CJP का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगा।
The CJP delegation will meet with the Union ministers today at 12.30 PM. More details awaited: Sources
— ANI (@ANI) July 24, 2026
DCP साउथ ईस्ट दिल्ली ने ट्वीट किया- जंतर-मंतर पर खाना ले जा रहे लड़कों को निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में हिरासत में लेने का दावा झूठा और गुमराह करने वाला है। पुलिसकर्मी नियमों के तहत रुटीन चेकिंग और वेरिफिकेशन की ड्यूटी कर रहे थे।
DCP South East Delhi tweets, "The claim of boys being detained at Nizammudin Police station for carrying food to Jantar Mantar is false and misleading. Police personnel were performing routine checking and verification duty as mandated..." pic.twitter.com/WIMt35vaVQ
— ANI (@ANI) July 23, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि शुक्रवार को एक चर्चा बुलाई गई है। हमें बहुत खुशी है कि सरकार हमारी इस मांग पर सहमत हो गई है कि यह चर्चा किसी न्यूट्रल जगह पर हो। इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, "... Tomorrow, a discussion has been called for, we are very happy that the government has agreed to our request that it be at a neutral venue. The Constitution Club of India has been chosen..." pic.twitter.com/OOBnq8bqb7
— ANI (@ANI) July 23, 2026
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। अनशन तोड़ने की खबर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने ट्वीट किया- हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है... जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
Founding President of Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, tweets, "We are relieved and grateful that Sonam sir has ended his hunger strike after 26 days... The Cockroach Janta Party’s peaceful protest at Jantar Mantar will continue until Dharmendra Pradhan resigns." pic.twitter.com/JbSXehri3G
— ANI (@ANI) July 23, 2026
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया- अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा। इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।
Activist Sonam Wangchuk tweets, "Just now in the presence of Union Ministers JP Nadda & Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 in members of parliament from different political parties had visited or… pic.twitter.com/tm8SorZB51
— ANI (@ANI) July 23, 2026
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत के बाद वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया। वांगचुक पिछले कई दिनों से अनशन पर थे। बुधवार को विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल भी वागचुक से मिलने के लिए पहुंचा था। विपक्षी सांसदों ने भी सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की थी।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
NEET UG Paper leak case | A Fast Track Court is set up at Rouse Avenue Court to try offences under the Public Examinations (Prevention of unfair means ) Act, 2024 and other related offences at Rouse Avenue.
— ANI (@ANI) July 23, 2026
The judge in charge of the Mediation Centre, Tis Hazari Court, Anu…
480 Pakistan-based social media handles involved in coordinated misinformation campaigns were identified and blocked.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 23, 2026
Delhi Police appeals to students and youth to be wary of such foreign accounts spreading rumours to mislead the situation.@LtGovDelhi #DPUpdates pic.twitter.com/SXzwXosDGr
DAY 26
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
PEACE & ONLY PEACE IS MY WAY…
While at Jantar Mantar the protests remain peaceful I’m pained to learn that elsewhere some antisocial elements are taking advantage of the peaceful protests to provoke violence.
No matter what the other side does our response must only be…
राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ, नीट पेपर लीक पर अपना विरोध जारी रखते हुए गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक सांसदों के साथ, NEET पेपर लीक पर अपना विरोध जारी रखते हुए गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/d1LyjJVdwy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
Entry gates for Mandi House, Rajiv Chowk and Central Secretariat metro stations are now open.
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद गांधी स्मृति से निकले।
दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद गांधी स्मृति से निकले। pic.twitter.com/rk4U8IP48g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "...महात्मा गांधी ने जो किया, और हमारे किसानों और गरीबों ने जो किया, वह सच में एक अनोखी क्रांति थी। सच में एक अनोखा आंदोलन क्योंकि कभी किसी पर हाथ नहीं उठाया। आज, उसी देश में, आप बच्चों को पीट रहे हैं क्योंकि वे अपने हक… pic.twitter.com/XlgnEjDMRg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
गांधी स्मृति में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महात्मा गांधी देश की आत्मा हैं। भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। नरेंद्र मोदी लोकतंत्र और छात्रों के भविष्य को खत्म कर रहे हैं। यह वह जगह है जहां हमें प्रार्थना करनी चाहिए। महात्मा गांधी ने हमें राह दिखाई और देश को दिशा दी। इसलिए, हम यहां प्रतीकात्मक रूप से यह संकल्प लेने आए हैं कि हम छात्रों और सही मकसद के साथ खड़े रहेंगे।
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि कभी-कभी, उन्हें महात्मा गांधी को भी याद करना चाहिए, जिन्होंने इस देश की आजादी की नींव रखी थी। ये कायर लोग पूरे देश से पुलिस बल बुला रहे हैं। उन्होंने कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद करा दीं।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक की हालत स्थिर है। लेकिन अभी भी भूख हड़ताल पर हैं और आज उनकी भूख हड़काल का 26वां दिन है।
गांधी स्मृति पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, छात्रों का दमन कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है। विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ खड़े हैं, और नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs, pay tribute to Mahatama Gandhi at Gandhi Smriti as they continue their protest over the NEET paper leak pic.twitter.com/HbTWJ4YkZ7
— ANI (@ANI) July 23, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के सांसद बसों से गांधी स्मृति पहुंच गए हैं।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs, reach Gandhi Smriti as they continue their protest over the NEET paper leak. pic.twitter.com/7TusoVqpn0
— ANI (@ANI) July 23, 2026
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट की PM मोदी की घोषणा पर कहा, "बच्चों को आंदोलन में विपक्ष क्यों आएगा? इसमें राजनीति क्यों होगी? कांग्रेस की सरकार के समय में बहुत कुछ हुआ था। तब पेपर लीक हुए, तब कुछ नहीं हुआ, जब जांच… pic.twitter.com/s7GAvtnsJN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, इंडिया ब्लॉक के सांसदों साथ, अपने घर से गांधी स्मृति की ओर जा रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, INDIA ब्लॉक के सांसदों साथ, अपने घर से गांधी स्मृति की ओर जा रहे हैं। pic.twitter.com/6ZXcs4PRfc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर भारी सिक्योरिटी तैनात की गई है।
#WATCH दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर भारी सिक्योरिटी तैनात की गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, विपक्षी सांसदों के साथ गांधी स्मृति जा रहे हैं। pic.twitter.com/tO9VLNuToW
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा छात्र सड़कों पर हैं तो विपक्षी सांसदों को लगा कि हमें भी सड़क पर होना चाहिए। हम इंडिया गेट जाना चाहते थे। उन्होंने मना कर दिया है। हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं लेकिन मुख्य संदेश छात्रों के लिए है। हम आपके साथ हैं।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "छात्र सड़कों पर हैं तो विपक्षी सांसदों को लगा कि हमें भी सड़क पर होना चाहिए। हम इंडिया गेट जाना चाहते थे। उन्होंने मना कर दिया फिर हमने कहा कि 30 जनवरी जाना चाहते हैं तो इन्होंने यहां पर रोक दिया है।… pic.twitter.com/Yc1mYSrimi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए हैं, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं।
#WATCH दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए; बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंचे। pic.twitter.com/sPNv26MAgh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
आरजेडी सांसद संजय यादव ने कहा कि पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं, और एक भी दोषी साबित नहीं हुआ। एजुकेशन सिस्टम में कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं है।
दिल्ली | RJD सांसद संजय यादव ने कहा, "पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं, और एक भी दोषी साबित नहीं हुआ। एजुकेशन सिस्टम में कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं है।" https://t.co/5Lw6jsiK38 pic.twitter.com/3HVP19gulH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ अपने घर से गांधी स्मृति के लिए बस में सवार हुए।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ अपने घर से गांधी स्मृति के लिए बस में सवार हुए। pic.twitter.com/wtvr0jFSvg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि आज सुबह प्रधानमंत्री जी ने ऐलान किया है- पेपर लीक मामलों के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जाएँगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ? प्रधानमंत्री का ये स्टेटमेंट एक हारे हुए दिशाहीन लेकिन अहंकारी व्यक्ति का लगता है।
आज सुबह प्रधान मंत्री जी ने ऐलान किया है - पेपर लीक मामलों के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जाएँगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?
प्रधान मंत्री का ये स्टेटमेंट एक हारे हुए दिशाहीन लेकिन अहंकारी व्यक्ति का लगता है। https://t.co/CyD86h4XDf pic.twitter.com/12IfNNiiBm
#WATCH दिल्ली: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने नीट पेपर लीक घोटाले पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "...अगर ये लोग आज खड़े नहीं होंगे इस निर्दयता के खिलाफ, इस अन्याय के खिलाफ तो मुझे लगता है कि हमारा देश 1947 के जो पहले हालात थे उससे भी खराब हो जाएंगे। अगर संविधान को बचाएंगे तो… pic.twitter.com/U0fyqkR3lK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, "यूनियन मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं; तो हमने अपना सुझाव पहले ही दे दिया है। जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं। हम वहीं मिलेंगे। मुझे… pic.twitter.com/IOwFGee1en
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
एसीपी रोहित सतवान ने कहा कि हम रात करीब 8.15 बजे रीगल सिनेमा, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। हमें मैसेज मिला कि भीड़ हंगामा कर रही है, इसलिए सभी स्टाफ अलर्ट रहें।जब हम पार्क होटल के पास पहुंचे, तो उन लोगों ने हम पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। फिर उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, उन्होंने हमारे स्टाफ को मारना शुरू कर दिया। हमारा एक स्टाफ मेंबर फंस गया था और वे सब मिलकर उसे पीट रहे थे। हम उसे बचाने के लिए भीड़ में घुस गए, फिर उन्होंने विवेक सर और मुझे भी पीटना शुरू कर दिया।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी के साथ बातचीत के प्रस्ताव पर कहा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं, वो हमारे निवास या हमारे मंत्रालय में आए।
कनाट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने के आदेश।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026
जबरदस्त सिक्योरिटी। ढेर सारी एम्बुलेंस। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी? pic.twitter.com/3zEnT6yLUf
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए जानकारी दी है कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत अधिकारों के रूटीन तिमाही रिन्यूअल को गलत तरीके से चल रहे सीजेपी विरोध-प्रदर्शनों से जोड़ा गया है। यह रिन्यूअल विरोध-प्रदर्शनों से पहले ही हो गया था और यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और गलत जानकारी शेयर करने से बचें।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराया है।
#WATCH | Delhi: Latest visuals from Jantar Mantar where Cockroach Janta Party protestors clashed with Nihang Sikhs. pic.twitter.com/GctoyORUqQ
— ANI (@ANI) July 23, 2026
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो सरकार भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई थी, वही आज भगवान राम को ही लूटकर ले गई। फिर जनता किस खेत की मूली है? वह जंतर-मंतर पर पहुंचे थे।
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस और पत्रकारों पर हमलों की NIA जांच को मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट कल सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के सामने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी।
दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सोशल मीडिया पर जानकारी का इस्तेमाल और उसे शेयर करते समय सावधानी बरतें। ज़िम्मेदार डिजिटल व्यवहार की शुरुआत किसी भी कंटेंट को आगे भेजने से पहले आधिकारिक माध्यमों से तथ्यों की पुष्टि करने से होती है।
Delhi Police urges all citizens to exercise caution while consuming & sharing information on social media.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 23, 2026
Responsible digital behaviour begins with verifying facts through official channels before forwarding any content.@LtGovDelhi#DPUpdates pic.twitter.com/NIMrW3FWB2
कल जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने कहा कि मैं जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी पर था। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि मुझे गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं मिल रही थी। मुझे हनुमान मंदिर रोड पर एक जगह मिली; उसके बाद मैं वहां से पैदल जा रहा था। वहां बहुत सारे छात्र थे। मुझे डर नहीं लगा क्योंकि वे छात्र थे, जब मैं संसद मार्ग पहुंचा, तो वहां लगभग ढाई हजार लोगों की भीड़ थी फिर वे अचानक गुस्से में आ गए और मेरी तरफ़ बढ़ने लगे, यह कहते हुए कि आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं; हम पर हमला हो रहा है... फिर उन्होंने मुझे पीछे से लात मारी और घूंसे मारने लगे। मुझ पर हमला करने वाले लगभग 150 लोग थे, एक पुलिस टीम ने मुझे बचाया। मुझे RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीनियर अधिकारी भी घायल हुए हैं, ये वे छात्र नहीं हैं जिन्होंने पुलिस की वर्दी या CRPF के जवानों को देखकर लोगों पर इस तरह हमला किया हो; वे वर्दी वालों को निशाना बना रहे हैं। वे असामाजिक तत्व हैं, जो भी वर्दी में दिखता है, चाहे वह रैपिड एक्शन फोर्स का हो, पुलिस का हो या CRPF का, उसे देखते ही पीटा जा रहा है। वहां पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जो भी अकेला जा रहा है, उसे वे निशाना बना रहे हैं।
#WATCH | Delhi police inspector Nandkishor, who was injured yesterday during the protest at Jantar Mantar, says, "I was on night duty at Jantar Mantar. The crowds were so intense, I couldn't find a place to park. I found a spot on Hanuman Mandir Road; after that, I was walking… pic.twitter.com/9pw4k8w8OT
— ANI (@ANI) July 23, 2026
सीजेपी प्रवक्ता रत्ना सिंह ने कहा कि एनआईए जांच से भरोसा क्यों पैदा होगा? एनआईए केंद्र सरकार की एजेंसी है। ऐसे में यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और स्वतंत्र होगी? याचिकाकर्ता सतीश कुमार अग्रवाल अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। यह याचिका राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होती है और इसका उद्देश्य वास्तविक राहत हासिल करने के बजाय अदालत का समय लेना तथा सार्वजनिक ध्यान आकर्षित करना ज्यादा लगता है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और शरीर में तेज दर्द है, लेकिन पेनकिलर लेकर मैं काम चला रहा हूं। अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है। शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा।
I’ve been down with a fever and severe body pain for the last few days, but I’ve been pushing through with painkillers.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026
My apologies if you don’t see me at Jantar Mantar today. I need to get a few hours of rest and recover.
Will be back at the protest site by evening.
जंतर-मंतर के पास पत्थरबाज़ी की घटना के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली पुलिस के एक ACP को सिर में चोट और शरीर पर कई जगह खरोंचों के साथ यहां RML अस्पताल लाया गया था। जंतर-मंतर के पास कल रात हुई पत्थरबाज़ी की घटना के बाद कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत को डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया।
अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जांच करने पर उनके शरीर के ऊपरी और निचले अंगों के साथ-साथ कंधे पर भी कई जगह खरोंचें पाई गईं और सिर के पिछले हिस्से (पैरिएटो-ऑक्सिपिटल क्षेत्र) में सूजन थी। मरीज़ ने कान से खून आने और उल्टी होने की बात भी बताई।
बयान में कहा गया है कि भगत की सर्जरी डिपार्टमेंट की इलाज करने वाली टीम ने जांच की और उन्हें ज़रूरी मेडिकल केयर दी। इसके बाद, मरीज़ ने AIIMS, नई दिल्ली में आगे का इलाज कराने की इच्छा जताई और उन्हें RML अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है। यह वायरल वीडियो कनॉट प्लेस के एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हिंसक भीड़ कैद हुई है। वीडियो में पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप के केबिन में छिप गए। पीछे से आए प्रदर्शनकारियों ने उन पर जमकर पथराव किया। यह घटना 20 जुलाई की हिंसा के दौरान हुई थी। वीडियो में प्रदर्शनकारियों का आक्रामक व्यवहार स्पष्ट रूप से दिख रहा है। पुलिस अब इस वायरल फुटेज की गहन जांच कर रही है। हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन ने बुधवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पुलिसकर्मियों पर पथराव और बोतलें फेंकी गईं। इस दौरान पंजाबी बाग के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ACP) जय प्रकाश के माथे पर पत्थर लगने से मामूली फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कनॉट प्लेस में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें ACP विवेक भगत सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा, पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने, मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।
वहीं, CJP कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को "ज़रूरत से ज़्यादा बल प्रयोग" और "बर्बरता" करार दिया है। CJP कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के पुरुष कर्मियों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है। दीपके के अनुसार, मार्च के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ CJP के प्रतिनिधिमंडल की बैठक का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं को "फंसाने" के लिए किया गया, जबकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर "लाठीचार्ज" किया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने "12 साल की लड़कियों के सिर फोड़ दिए", उन्हें पीटा, उनके कपड़े फाड़े और उनकी छाती पर पैर रखे। दीपके ने आरोप लगाया कि यह सब पुरुष पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया और किसी भी महिला पुलिस अधिकारी ने हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर "गुंडागर्दी" को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्हें "तानाशाह" बताया।
CJP, हालिया NEET-UG पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। जंतर-मंतर पर चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार झड़पें हुई हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह से अब तक 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बुधवार को कनॉट प्लेस में हुई एक नई घटना में, उपद्रवियों द्वारा पत्थर और बोतलें फेंके जाने से दिल्ली पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गया। रात करीब 8:30 बजे कनॉट प्लेस में टॉल्स्टॉय मार्ग के पास हुए इस हमले में कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत को चोटें आईं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को चुनौती दी है। 22 जुलाई को जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्पेशल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (L&O, ज़ोन-I) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल का दौरा कर इन घायल पुलिसकर्मियों का हाल-चाल जाना और उनसे बातचीत की।