कि सीबीएसई डेटशीट कब जारी करेगा।
विज्ञापन
Board Exam Date Sheet 2024, CBSE Time Table - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:38 PM, 09-Dec-2023

CBSE Board exam 2024

लाखों की संख्यां में परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द बोर्ड आधिकारिक वेबसाइटों cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी करेगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से डेटशीट पर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

12:37 PM, 09-Dec-2023

UPMSP UP Board पिछली बार की तुलना में कम पंजीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यह संख्या 2023 की तुलना में कम है, पिछली बार बोर्ड परीक्षा के लिए 58,84,634 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

12:37 PM, 09-Dec-2023

UPMSP UP Board Class 10th and 12th Time Table 2024

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से बताया गया है कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 09 मार्च को समाप्त होंगी।

विज्ञापन
11:59 AM, 09-Dec-2023

UPMSP 2024 प्रैक्टिकल परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल स्तर पर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों द्वारा 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से 01 फरवरी और 02 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

11:59 AM, 09-Dec-2023

Assam HS datesheet 2024

असम बोर्ड ने कक्षा 12वीं की डेट शीट 2024 जारी कर दी है। असम एचएस टाइम टेबल 2024 के अनुसार, परीक्षाएं 12 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
11:26 AM, 09-Dec-2023

BSEB 10th Datesheet 2024 15 फरवरी से मैट्रिक एग्जाम

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक ली जाएगी। यह परीक्षा भी दो पालियों में ली जाएगी। वहीं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 के इंटरनल एसेसमेंट या प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी से 20 जनवरी तक किया जाएगा।

11:25 AM, 09-Dec-2023

BIHAR Board Exam 2024 एक फरवरी से इंटर एग्जाम

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा एक फरवरी से 12 फरवरी तक ली जाएगी। यह परीक्षा बीच दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह 9:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक की जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन्टरमीडिएट वार्षिक (प्रायोगिक) परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक ली जाएगी।

11:25 AM, 09-Dec-2023

BSEB Datesheet 2024

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगामी मैट्रिक और इंटर परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति वर्ष 2024 में आयोजित की जाने वाली माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं विविध परीक्षाओं से सम्बंधित 'वार्षिक कैलेंडर' जारी कर दिया गया है।

10:06 AM, 09-Dec-2023

ICSE Time Table इस सब्जेक्ट का एग्जाम सबसे पहले

शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10 या आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी को अंग्रेजी भाषा के पेपर के साथ शुरू होगी और 28 मार्च को कला पेपर 4 के साथ समाप्त होगी। परीक्षा कला पेपर के लिए सुबह 9 बजे से और अन्य विषयों के लिए सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। कला विषय के पेपर की अवधि 3 घंटे और अन्य विषयों की अवधि 2 घंटे होगी।

10:06 AM, 09-Dec-2023

ICSE Class 10, 12 Date Sheet 2024

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

09:53 AM, 09-Dec-2023

Board Exam Date Sheet Live: यूपी-बिहार, आईसीएसई के बाद अब जारी होगी सीबीएसई की डेटशीट, जानिए क्या है अपडेट

10th and 12th Class Board Exam Date 2024 Live Updates: यूपी, बिहार, आईसीएई सहित कई बोर्ड्स ने 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। अब छात्र सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो जाएंगी। पंजीकृत छात्रों के पास अब थोड़ा ही समय बचा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें