Delhi Rajendra Nagar Upchunav Result 2022 Live Updates: दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 10867 वोटों से जीत मिली है, जबकि 27304 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी केवल 1696 वोट ही हासिल कर पाई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अंतिम राउंड के नतीजों में भाजपा के राजेश भाटिया को 27304 वोट मिले और कांग्रेस की प्रेम लता को 1696 वोटों में ही संतुष्टि करनी पड़ी। यह लगातार तीसरी बार है जब आप ने राजिंदर नगर में झंडा गाड़ा है।
01:24 PM, 26-Jun-2022
आप की हुई राजिंदर नगर सीट
राजिंदर नगर उप चुनाव के सभी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बार भी आम आदमी पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है। उप चुनाव में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 38171 वोटों के साथ विजयी हो गए हैं।
01:20 PM, 26-Jun-2022
जीत के करीब पहुंची आप
15वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आप की बढ़त और तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 38092 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं, भाजपा को 27181 वोट और कांग्रेस को 1677 वोट मिले हैं।
14वें राउंड में आप 10 हजार वोटों से आगे हैं। अबतक 35667 वोट आम आदमी पार्टी को, 25442 वोट भाजपा को और 1444 वोट कांग्रेस को मिले हैं।
12:51 PM, 26-Jun-2022
आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
आप और भाजपा के बीच वोटों की बढ़त को तेजी से बढ़ता देख आप समर्थक आपस में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने लगे हैं। जीत की उम्मीद में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
12:43 PM, 26-Jun-2022
13वें राउंड में भी आप की जगह बरकरार
13वें राउंड की गिनती में भी आम आदमी पार्टी ने अपनी जगह बरकरार रखी हुई है। आप को 33191, भाजपा को 23481 और कांग्रेस को 1353 वोट मिले हैं।
12:23 PM, 26-Jun-2022
12वें राउंड की मतगणना पूरी
12वें राउंड की मतगणना में आप को 31300, भाजपा को 20884 और कांग्रेस को 1265 वोट मिले हैं।
12:10 PM, 26-Jun-2022
11वें राउंड की गिनती पूरी
11वें राउंड की गिनती में आप को 29139, भाजपा को 19097 और कांग्रेस को 1171 वोट मिले हैं।
11:56 AM, 26-Jun-2022
दसवें राउंड में भी आप की बढ़ोतरी बरकरार
आम आदमी पार्टी लगातार आगे बढ़ती जा रही है। दसवें राउंड की गिनती के बाद आप को 27228, भाजपा को 17085 और कांग्रेस को 1027 वोट मिले हैं।
11:55 AM, 26-Jun-2022
नौवें राउंड में आप ने लगाई छलांग
आम आदमी पार्टी लगातार आगे बढ़ती जा रही है। नौवें राउंड की गिनती के बाद आप को 25174, भाजपा को 15054 और कांग्रेस को 942 वोट मिले हैं।
11:29 AM, 26-Jun-2022
आठवें राउंड की मतगणना खत्म
आठवें राउंड की मतगणना के बाद आप के 21095 वोट हो चुके हैं। वहीं, भाजपा के 13859 और कांग्रेस के केवल 851 वोट हुए हैं।
11:24 AM, 26-Jun-2022
आप कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जैसे ही भाजपा से 5000 वोटों से आगे बढ़े, आप कार्यकर्ता ढोल और नगाड़ों के साथ रोड पर ही नारे लगाते हुए नाचने लगे।
11:21 AM, 26-Jun-2022
5000 वोट से आप आगे
सातवें राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने 5000 वोटों से बढ़त बना ली है। अबतक आप के पास 17491, भाजपा के पास 12467 और कांग्रेस के पास 684 वोट हैं।
10:57 AM, 26-Jun-2022
कुल 16 राउंड में होगी गिनती
राजिंदर नगर उप चुनाव की मतगणना कुल 16 राउंड में पूरी होगी। अबतक छह राउंड की गिनती हुई है। अभी 10 राउंड की गिनती शेष है।
10:56 AM, 26-Jun-2022
राउंड छह: 14080 वोटों के साथ आप सबसे आगे
छठे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आप ने एक बार फिर लीड ले ली है। आम आदमी पार्टी को अबतक 14080 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 11102 और कांग्रेस को 586 वोट मिले हैं।
10:43 AM, 26-Jun-2022
पांचवें राउंड में भी भाजपा को मिले अधिक वोट
पांचवें राउंड में भी भाजपा को आप से अधिक वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी को 1617 जबकि भाजपा को 2026 वोट मिले हैं।
10:42 AM, 26-Jun-2022
पांचवां राउंड- आम आदमी पार्टी अब भी आगे
पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी अब भी आगे है, लेकिन वोटों का फासला कम होता नजर आ रहा है। अबतक आप को 11170, भाजपा को 10017 और कांग्रेस को 438 वोट मिले हैं।
10:40 AM, 26-Jun-2022
आप के वोटों में आई कमी
आम आदमी पार्टी चौथे राउंड में आगे भले ही हो, लेकिन इस बार वोटों की गिनती भाजपा से कम रही है। चौथे राउंड में आप को 1660 वोट मिले, जबकि भाजपा को 2516 वोट मिले हैं।
10:38 AM, 26-Jun-2022
चौथे राउंड में भी आप आगे
चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अबतक आप को 9494, भाजपा को 8098 और कांग्रेस को 369 वोट मिले हैं।
10:20 AM, 26-Jun-2022
तीसरे राउंड की गणना पूरी
तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें भी आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस से आगे है। अबतक आप के पास 7834, भाजपा के 5582 और कांग्रेस के 281 वोट हुए हैं।
10:13 AM, 26-Jun-2022
भाजपा के आगे आने की उम्मीद
अगले कई राउंड में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इलाकों की मतगणना होगी। उम्मीद है कि इन इलाकों के मतों से भाजपा आप को पछाड़ सकती है।
10:12 AM, 26-Jun-2022
दो राउंड में इन क्षेत्रों की हुई गणना
पहले दो राउंड में उन इलाकों की मतगणना हुई है जिसे आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का आगे रहना कोई बड़ी बात नहीं है।
09:25 AM, 26-Jun-2022
दूसरा राउंड: आप के पास 2254 वोट
जानकारी के अनुसार दूसरे राउंड में आम आदमी पार्टी के कुल 2254 वोट गिने गए हैं, जबकि भाजपा के 1581।
09:23 AM, 26-Jun-2022
दूसरे राउंड में भी आप आगे
उप चुनाव के दूसरे राउंड की मतगणना भी पूरी हो चुकी है। इसमें भी आम आदमी पार्टी ही आगे चल रही है।
08:57 AM, 26-Jun-2022
पहले राउंड में आप आगे
राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है।
08:13 AM, 26-Jun-2022
कुल 14 उम्मीदवारों के बीच लड़ाई
आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
08:04 AM, 26-Jun-2022
Rajendra Nagar By Election Result 2022 Live: आप की हुई राजिंदर नगर सीट, 10867 वोटों से जीते दुर्गेश पाठक
ये हैं मैदान में
मालूम हो कि राजिंदर नगर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्गेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजेश भाटिया और कांग्रेस की ओर से प्रेम लता मैदान में हैं।