यह भी पढ़ें: ICSE Results 2022: 10वीं के नतीजों में यूपी का दबदबा, पहले पायदान पर तीन बेटियों समेत चार ने बनाई जगह
यह भी पढ़ें: ICSE 10th Result 2022 LIVE: आईसीएसई रिजल्ट टॉप-3 में 110 छात्र, ऐसे देखें अपना परिणाम
CISCE की ओर से जारी किए जा रहे आईसीएसई 10वीं के परीक्षा के परिणाम को छात्र एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। छात्र मोबाईल पर ICSE लिखें, फिर अपनी यूनिक आईडी लिखें और इसे 09248082883 पर भेज दें। आपका परिणाम एसएमएस के माध्यम से जल्द ही मोबाइल पर आ जाएगा।
बीते साल 2021 में CISCE की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं में 99.98 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी।
बोर्ड एक बार फिर से विद्यार्थियों को रिजल्ट रीचेक कराने की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इसकेलिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को इसकेलिए प्रति विषय एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
मोबाईल पर ICSE लिखें, फिर अपनी यूनिक आईडी लिखें और 09248082883 पर भेज दें। आपका परिणाम एसएमएस पर आ जाएगा।
छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
CISCE दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।
बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस साल CISCE की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने परिणाम से जुड़ा नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि छात्रों के परिणाम टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के भी अंकों को छात्रों के अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा दसवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन बीते 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया गया था।
कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सावधानीपूर्वक आयोजित की गई थी।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा दसवीं) की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम को आज 17 जुलाई, 2022 को शाम पांच बजे जारी किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षाएं 15 जून तक हुई थी। इसके बाद परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में कम से कम 45 दिनों का समय लगता है। अभी तो करीब 30 दिन ही हुए हैं। हालांकि, प्रधान ने आगे छात्रों को यह भी आश्वासन दिया कि परिणाम जारी होने में 15 दिनों का समय नहीं लगेगा।
सीबीएसई के परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि परीक्षा परिणाम को सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सीबीएसई के अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर चर्चा हुई है।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बीते साल 99.04 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। साल 2020 में पास प्रतिशत 91.46 दर्ज किया गया था।
नवीनतम रिपोर्टों का दावा है कि सीबीएसई के नतीजे जुलाई के आखिर में घोषित किए जाएंगे। सूत्रों ने संभावित तारीखों की घोषणा भी कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट और अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी भी कुछ केंद्रों पर लंबित है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों को कहना है कि टर्म-1 और टर्म-2 का वेटेज अभी भी तय नहीं हो सका है। उम्मीद है कि कक्षा 10वीं के परिणाम 04 जुलाई, 2022 तक और कक्षा 12वीं के परिणाम 14 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।
कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में किया था। अनुमान के मुताबिक देशभर के हजारों केंद्रों पर करीब 35 लाख छात्रों ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।
बोर्ड की ओर से दसवीं के कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र किसी भी नए अपडेट और जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
CBSE की ओर से अब तक परिणाम जारी करने को लेकर किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रह है दसवीं और बारहवीं दोनों के ही परिणाम जुलाई के आखिर तक जारी किए जा सकते हैं।
बोर्ड की ओर से अब तक छात्रों की ओर से की जा रही इस मांग पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ऐसी खबरें थी कि सीबीएसई ने छात्रों के अंतिम परिणाम को 30 फीसदी टर्म-1 और 70 फीसदी टर्म-2 में प्रदर्शन के आधार पर बनाने का फैसला किया है। हालांकि, आगे जाकर सीबीएसई ने इसे गलत बताया था। छात्र सोशल मीडिया पर ट्रेंड चला रहे हैं। छात्रों की मांग है कि उन्हें दोनों टर्मों में सबसे बेहतर का परिणाम मिले। ट्विटर पर छात्र #CBSEconsiderBestOfEitherTerms नाम से हैशटैग भी चला रहे हैं।
सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम को छात्रों द्वारा टर्म-1 और टर्म-2 दोनों में ही उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अब तक दोनों टर्म के वेटेज को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया है।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार सीपीओ भर्ती में कुल 1552 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। बता दें कि उम्मीदवार अपना विस्तृत स्कोरकार्ड 22 जुलाई, 2022 से लेकर 12 अगस्त, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में कुल अंकों के 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। आसान शब्दों में बताएं तो थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा तीनों मिलाकर छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें सफल घोषित किया जाएगा।
परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। करीब 21 लाख छात्रों ने दसवीं और 14 लाख छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया था।
सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा में करीब 35 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
जो भी छात्र इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम को अब जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेजा था। हालांकि, टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को बोर्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा।
सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के परिणाम छात्र एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। छात्रों को इसके लिए उन्हें अपने पंजीकृत नंबर से बोर्ड द्वारा टोल फ्री नंबर पर एसएमएस करना होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और बारहवीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया जाएगा।
बीते साल की तरह इस बार भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम डिजीलॉकर एप पर जारी किए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दसवीं बोर्ड की टर्म- 2 परीक्षा के परिणाम को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। छात्रों को परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट कर लें।
इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के टर्म 2 बोर्ड परीक्षा परिणाम को उमंग एप (UMANG App) और डिजिलॉकर एप पर भी जारी किया जाएगा। छात्रों को यह बात मालूम होनी चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को वे डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे।
सीबीएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को टर्म-1 से अलग तरीके से जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेजा था।
इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं में 34 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। यह एक विशेष वर्ष है क्योंकि सीबीएसई ने दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित की हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि मीडिया संस्थानों द्वारा चलाई जा रही रिजल्ट में देरी की खबरें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों की तुलना में, सीबीएसई, इस साल कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बावजूद परिणाम जल्दी घोषित करने जा रहा है।
इस साल परीक्षाएं भी देर से शुरू हुईं और 50 दिन से अधिक समय तक आयोजित की गईं। इसलिए, लोग यह मानने लगे हैं कि सीबीएसई रिजल्ट (CBSE 10th 12th Result 2022) में देरी हो रही है, जबकि ऐसा नहीं है।
CBSE Result 2022 Live Updates: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर 36 लाख छात्र- छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, सीबीएसई की ओर से टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे (CBSE Term 2 Result) कब जारी किए जाएंगे, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।