04:54 PM, 09-Dec-2022
BSEB Bihar Board Exam 2023 एक फरवरी से होंगी परीक्षाएं
बिहार बोर्ड परीक्षाओं की तारीख को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वार्षिक परीक्षा कैलेंडर तैयार किया गया है। BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड 2023 की इंटर मीडियट यानी कक्षा 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2023 तक चलेंगी। वहीं, इससे पहले इंटर मीडियट यानी कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी।