BSEB 10th Result 2024: तारीख और समय
बिहार 10वीं परिणाम 2024 की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा बिहार बोर्ड के आधिकारिक एक्स अकाउंट (ट्विटर) के माध्यम से की जाएगी।
BSEB 10th Result 2024: पिछले साल रैंक 3 टॉपर्स
रैंक 1- एमडी रुम्मन अशरफ
रैंक 2- नम्रता कुमारी
रैंक 2- ज्ञानी अनुपमा
रैंक 3- संजू कुमारी
रैंक 3- भावना कुमारी
रैंक 3- जयनंदन कुमार पंडित
BSEB 10th Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम का लगभग 16 लाख छात्रों इंतजार को है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे इस माह के आखिर तक जारी कर दिए जाएंगे। घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष द्वारा किए जाएंगे। इसके अलावा टॉपर्स के नामों का ऐलान भी जल्द किया जाएगा।
रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के रूझानों के आधार पर बोर्ड 31 मार्च तक 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने की घोषणा बीएसईबी अध्यक्ष द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।
BSEB 10th Result 2024: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया
जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने के लिए जांच का अनुरोध कर सकते हैं।
BSEB 10th Result 2024: पिछल साल के टॉपर्स विद्यार्थी
मोहम्मद रुम्मन अशरफ- 489 (97.8%)
नम्रता कुमारी- 486 (97.2%)
ज्ञानी अनुपमा- 486 (97.2%)
संजू कुमारी- 484 (96.8%)
भावना कुमारी- 484 (96.8%)
जयनंदन कुमार पंडित- 484 (96.8%)
BSEB 10th Result 2024: मैट्रिक परीक्षा परिणाम दिनांक और समय
2023- 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे.
2022- 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे
2021- 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे
2020- 26 मई दोपहर 12:30 बजे
2019- 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे
BSEB 10th Result 2024: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच
बीएसईबी वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद जांच प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BSEB 10th Result 2024: अनंतिम मार्कशीट
छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन मिल जाएगी। उन्हें मार्कशीट पर उल्लिखित जानकारी को ध्यान से जांचना चाहिए। किसी भी विसंगति के मामले में, छात्रों को स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
BSEB 10th Result 2024: पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
2023- 81.04%
2022- 79.88%
2021- 78.17%
2020- 80.59%
2019- 80.73%
BSEB 10th Result 2024: पिछले साल का उत्तीर्ण प्रतिशत
पिछले साल, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था। 2023 में, लगभग 16,10,657 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, और 13,05,203 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
BSEB 10th Result 2024: मार्कशीट कैसे प्राप्त करें?
बीएसईबी 10वीं परिणाम की मार्कशीट ऑनलाइन और स्कूलों के माध्यम से दी जाएंगी। ऑनलाइन बीएसईबी कक्षा 10 की मार्कशीट अनंतिम है और इसका उपयोग छात्रों को तत्काल जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है। मूल कक्षा10वीं मार्कशीट एकत्र करने के लिए, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से मिलेगा।
BSEB 10th Result 2024: कक्षा 10वीं का परिणाम जांच करने के लिए वेबसाइटें
छात्र कक्षा10वीं का परिणाम नीचें बताएं गए तीन आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं:
BSEB 10th Result 2024 Date Time Live Updates:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित करेगा। बोर्ड द्वारा मार्च 2024 के अंत तक कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से देख सकेंगे।