फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th 12th Board Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों पर संशय बरकरार; यहां पढ़ें अपडेट

Sun, 04 May 2025 06:21 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th 12th Result 2025 Date Time Updates: सीबीएसई बोर्ड के 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का संशय बरकरार है। परीक्षा में शामिल हुए बच्चे और उनके अभिभावकों को कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट का इंतजार हैं। हालांकि छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि नतीजे जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। पिछले साल यानी 2024 में बोर्ड ने 13 मई को नतीजे घोषित किए थे। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अपने रिजल्ट के जुड़ी हर ताजा अपडेट और जानकारी यहां समय-समय पर मिलती रहेगी।
विज्ञापन
CBSE Board Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th 12th Result 2025 Date Time Updates: सीबीएसई बोर्ड के 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का इंतजार हैं। पिछले साल यानी 2024 में बोर्ड ने 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे।  जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अपने रिजल्ट के जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां समय समय पर मिलती रहेगी।
विज्ञापन

CBSE Results 2025: 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुई परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 में 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं, जिसमें दोनों स्तरों पर 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

CBSE Class 10th-12th Results: यहां चेक कर सकेंगे नतीजे

अभी तक सीबीएसई की तरफ से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE Board Result Date 2025: मई के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं नतीजे

2024 में बोर्ड ने 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। गौरतलब है कि सीबीएसई ने 2024 में परिणाम जारी करने तिथि के बारे में सूचित नहीं किया था। ऐसे में पिछले वर्षों के रूझानों को देखें तो नतीजे मई में जारी होने की उम्मीद है।

CBSE Result 2025 Update: रिजल्ट देखने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

CBSE Board 10th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े

पिछले वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 21,84,117 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,65,805 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 20,16,779 ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। 2024 में 10वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60% रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला त्रिवेंद्रम (99.75%) रहा।

CBSE Results 2025: सीबीएसई बोर्ड परिणाम कहां देखा जा सकता है?

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

CBSE Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

घोषणा होने के बाद, छात्र नीचे उल्लिखित विभिन्न तरीकों से अपना सीबीएसई परिणाम देख सकते हैं -
  • आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  • एसएमएस के माध्यम से
  • इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) या कॉल के माध्यम से
  • डिजिलॉकर के माध्यम से
  • उमंग एप्लीकेशन के माध्यम से

CBSE Board 12th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े

पिछले वर्ष सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 16,80,256 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,60,511 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 14,50,174 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। 2024 में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% रहा। वहीं, त्रिवेंद्रम (99.91%) सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली जिला रहा।

CBSE Board 12th Exam 2025: 15 फरवरी से 4 अप्रैल की बीच हुईं परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की गईं। इस साल, दोनों (10वीं और 12वीं) कक्षाओं के लिए 204 विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा में करीब 44 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

CBSE Board Result 2025: पिछले साल इस दिन आया था रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड के 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का इंतजार हैं। पिछले साल यानी 2024 में बोर्ड ने 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे।

CBSE Result 2025: कहां मिलेगा रिजल्ट?

जारी होने पर, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, उमंग और एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध होंगे।

CBSE Board 10th 12th Result 2025: फरवरी से अप्रैल के बीच हुई परीक्षा

  • कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू हुई और 1 मार्च, 2025 को समाप्त हुई।
  • कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं - सभी दिनों में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गईं।

CBSE Board Result 2025: इस बार कितने छात्रों ने

इस वर्ष सीबीएसई द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

CBSE Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की बढ़ी बेसब्री

यूपी-बिहार सहित कई अन्य बोर्ड्स ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। हाल ही में CISCE द्वारा ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा की गई। इस बीच सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। 44 लाख से अधिक छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है। सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

CBSE Result: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

CBSE 10th-12th Result Date: सीबीएसई रिजल्ट की तारीख

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि परिणाम मई के मध्य में जारी किए जा सकते हैं। 
 
CBSE Exam 2025: इस दिन हुई परीक्षा

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 1 मार्च तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं।  

CBSE Board Result 2025: इतने छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल, 24.12 लाख छात्रों ने 84 विषयों में परीक्षा दी, जबकि 17.88 लाख छात्रों ने 120 विषयों में 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया।
 
  • कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू हुई और 1 मार्च, 2025 को समाप्त हुई।
  • कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं - सभी दिनों में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गईं।

CBSE Exam Time 2025: परीक्षा का समय

इस वर्ष सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। एक समान शिफ्ट होने के कारण देशभर के परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सुविधा हुई और प्रशासनिक समन्वय बेहतर ढंग से संभव हो सका।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 में 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं, जिसमें दोनों स्तरों पर 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

CBSE Class 10th-12th Results: यहां चेक कर सकेंगे नतीजे

अभी तक सीबीएसई की तरफ से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

CBSE Board Result 2025: जानिए पिछले साल कब आया था रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। यदि हम पिछले वर्ष के ट्रेंड की बात करें, तो सीबीएसई ने वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर इस साल भी मई के दूसरे सप्ताह पर टिकी हुई है।

CBSE Result: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

CBSE Result 2025: पुनर्मूल्यांकन से पहले मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी

नई प्रक्रिया के अनुसार, छात्रों को अब सबसे पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करनी होगी। इससे वे अपने उत्तर और प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंकों को देख सकेंगे, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन का अधिक स्पष्ट रूप से आकलन करने में मदद मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

CBSE Exam 2025: इस दिन हुई परीक्षा

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 1 मार्च तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं।

CBSE Exam Time 2025: परीक्षा का समय

इस साल सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। परीक्षा समय के चलते देशभर के परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं और प्रशासनिक समन्वय भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सका।

1. CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई रिजल्ट की तारीख

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की तिथि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए संभावना है कि रिजल्ट मई के मध्य तक घोषित किए जा सकते हैं।

CBSE Board 10th 12th Result: इस बार कितने छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष सीबीएसई द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई बोर्ड के परिणाम पर क्या है ताजा अपडेट

यूपी-बिहार सहित देश के कई राज्य बोर्डों ने 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। 2 मई को पश्चिम बंगाल और उडीसा में भी बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा की गई। ऐसे में अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे सीबीएसई बोर्ड के छात्रों की बेसब्री भी बढ़ गई है। हालांकि छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि नतीजे जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। यहां क्लिक करके पढ़ें खबर...

डिजिलॉकर पर कैसे पाएं सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट?

सबसे पहले सीबीएसई के डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं और वहां 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी क्लास चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज करें। अब आप मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना रिजल्ट देख लें। स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया समझने के लिए यहां क्लिक करें...

CBSE Result 2025: परीक्षा के लिए इतने बनाए गए केंद्र

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए भारत और 26 देशों में लगभग 7,842 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इनमें से कक्षा 10 के लिए करीब 7,780 केंद्रों का इस्तेमाल किया गया। 

CBSE: एसएमएस से कर सकेंगे रिजल्ट चेक

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 को बिना इंटरनेट के भी एसएमएस के माध्यम से देखा जा सकेगा। छात्र अपने परिणाम जानने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित नंबर पर अपना रोल नंबर भेज सकते हैं। इस सुविधा से छात्रों को इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी और वे आसानी से एसएमएस द्वारा अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। यहां जानें चेक करने का तरीका..

CBSE Board 2025: एक शिफ्ट में हुई परीक्षा

इस वर्ष सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। एक समान शिफ्ट होने के कारण देशभर के परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सुविधा हुई और प्रशासनिक समन्वय बेहतर ढंग से संभव हो सका।

CBSE Board 10th 12th Result 2025: 44 लाख छात्र-छात्राओं को नतीजों का इंतजार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 में 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं, जिसमें दोनों स्तरों पर 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

CBSE Board Result: रिजल्ट चेक करने के तरीके

घोषणा होने के बाद, छात्र नीचे उल्लिखित विभिन्न तरीकों से अपना सीबीएसई परिणाम देख सकते हैं -
  • आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  • एसएमएस के माध्यम से
  • इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) या कॉल के माध्यम से
  • डिजिलॉकर के माध्यम से
  • उमंग एप्लीकेशन के माध्यम से

CBSE 10th-12th Result 2025: प्रतिशत की जानकारी कैसे मिलेगी

सीबीएसई बोर्ड खुद से छात्रों का प्रतिशत घोषित नहीं करता है। उनकी मार्कशीट में हर विषय के अंक और ग्रेड दिए जाते हैं, लेकिन कुल प्रतिशत नहीं लिखा होता। ऐसे में छात्रों या स्कूलों को खुद से मैन्युअल तरीके से प्रतिशत निकालना होता है। यह खासकर तब जरूरी होता है जब किसी कॉलेज में एडमिशन लेना हो या किसी प्रतियोगी परीक्षा के फॉर्म में प्रतिशत भरना हो।

CBSE Result Date: क्या 6 मई को जारी होंगे नतीजे?

सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर एक कथित नोटिस वायरल हो रहा था, जिसमें परिणाम घोषित होने की तारीख का जिक्र किया गया था। अब सीबीएसई ने इस वायरल नोटिस को फर्जी करार दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें।  
 
CBSE Result 2025: फेल होने पर क्या करें?

सीबीएसई बोर्ड के परिणामों के बाद अगर आप एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो एक या दो विषयों में फेल हुए हैं।

CBSE Result Digilocker: डिजिलॉकर सत्यापन जरूरी

डिजिलॉकर के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा। डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट डिजिटल रूप से प्रमाणित होती है और यह आधिकारिक उपयोग के लिए पूरी तरह वैध मानी जाती है।
 
CBSE Digilocker Result Check: डिजिलॉकर पर कैसे पाएं सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट?

सबसे पहले सीबीएसई के डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं और वहां 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी क्लास चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज करें। अब आप मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना रिजल्ट देख लें। स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया समझने के लिए यहां क्लिक करें...

CBSE 10th Result Date: क्या 6 मई को जारी होंगे नतीजे?

सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर एक कथित नोटिस वायरल हो रहा था, जिसमें परिणाम घोषित होने की तारीख का जिक्र किया गया था। अब सीबीएसई ने इस वायरल नोटिस को फर्जी करार दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें।  

CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई रिजल्ट की तारीख

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की तिथि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए संभावना है कि रिजल्ट मई के मध्य तक घोषित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

CBSE Board Result: रिजल्ट चेक करने के तरीके

घोषणा होने के बाद, छात्र नीचे उल्लिखित विभिन्न तरीकों से अपना सीबीएसई परिणाम देख सकते हैं -
  • आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  • एसएमएस के माध्यम से
  • इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) या कॉल के माध्यम से
  • डिजिलॉकर के माध्यम से
  • उमंग एप्लीकेशन के माध्यम से
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें