10:44 AM, 01-Dec-2022
अब तक पुलिस को कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला
श्रद्धा वालकर हत्या की जांच में जुटी एसआईटी को अब तक महरौली के जंगल और गुरुग्राम की झाड़ियों से 25 से 30 हड्डियां मिली हैं, जिसमें जबड़ा भी शामिल है। एसआईटी ने इन्हे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 50 लोगों के बयान रिकॉर्ड किए हैं, इसमें श्रद्धा के दोस्त, आफताब के दोस्त, दोनों के कॉमन दोस्त और परिवार के लोग शामिल हैं। लेकिन अब तक पुलिस को कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला है।