फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का एलान जल्द, टॉपर्स वेरीफिकेशन पूरा

Tue, 28 Mar 2023 10:06 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Bihar 10th Result 2023 Date, BSEB Matric Sarkari Result Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी करने वाली है। बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेंगे। जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
Bihar BSEB 10th Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:06 PM, 28-Mar-2023

BSEB 10th Result: बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा जल्द 

बीएसईबी उन छात्रों के लिए पूरक यानी कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित करेगा। जो छात्र किसी एक या दो विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक यानी 30 से कम हासिल किए हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा बीएसईबी द्वारा जल्द ही आयोजित की जाने की उम्मीद है। 

09:45 PM, 28-Mar-2023

Bihar Board 10th Result Live: अप्रैल में शुरू होंगे स्क्रूटनी आवेदन

बीएसईबी द्वारा जारी परिणाम में प्राप्त अंकों से जो उम्मीदवार खुश या संतुष्ट नहीं होंगे वे उत्तर पुस्तिका की  दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड इसके लिए छात्रों से 70 रुपये प्रति विषय स्क्रूटनी शुल्क लेगा। अंकों में किसी भी बदलाव के मामले में, छात्रों को संशोधित मार्कशीट जारी की जाएगी। स्क्रूटनी के लिए आवेदन विंडो रिजल्ट जारी होने के एक-दो दिन में सक्रिय हो जाएगी।  

08:41 PM, 28-Mar-2023

Bihar Board 10th Result 2023 Toppers Award

  1. प्रथम रैंक धारक को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर प्रदान किया जाएगा। 
  2. दूसरे स्थान पर रहने वाले मेधावियों को 50,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। 
  3. वहीं, तीसरी रैंक पाने वाले होनहारों को भी 50,000 रुपये के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर से नवाजा जाएगा।
  4. जबकि, चौथी और पांचवीं रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 15 - 15 हजार रुपये और एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
08:09 PM, 28-Mar-2023

Bihar Board Matric Result 2023 Bihar 10th Result Live Kal Aayega!

बीएसईबी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में शीर्ष पांच पायदान पर काबिज रहने वाले होनहारों को सम्मानित करेगा। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से घोषणा की गई है कि वरीयता सूची में शीर्ष पांच स्थान पर काबिज होने वाले मेधावियों को लैपटॉप, नकद पुरस्कार और ई-बुक रीडर उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। 

07:36 PM, 28-Mar-2023

Bihar Board Matric Result 2023 बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे कल!

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने घोषणा की है कि वह मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित करेगा। बीएसईबी की ओर से मैट्रिक परीक्षा का परिणाम कल में घोषित किया जा सकता है। कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और बीएसईबी चेयरमैन के द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
06:12 PM, 28-Mar-2023

Bihar Board 10th Result: कैसे चेक कर पाएंगे सरकारी रिजल्ट?

  1. छात्र सबसे पहले इनमें से किसी भी वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉग इन करें।
  5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

05:52 PM, 28-Mar-2023

Bihar Board 10th Result 2023

बिहार बोर्ड ने टॉपर्स घोटाले से बचने के लिए रिजल्ट में टॉपर घोषित करने के पहले परीक्षार्थियों के भौतिक सत्यापन की यह प्रक्रिया अपनाई है।

05:24 PM, 28-Mar-2023

BIHAR BOARD 10th result

जब सवाल रिपीट होने लगे, तब नोट करना बंद किया गया। सामने आया कि करीब 100 सवाल घुमा-फिरा या रैंडम आधार पर पूछे गए थे। करीब 200 परीक्षार्थियों में सबसे ज्यादा वेरीफिकेशन के लिए सुपौल, नालंदा, औरंगाबाद- इन तीन जिलों के परीक्षार्थी आए थे। इंटर परीक्षा में भी औरंगाबाद का जलवा दिखा था। 

05:09 PM, 28-Mar-2023

bihar board result kab aayega सुपौल, नालंदा, औरंगाबाद का जलवा

‘अमर उजाला’ ने वेरीफिकेशन के लिए आए परीक्षार्थियों से मिलकर जाना कि उनसे कैसे और क्या सवाल पूछे गए। तीन दिनों तक सुबह 8 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक करीब सवाल सौ परीक्षार्थियों से बात की गई।

04:42 PM, 28-Mar-2023

, bihar board 10th result 2023 date

उन सभी को टॉप 1 में रखा जाएगा। उसके बाद जिन सभी का प्राप्तांक होगा, उन्हें सेकंड टॉपर के रूप में घोषित किया जाएगा। टॉप 10 तक अगर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा रहेगी, जैसी संभावना है- तो संभव है कि टॉप 5 या टॉप 6 तक ही टॉपर्स की सूची जारी हो। इंटर परीक्षा में टॉप 6 की सूची जारी की गई थी।
 

03:55 PM, 28-Mar-2023

bihar board 10th result 2023

बिहार बोर्ड को परीक्षाफल देने से पहले टॉपर्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया करनी होती है। परीक्षाफल जारी होने के पहले की यह अंतिम प्रक्रिया है। इसके बाद टॉपर्स की सूची बनाई जाती है, जिसमें देखा जाता है कि सर्वाधिक नंबर वाले कितने परीक्षार्थी हैं। 

03:14 PM, 28-Mar-2023

BIHAR BOARD 10th Result 2023

बिहार बोर्ड के टॉपर को लेकर खासकर हिंदी में पूछे गए वैज्ञानिक या गणितीय टर्म को लेकर परीक्षार्थी फंसे भी। कई परीक्षार्थियों से उनके जीवन का लक्ष्य भी पूछा गया तो कई से उनके जिले या पसंदीदा विषय के बारे में भी बोलने के लिए कहा गया।

02:24 PM, 28-Mar-2023

BSEB BIHAR 10TH RESULT

परीक्षार्थियों को टॉपर सूची में रखने या नहीं रखने के लिए करीब 100 सवालों के साथ एक्सपर्ट बैठे थे। ज्यादातर सवाल मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए आसान थे, हालांकि कुछ फंसाने वाले भी थे।

01:40 PM, 28-Mar-2023

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले करेक्ट, क्लियर और कॉन्फिडेंट...इन तीन पैमानों पर वेरीफिकेशन किया। वेरीफिकेशन के दौरान सर्वाधिक अंक लाने वालों को बारी-बारी कर एक्सपर्ट के सामने बुलाकर परखा गया कि वह प्रश्नों के उत्तर सही दे रहे हैं या नहीं। 

12:50 PM, 28-Mar-2023

bseb 10th result 2023 हैंड राइटिंग का मिलान

बिहार बोर्ड पूरी तरह से चीजों को परखकर ही टॉपरों की घोषणा करेगा। इसमें कोई फर्जी टॉपर न बन जाए, इसके लिए पिछले हफ्ते में रविवार तक सर्वाधिक नंबर वाले मैट्रिक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिकाओं से हैंड राइटिंग का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें लिखवा कर देखा गया कि परीक्षार्थी ने किसी दूसरे को तो नहीं बैठाया था।

12:37 PM, 28-Mar-2023

bihar 10th result 2023

इंटर परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही अध्यक्ष ने 'अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में 31 मार्च तक परिणाम जारी करने के नजरिए से तैयारी कराने की बात कही थी। अब देखना होगा कि रिजल्ट कब तक जारी होता है। 

 

12:23 PM, 28-Mar-2023

bihar board result 2023

टॉपर घोषित करने से पहले सर्वाधिक नंबर लाने वाले पूरे बिहार के परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के निर्देश पर रविवार तक वेरीफिकेशन के लिए बोर्ड मुख्यालय में बुलाया गया था।

11:35 AM, 28-Mar-2023

bihar board 10th result

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम तैयार हो गया है। टॉपर्स की सूची बनाने के बाद रविवार तक उनका वेरीफिकेशन भी हो चुका है। अब यह भी तय हो गया है कि टॉपर्स सूची में लड़कियों का जलवा है।
 

10:23 AM, 28-Mar-2023

BSEB 10th Result

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा
 

10:12 AM, 28-Mar-2023

Bihar Board BSEB Matric Result 2023

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी करने वाली है। बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेंगे। 



 

09:20 AM, 28-Mar-2023

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023

10वीं के छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है। बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारियां आप अमर उजाला के शिक्षा सेक्शन से सबसे पहले पाएंगे।

08:40 AM, 28-Mar-2023

bihar board 10th result

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने के बाद से कक्षा 10वीं के छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। अब कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।

11:25 PM, 27-Mar-2023

BSEB Bihar Board 10th Result Live: सुपौल, नालंदा, औरंगाबाद का जलवा

‘अमर उजाला’ ने वेरीफिकेशन के लिए आए परीक्षार्थियों से मिलकर जाना कि उनसे कैसे और क्या सवाल पूछे गए। तीन दिनों तक सुबह 8 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक करीब सवाल सौ परीक्षार्थियों से बात की गई। जब सवाल रिपीट होने लगे, तब नोट करना बंद किया गया। सामने आया कि करीब 100 सवाल घुमा-फिरा या रैंडम आधार पर पूछे गए थे।

11:04 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board 10th Result Live: टॉप छह तक ही टॉपर्स की सूची होगी जारी!

टॉप 10 तक अगर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा रहेगी, जैसी संभावना है- तो संभव है कि टॉप 5 या टॉप 6 तक ही टॉपर्स की सूची जारी हो। इंटर परीक्षा में टॉप 6 की सूची जारी की गई थी।

10:33 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board 10th Result  Soon: जानें कब होगी परिणाम और टॉपर की घोषणा

बिहार बोर्ड को परीक्षाफल देने से पहले टॉपर्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया करनी होती है। परीक्षाफल जारी होने के पहले की यह अंतिम प्रक्रिया है। इसके बाद टॉपर्स की सूची बनाई जाती है, जिसमें देखा जाता है कि सर्वाधिक नंबर वाले कितने परीक्षार्थी हैं। उन सभी को टॉप 1 में रखा जाएगा। 

09:57 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board Result : इन पैमानों पर जांची गई योग्यता 

Bihar Board मैट्रिक टॉपर्स के वेरीफिकेशन के दौरान यह भी देखा गया कि जवाब देते समय क्लियरिटी है या नहीं, मतलब कन्फ्यूजन या अंदाजन तो नहीं है। इसके साथ ही यह भी देखा गया कि परीक्षार्थी कॉन्फिडेंट है या नहीं, मतलब अगर मीडिया के सामने पड़ा तो हिचकिचाएगा तो नहीं।

09:44 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board Result : तीन पैमानों पर जांची गई योग्यता 

करेक्ट, क्लियर और कॉन्फिडेंट...इन तीन पैमानों पर वेरीफिकेशन किया गया। वेरीफिकेशन के दौरान सर्वाधिक अंक लाने वालों को बारी-बारी कर एक्सपर्ट के सामने बुलाकर परखा गया कि वह प्रश्नों के उत्तर सही दे रहे हैं या नहीं।

08:58 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board Result 2023: हैंड राइटिंग का भौतिक सत्यापन हुआ

करीब 250 परीक्षार्थियों में से छानकर टॉपर घोषित करेगा। इसमें कोई फर्जी टॉपर नहीं बन जाए, इसके लिए पिछले हफ्ते में रविवार तक सर्वाधिक नंबर वाले मैट्रिक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिकाओं से हैंड राइटिंग का भौतिक सत्यापन किया गया। 

07:32 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board 10th Result : मैट्रिक परीक्षा का परिणाम तैयार

Bihar Board Result : मैट्रिक टॉपर्स सूची में लड़कियां रहेंगी ज्यादा, जानिए कौन बन रहे टॉपर...मैट्रिक परीक्षा का परिणाम तैयार हो गया है। 'अमर उजाला’ बता रहा है कि मैट्रिक परीक्षा में टॉपर कौन होंगे...एक्सक्लूसिव..

 

06:54 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board 10th Result : मैट्रिक टॉपर्स

टॉपर घोषित करने से पहले सर्वाधिक नंबर लाने वाले पूरे बिहार के परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के निर्देश पर रविवार तक वेरीफिकेशन के लिए बोर्ड मुख्यालय में बुलाया गया था। 

06:28 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board Matric Result 2023: 10वीं के टॉपर्स में सुपौल, नालंदा, औरंगाबाद का दबदबा

करीब 200 परीक्षार्थियों में सबसे ज्यादा वेरीफिकेशन के लिए सुपौल, नालंदा, औरंगाबाद- इन तीन जिलों के परीक्षार्थी आए थे। इंटर परीक्षा में भी औरंगाबाद का जलवा दिखा था। 

06:24 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board Result 2023: मैट्रिक टॉपर्स में बेटियां फिर मारेंगी बाजी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम तैयार हो गया है। टॉपर्स की सूची बनाने के बाद रविवार तक उनका वेरीफिकेशन भी हो चुका है। अब यह भी तय हो गया है कि टॉपर्स सूची में लड़कियों का जलवा है। 

05:16 PM, 27-Mar-2023

BSEB 10th Result 2023

गौरतलब है कि साल 2022 में बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा के नतीजे 31 मार्च को जारी किए गए थे। बीते साल  बिहार बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 79.88% दर्ज किया था। साल 2021 में 8.17%, 2020 में 80.59% और 2019 में 80.73% था। बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा को पास करने के लिए हर विषय में 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। 

04:59 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट

बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आप अपने नंबर से यदि असंतुष्ट रहते हैं तो स्क्रूटनी के लिए अप्लाई भी कर सकेंगे। हालांकि, हर विषय के लिए एक निर्धारित फीस देनी होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।

04:49 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board 12th Result 2023

आप बिहार बोर्ड का रिजल्ट ऑफलाइन एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को मैसेज बॉक्स पर BIHAR10 और अपना रोल नंबर लिखना होगा। इसके बाद आप 56263 पर एसएमएस भेज दें। कुछ देर बाद आपके पास मैसेज के जरिए रिजल्ट आ जाएगा।

01:48 PM, 27-Mar-2023

Bihar Board Class 10th Result 2023 Date

बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी और परीक्षा के सभी दिनों में पेपर दो पालियों में आयोजित किए गए थे।
 

01:22 PM, 27-Mar-2023

bihar board 10th result 2023 date

बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है।

12:23 PM, 27-Mar-2023

BSEB 10th Result 2023: कहां चेक कर सकेंगे परिणाम?

जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, कई बार एक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण छात्रों को परिणाम चेक करने में समस्या आ सकती है।

11:28 AM, 27-Mar-2023

bihar board 10th result 2023

Bihar Board 10th Result: कैसे चेक कर पाएंगे सरकारी रिजल्ट?

  1. छात्र सबसे पहले इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉग इन करें।
  5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

10:22 AM, 27-Mar-2023

BSEB 10th Result

Bihar Board Result इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

  • biharboardonline.com 
  • biharboard.online.in
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com

09:52 AM, 27-Mar-2023

BSEB 10th Result : बीते साल मार्च में जारी किया गया था रिजल्ट

बीते साल बीएसईबी बिहार बोर्ड द्वारा अब मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम सप्ताह भर में घोषित किए जाने की संभावना है। इसके अन्य विषयों के रिजल्ट के साथ जोड़कर त्वरित प्रक्रिया से अंतिम मार्कशीट तैयार कर ली गई है। बीएसईबी द्वारा बीते साल 31 मार्च और 2021 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 05 अप्रैल को जारी किए गए थे।

09:14 AM, 27-Mar-2023

BSEB 10th Result 2023 Live 

बिहार बोर्ड की 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित हुए 16 लाख से अधिक छात्र बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परिणाम मार्च में ही जारी होने की संभावना है। लेकिन नतीजे जारी करने की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की है। 

08:54 AM, 27-Mar-2023

Bihar Board 10th Result

बिहार बोर्ड के मैट्रिक परिणाम 31 मार्च से पहले आने की उम्मीद है। इसके पहले बोर्ड तारीख और समय का एलान करता है। जिसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाता है। 

08:42 AM, 27-Mar-2023

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का एलान जल्द, टॉपर्स वेरीफिकेशन पूरा

 Bihar Board 10th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड के मैट्रिक परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किए जाने हैं।  हालांकि, पहले रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें