फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result LIVE: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में भी बेटियों का जलवा, लड़कों को 1.41 फीसदी से पछाड़ा

Fri, 22 Jul 2022 06:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

CBSE 10th Result Out at cbseresults.nic.in: सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया। रिजल्ट संबंधी ताजा अपडेट पाने के लिए amarujala.com/education पर पढ़ते रहें लाइव ब्लॉग
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:00 PM, 22-Jul-2022

CBSE Results 2022: शिक्षा राज्य मंत्री ने दी छात्र-छात्राओं को बधाई 

डॉ सुभाष सरकार ने कहा कि मैं शिक्षकों, माता-पिता और अभिभावकों के प्रयासों की भी सराहना करता हूं जो किसी भी छात्र की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

05:59 PM, 22-Jul-2022

CBSE Results 2022: शिक्षा राज्य मंत्री ने दी बधाई 

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने भी परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं बधाई दी है। शिक्षा राज्य मंत्री ने ट्वीट किया, सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई।

05:00 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: प्रधान बोले- अच्छा प्रदर्शन देखकर खुशी होती है

प्रधान ने ट्वीट किया, यह जानकर खुशी हुई कि लड़कियों ने 93.8% लड़कों की तुलना में 95.21 के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जेएनवी (99.71%) और केवी (96.61%) के छात्रों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखकर भी खुशी होती है।

विज्ञापन
04:54 PM, 22-Jul-2022

CBSE Results 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं बधाई दी है।


 

04:51 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: अंजलि ने 10वीं में पाए 500 में से 500 अंक

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले गांव सिलारपुर की बेटी अंजलि ने 10वीं कक्षा में 500 में से 500 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया है।

विज्ञापन
04:10 PM, 22-Jul-2022

CBSE Exam 2023 Dates Declared

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि दुनिया भर में कोविड महामारी का प्रभाव कम होने के आलोक में बोर्ड ने फरवरी 2023 में 15 तारीख से परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय किया है। 

04:07 PM, 22-Jul-2022

CBSE Exam 2023 Dates: 15 फरवरी से होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई के अधिकारियों ने कहा कि अगले साल 2023 में सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जाएगी। 

04:01 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: बिजनौर में कक्षा 12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर

वहीं बिजनौर में कक्षा 12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर बने हैं। इनमें एलआरएस अकादमी स्कूल की घृताची गुप्ता ने 99.4, सेंट मेरी धामपुर की छात्रा चैतन्या मिगलानी ने 99.2 और डीडीपीएस बिजनौर की रिद्धि अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

03:47 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result 2022 Live Update

दीया ने कक्षा 10वीं में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं में शामली के ही सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा अपूर्वा तायल व बीएसएम स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल ने संयुक्त रूप से 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

03:12 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result: शामली की दीया नामदेव 10वीं में टॉपर

इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट में शामली जिले में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा दीया नामदेव शत प्रतिशत अंक पाकर नेशनल टॉपर बनी हैं। 

02:59 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result 2022: विदेशी स्कूलों में ऐसा रहा सीबीएसई रिजल्ट

वर्ष पंजीकृत उपस्थित पास पास प्रतिशत
2019 23697 23494 23200 98.75
2020 23841 23716 23400 98.67
2021 24439 24439 24420 99.92
2022 25095 24843 24169 97.29

02:46 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result 2022 Overall Pass Percentage (Full Subjects)

वर्ष पंजीकृत उपस्थित पास पास प्रतिशत
2019 1774299 1761078 1604428 91.1
2020 1885885 1873015 1713121 91.46
2021 2113767 2097128 2076997 99.04
2022 2109208 2093978 1976668 94.4

 

02:38 PM, 22-Jul-2022

CBSE Confirms 10th Result 2022

02:30 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result : Class 10th Gender wise Pass Percentage

जेंडर 2019 2020 2021 2022
लड़कियां 92.45 93.31 99.24 95.21
लड़के 90.14 90.14 98.89 93.8
ट्रांसजेंडर 94.74 78.95 100 90

02:19 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10-12th Result Declared

02:17 PM, 22-Jul-2022

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर करें चेक

सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। छात्र इसके जरिये अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

02:13 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result Check At DigiLocker

02:12 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result Check At DigiLocker

01:55 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: परीक्षा संगम पोर्टल पर मिलेगा रिजल्ट

इस साल बोर्ड ने सीबीएसई ने परीक्षा संगम नामक पोर्टल लॉन्च किया है। इसी पोर्टल पर सीबीएसई द्वारा स्कूल वाइज रिजल्ट अपलोड किया जाएगा।

01:53 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: सीबीएसई 10वीं का परिणाम पहले ई-मेल पर आता था

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 स्कूलों के लिए परीक्षा संगम पर अपलोड किया जाएगा। पहले बोर्ड ई-मेल और सीबीएसई पोर्टल पर रिजल्ट भेजता था। 

01:52 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: यहां करें चेक

 छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर का उपयोग करके वेबसाइट- cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

01:40 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: 10वीं की परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा छात्र शामिल

सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 18 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जो इस साल दो टर्म में आयोजित की गई थी।

01:37 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर भी आएगा रिजल्ट

cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in

01:33 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: परीक्षा संगम पर अपलोड किए गए

कृपया ध्यान दें, सीबीएसई 10वीं परिणाम फिलहाल परीक्षा संगम पर अपलोड किए गए हैं। ऑनलाइन चेक करने का लिंक अभी तक सक्रिय नहीं किया गया है। छात्र या तो स्कूल से संपर्क करके रिजल्ट जान सकते हैं। 

या फिर रिजल्ट सबसे पहले पाने का तरीका यहां पढ़ें 

01:29 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10 Result 2022: सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत

सीबीएसई इस साल कक्षा 10वीं के परिणाम का पास प्रतिशत परिणाम के साथ घोषित किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2021 में सीबीएसई कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.4 फीसदी रहा था और 2020 में उत्तीर्ण प्रतिशत 91.46 फीसदी था। 

01:28 PM, 22-Jul-2022

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट: DigiLocker पर कर सकते हैं चेक

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, DigiLocker पर चेक कर सकते हैं। 

01:23 PM, 22-Jul-2022

 CBSE 10th Result Live: 10वीं का परिणाम 1.20 बजे जारी

CBSE 10th Result Out at cbseresults.nic.in सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया था। वहीं, 10वीं का परिणाम 1.20 बजे जारी हुआ है। 

यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result Out Live: सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना परिणाम

01:11 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result Out

चरण 1: उमंग एप को Google Playstore से डाउनलोड करें।

चरण 2: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।

चरण 3: अब सीबीएसई परिणाम टैब पर क्लिक करें।

चरण 4: आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें यानी: रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर।

चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।

चरण 6: सत्यापित करे लें कि क्या सभी विवरण सही हैं।

01:09 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result : सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परीक्षा 24 मई तक चली थी

सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। 

12:50 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result : 10th Result 2022 Soon

कुछ रिपोर्टों के अनुसार सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम आज दोपहर 02 बजे जारी होने की संभावना है। 

12:48 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result: उमंग एप और डिजिलॉकर पर जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम सबसे पहले उमंग एप और डिजिलॉकर पर जारी किए जाएंगे। 

12:31 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result: डिजिलॉकर पर जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

12:29 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result : 10th Result 2022

छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार , कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी । इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम , द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर कर रहा है ।

12:25 PM, 22-Jul-2022

CBSE Results 2022: डिजिलॉकर पर आएगा रिजल्ट

कक्षा 10 के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। बोर्ड पहले ही संबंधित स्कूलों के साथ छात्रों के डिजीलॉकर अकाउंट के लिए पिन साझा कर चुका है। छात्र अपने डिजिलॉकर खाते की जांच और लॉगिन करने के लिए अपने स्कूल से मदद ले सकते हैं। 

12:20 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट यहां देखें

सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

cbseresults.nic.in
cbse.digitallocker.gov.in
cbse.gov.in

12:03 PM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result: पराीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल का सख्त पालन

सीबीएसई ने छात्रों और स्कूल के कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए टर्म और टर्म ॥ दोनों परीक्षाओं के आयोजन की विस्तृत व्यवस्था की। परीक्षा की योजना में पूर्ण रूप से कोविड पालन किया गया।  

11:45 AM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2022 भी जल्द

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2022 भी जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड पहले ही सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 मार्कशीट डिजिलॉकर और परीक्षा संगम पर जारी कर चुका है। cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टीवेट कर दिया गया है। 
 

11:26 AM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result Live: No Mertit List This Year

11:24 AM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: 10वीं के परिणाम दोपहर दो बजे

सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया। वहीं, 10वीं के परिणाम दोपहर दो बजे तक जारी किए जाएंगे।  

10:59 AM, 22-Jul-2022

CBSE 10th Result LIVE: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में भी बेटियों का जलवा, लड़कों को 1.41 फीसदी से पछाड़ा

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम, आज 22 जुलाई, 2022 को जारी करेगा। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें