बीएसईबी चेयरमैन ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी अपने उस विषय की उत्तर पुस्तिका के स्क्रूटिनी हेतु दिनांक 23.03.2023 से 29.03.2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंटर मीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म दिनांक 23.03.2023 से 27.03.2023 तक भरा जाएगा। समिति द्वारा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल 31 मई, 2023 तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का एक वर्ष खराब नहीं हो।
बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटिनी का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :
Bihar Board 12th Result Scrutiny: बिहार बोर्ड रिजल्ट स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट अपडेट, जानें तारीख और प्रक्रिया
Bihar Board Result जानें इंटर में कौन-कौन बनें टॉपर?
Bihar Board इंटर टॉपर बोली- बनेंगे तो IAS अफसर ही
Bihar Board Inter Result कहां और कैसे देखें?
बिहार के रजनीश को मन की बात ने बनाया इंटर टॉपर
यह भी पढ़ें :
Bihar Board Inter Result 2023: बीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, बिहार बोर्ड ने कायम रखी ये परंपरा
Bihar Board Toppers: ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के टॉपर्स, जानिए किसे मिले कितने नंबर?
Bihar Board Toppers Award: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स करने पर मिलेंगे लाखों के अवॉर्ड, खुशखबर लेकर आया परिणाम
BSEB Bihar 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, ये रहा पास प्रतिशत, पढ़ें लाइव अपडेट
Bihar Board 12th Result: वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक सकते हैं अपना परिणाम, जानें SMS पर रिजल्ट पाने की प्रक्रिया
BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ऐसे करें चेक, यह है आसान प्रक्रिया
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम 2023 में विज्ञान संकाय में खगड़िया जिले की आयुषी नंदन ने 474 अंकों के साथ 94.8% पाकर टॉप किया है। इंटर विज्ञान संकाय की टॉपर आयुषी नंदन ने कहा कि हम रैंक को लेकर बहुत खुश हैं। हमने सोचा नहीं था कि हम फर्स्ट रैंक पाएंगे।
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
निर्दिष्ट स्क्रूटनी पर क्लिक करें या लिंक को दोबारा जांचें।
रोल कोड, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित विवरण दर्ज करें।
सिस्टम जनित एप्लीकेशन आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें।
स्क्रूटनी के लिए विषय चुनें, या प्रत्येक विषय के सामने बॉक्स पर क्लिक करके री-चेकिंग करें
'शुल्क भुगतान' विकल्प पर क्लिक करें।
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान करें।
इस वर्ष भी समिति द्वारा नये सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट प्रोसेसिंग की गई, जिसके रिजल्ट प्रोसेसिंग की गति पिछले सॉफ्टवेयर की तुलना में 16 गुना अधिक है। यह सॉफ्टवेयर भी देश में पहली बार बिहार बोर्ड द्वारा वर्ष 2020 में तैयार कराया गया था।
इंटरमीडिएट परीक्षा, 2023 का आयोजन राज्य के 1,464 परीक्षा केन्द्रों पर 01.02.2023 से 11.02.2023 के बीच कदाचारमुक्त तथा पूरी कड़ाई एवं शांतिपूर्ण वातावरण में उत्कृष्ट परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं के साथ किया गया था।
इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का कुल प्रतिशत 83.70% है। इस वर्ष इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 में कुल 13,04,586 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 6,73,023 छात्र तथा 6,31,563 छात्राएं हैं।
रैंक 1 - एक-एक लैपटॉप, एक लाख नकद पुरस्कार और किंडल ई-बुक रीडर।
रैंक 2 - एक-एक लैपटॉप, 75 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर।
रैंक 3 - एक-एक लैपटॉप, 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर।
रैंक 4 - एक-एक लैपटॉप, 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर।
रैंक 5 - एक-एक लैपटॉप, 15 हजार नकद पुरस्कार।
रैंक 6 - एक-एक लैपटॉप, 15 हजार नकद पुरस्कार।
मोहद्देशा- पूर्णिया- (475 अंक) 95%
कुमारी प्रज्ञा-पूर्णिया- (475 अंक) 94%
सौरभ कुमार- नालंदा- (469 अंक) 93.8%
लक्ष्मी कुमारी- बक्सर- (466 अंक) 93.2%
मोहम्मद शरीक- गोपालगंज- (465 अंक) 93%
चंदन कुमार - गया - (465 अंक) 93%
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 के परीक्षाफल में कुल 5,13,222 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 4,87,223 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 91,503 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुकी है। इसमें विज्ञान संकाय में आयुषी नंदन को 474 अंक (94.8%)], कॉमर्स में सौम्या शर्मा और रजनीश 475 अंक (95%) आर्टस में पूर्णिया की मोहनिसा को 475 अंक (95%) प्राप्त हुए।
सभी परीक्षार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है।
बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में आयुषी नंदन, कॉमर्स में सौम्या और कला संकाय में मोहद्दिसा ने परीक्षा को टॉप किया है।
बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा के तीनों संकायों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है।
संकाय पास प्रतिशत
विज्ञान 83.92
कॉमर्स 93.85
कला 82.74
वोकेशनल कोर्स 85.25
ओवरऑल रिजल्ट 83.07
बिहार 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बीएसईबी ने इसकी घोषणा कर दी है।
शिक्षा मंत्री पहुंचे दफ्तर जल्द जारी होने वाला है बिहार 12 कक्षा का रिजल्ट। प्रेस कॉन्प्रेंस शुरू हो चुकी है।
परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र संयम रखें। आधिकारिक वेबसाइट पर अत्यधिक दबाव के चलते परिणाम देखने में समस्या आ रही है। जल्द ही बोर्ड द्वारा इस बारे में अपडेट किया जाएगा।
बिहार बोर्ड की 12 कक्षा के परीक्षा परिणाम का इंतजार अब लगभग खत्म होने जा रहा है। लाखों की संख्या में परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं इसके जारी होने की आस में बैठे थे। छात्रों के दिलों की धड़कनें भी इस समय बढ़ी जरूर होंगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी करने की समय की घोषणा कर दी है। बस थोडी ही देर में परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे।
बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 फरवरी को शुरू हुआ, और पांच मार्च को समाप्त हुआ। जबकि, बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक मार्च से शुरू हुआ और 12 मार्च तक पूरा कर लिया गया।
बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 फरवरी को शुरू हुआ, और पांच मार्च को समाप्त हुआ।
बिहार बोर्ड प्रत्येक 100 अंकों के लिए एक-एक पेपर कुल 500 अंक के आयोजित करता है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 को उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को भाषा विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जिनमें 30 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक हैं।
बीएसईबी परिणाम, पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, बीएसईबी शीर्ष दस रैंक धारकों का सत्यापन भी करता है।
बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।
बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर BSEB की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं। इसी पत्रकार वार्ता के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।
बिहार बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 के लिए किसी विशेष तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है। क्योंकि बीते सालों में भी बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं के लिए मार्च माह में ही घोषित किया जाता रहा है।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षाओं के ऑब्जेक्टिव पार्ट के स्व-मूल्यांकन के लिए बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) ने तीन मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी जारी की थी।
बीएसईबी इंटर मीडिएट रिजल्ट यानी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम के लिए पंजीकृत 13 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। बीएसईबी 12वीं परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर घोषित किया जाएगा।
Bihar Board Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल यानी सोमवार को भी नहीं जारी किया गया। लाखों छात्र इसका बेसब्री से इंतजार करते रह गए। अब उन्हें उम्मीद है कि आज यानी मंगलवार को बीएसईबी की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर तारीख और समय की घोषणा कर दी जाएगी।