फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: आप विधायक ने शहजाद पूनावाला पर लगाए आरोप, BJP प्रवक्ता ने मानहानि के तहत भेजा नोटिस

Tue, 15 Nov 2022 07:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Shraddha Walker Murder Case Live Updates in Hindi: दक्षिण दिल्ली के महरौली में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। आरोपी आफताब पूनावाला को जंगल में लाया गया जहां उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के कुछ हिस्सों को ठिकाने लगा दिया। यहां पढ़ें श्रद्धा की हत्या से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:35 PM, 15-Nov-2022

मई महीने में ही चोट के चलते डॉक्टर के पास इलाज कराने गया था आफताब

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली के एक डॉक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और शव को टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंकने का आरोपी आफताब मई में उनके पास एक घाव का इलाज कराने गया था। बता दें कि मई महीने में ही श्रद्धा की हत्या की गई थी। डॉ अनिल के मुताबिक आफताब जब इलाज के लिए उनके पास आया था तो वह बहुत आक्रामक और बेचैन था और जब उन्होंने उससे चोट के बारे में पूछा तो उसने दावा किया कि फल काटते समय उसे चोट लगी है।

04:57 PM, 15-Nov-2022

ये मेरी जिंदगी के सबसे खौफनाक केसों में से एक: स्वाति मालीवाल

मीडिया के अनुसार आफताब ने जिस फ्रिज में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े रखे उसी फ्रिज में खाना रखता था। जब शरीर के टुकड़े घर में थे तब दूसरी लड़की को भी घर लाता था। क्राइम शो देखता था। ये शायद मेरी जिंदगी के सबसे खौफनाक केसों में से एक है। आफताब को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।

04:29 PM, 15-Nov-2022

आफताब ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से था जलाया

आरोपी ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से जला दिया था। इसके लिए आरोपी जलाने वाली टॉर्च खरीद कर लाया था। जंगल से हड्डियां रूप में मिल रहे शव के टुकड़ों से यह पता नहीं लग रहा है कि यह इंसान के हैं या जानवर के हैं, इसके लिए पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी।

विज्ञापन
04:14 PM, 15-Nov-2022

पुलिस को श्मशान घाट रोड पर मिला कूल्हे का पार्ट

पुलिस पूछताछ में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने बताया कि श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। पुलिस को श्मशान घाट रोड नाले के पास कूल्हे का एक पार्ट मिला है, सिर्फ इस पार्ट से पता लग रहा है कि यह इंसान का है और महिला का है। आरोपी ने श्रद्धा के शव को कई टुकड़ों को जलाया था।

03:56 PM, 15-Nov-2022

नोटिस के बाद उठाए जाएंगे अन्य कदम: शहजाद

शहजाद पूनावाला ने मामले में आप विधायक के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। ट्वीट कर कहा कि मेरे वकील ने नरेश बालियान के खिलाफ उनके निराधार और छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में जल्द ही अन्य कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
03:49 PM, 15-Nov-2022

आप विधायक ने भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर लगाए आरोप

आप विधायक नरेश बालयान ने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा कि श्रद्धा वाकर की हत्या कर उसे 35 टुकड़े में काटने वाला आफताब पूनावाला और भाजपा नेता शहजाद पूनावाला में क्या रिश्ता है? लोग सोशल मीडिया मीडिया पर आवाज उठा रहे हैं। लोग जानना चाहते है, अगर कोई रिश्ता नहीं हो तो शहजाद पूनावाला भाग क्यों रहे हैं? मीडिया में आकर सफाई दें। वहीं शहजाद ने मामले में नरेश के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है।

03:21 PM, 15-Nov-2022

शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं

वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं। अगर परिवार वाले आफताब और श्रद्धा को वापस लाने की कोशिश करते तो शायद यह हत्याकांड नहीं होता। दोनों ही के परिजनों ने इनको छोड़ दिया था। 

02:46 PM, 15-Nov-2022

श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़

दिल्ली के महरौली में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रद्धा वाकर (26) की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था।

02:35 PM, 15-Nov-2022

मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही: श्रद्धा के पिता

श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने कहा उन्हे लव जिहाद का संदेह था। हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थी मुझसे बहुत कम बात करती थी। मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था। मैंने पहली शिकायत मुंबई के वसई में दर्ज कराई।

02:18 PM, 15-Nov-2022

पिता को लव जिहाद होने का संदेह

श्रद्धा के पिता और शिकायतकर्ता विकास मदन वाकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए घटना के पीछे लव जिहाद होने का संदेह जताया है। श्रद्धा के पिता ने कहा कि दिल्ली पुलिस सही तरीके से काम कर रही है आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए। 

02:01 PM, 15-Nov-2022

थाने के लॉकअप में आफताब पर रही पुलिसकर्मियों की नजर

पुलिस महरौली थाने के लॉकअप में बंद आफताब पर 24 घंटे नजर बनाए रखी। उसकी सुरक्षा में दो से तीन पुलिसकर्मी लगे रहे जो हर पल उस पर नजर रख रहे थे। 

01:53 PM, 15-Nov-2022

आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही पुलिस

दिल्ली पुलिस आफताब के अन्य साथियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है। उनके पिछले संबंधों का विश्लेषण किया जा रहा है। श्रद्धा के साथ संबंध होने से पहले उसके चार दोस्तों से संपर्क किया जाएगा।

01:44 PM, 15-Nov-2022

पुलिस को श्रद्धा के फोन की तलाश

इसके अलावा, आफताब ने श्रद्धा का फोन फेंक दिया, फोन की आखिरी लोकेशन ट्रेस की जा रही है ताकि उसे बरामद किया जा सके। पुलिस श्रद्धा के शव को टुकड़ों में काटने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश कर रही है। 

01:16 PM, 15-Nov-2022

पुलिस ने बम्बल से मांगी आफताब के प्रोफाइल की जानकारी

पुलिस ने आफताब के प्रोफाइल की जानकारी बम्बल से मांगी है जिससे उन महिलाओं का विवरण मिल सके जो आफताब के घर उस समय उससे मिलने आई जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। पुलिस को आशंका है कि कहीं इनमें से कोई महिला हत्या के पीछे का कारण तो नहीं है।
 

01:12 PM, 15-Nov-2022

अभी तक बरामद नहीं हुई आरी

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था। मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है।

12:49 PM, 15-Nov-2022

पिता के डीएनए सैंपल से होगा मिलान

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जंगल से मिल टुकड़ों को फॉरेंसिक टीम ने बरामद कर लिया है। उन्हें उसके पिता के डीएनए सैंपल से मिलान के लिए भेजा जाएगा। अन्य हिस्सों की तलाश जारी है। 

12:25 PM, 15-Nov-2022

घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था

आरोपी आफताब को पता था कि शव को घर में रखने से बदबू आएगी। इस कारण वह घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था। वह पूरे घर में अगरबत्ती जलाता था। इसके अलावा उसे रूम फ्रेशनर भी इस्तेमाल करता था। इस तरह उसने करीब 22 दिन में काफी रूम फ्रेशनर खाली कर दिए थे।
 

11:51 AM, 15-Nov-2022

श्रद्धा के शव के टुकड़े हड्डियों में मिल रहे हैं

महरौली पुलिस ने आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम कर श्रृद्धा के शव के करीब 13 टुकड़े मिल गए है। सभी टुकड़े हड्डियों मे रूप में मिल रहे हैं। शव के टुकड़े गल गए और जानवरों ने नोंच लिया है। आरोपी ने जहां शव के टुकड़े फेंके वहां से काफी दूरी पर मिल रहे हैं।

11:34 AM, 15-Nov-2022

आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही पुलिस

दिल्ली पुलिस आफताब के अन्य साथियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। आफताब के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है। उनके पिछले संबंधों का विश्लेषण किया जा रहा है। श्रद्धा के साथ संबंध होने से पहले उसके चार दोस्तों से संपर्क किया जाएगा।

11:26 AM, 15-Nov-2022

फोन की आखिरी लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस

आफताब ने श्रद्धा का फोन फेंक दिया, फोन की आखिरी लोकेशन ट्रेस की जा रही है ताकि उसे बरामद किया जा सके। पुलिस श्रद्धा के शव को टुकड़ों में काटने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश कर रही है। 

11:10 AM, 15-Nov-2022

आफताब को जंगल लेकर पहुंची पुलिस

आरोपी आफताब पूनावाला को जंगल में लाया गया, जहां उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के कुछ हिस्सों को ठिकाने लगा दिया। वहीं, श्रद्धा के पिता ने लव जिहाद पर शक जताया है। उन्होंने आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की है।
 

10:55 AM, 15-Nov-2022

पुलिस ने आफताब और वाकर के कॉमन फ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया

पुलिस ने आफताब पूनावाला और श्रद्धा वाकर के एक कॉमन फ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह वह दोस्त है जिसने श्रद्धा के पिता को उसके सम्पर्क-वर्जित होने के बारे में सूचित किया था। 

10:52 AM, 15-Nov-2022

हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं: श्रद्धा के पिता

उधर, श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा कि हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे भरोसा है दिल्ली पुलिस पर और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थीं, मुझसे ज्यादा बात नहीं करती थीं। मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था। मैंने वसई में पहली शिकायत दर्ज कराई।

10:49 AM, 15-Nov-2022

आरोपी आफताब पूनावाला को महरौली थाने से लाया जा रहा है। अब उसे जंगल में उस जगह पर ले जाया जा रहा है जहां उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के अंगों को ठिकाने लगाया था।

10:44 AM, 15-Nov-2022

Shraddha Murder Case: आप विधायक ने शहजाद पूनावाला पर लगाए आरोप, BJP प्रवक्ता ने मानहानि के तहत भेजा नोटिस

दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवक आफताब अमीन पूनावाला(28) ने सहमति संबंधों में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। वह पिट्टू बैग में शव एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने युवती के शव को करीब 13 टुकड़े(सिर्फ हड्डियां बची हैं) को बरामद कर लिया है। आरोपी युवक का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। उसे शव को ठिकाने लगाने का आइडिया विदेशी क्राइम सीरियल डेक्सटर से आया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें