फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP International Tradeshow 2026: अमित शाह बोले- योगी सरकार ने माफिया को समाप्त किया, यूपी निवेश का केंद्र बना

Fri, 25 Sep 2026 01:42 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

खास बातें

UP Trade Show Greater Noida Live Updates: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण का आगाज हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
UP International Tradeshow - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:18 PM, 25-Sep-2026
UP International Tradeshow - फोटो : अमर उजाला

'योगी सरकार ने माफिया को समाप्त किया, इसी कारण यहां निवेश का माहौल बना'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'एक जमाने में उत्तर प्रदेश में माफियों का शासन चलता था। 2017 में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी योगी आदित्यनाथ जी इसके सीएम बने और आज यूपी में माफियों को समाप्त करने का काम भाजपा की योगी सरकार ने किया है। इसी कारण यहां पर निवेश का माहौल बना है। निवेश की प्राथमिक शर्त है कि कानून व्यवस्था अच्छी हो, दूसरो- इसके लिए अनुकूल औद्योगिक नीति बने, तीसरे-सक्रिय सरकार हो और चौथा-मदद करने का उत्साह हो। आज ये चारों चीज उत्तर प्रदेश में मौजूद है इसलिए यहां पर निवेश का माहौल बना है।'

अमित शाह ने कहा, 'हर क्षेत्र में युवाओं को मौका मिल रह है। यूपी में 7 शहर में मेट्रो का संचालन हो रहा है। एक जिला एक उत्पाद को हम लेकर आए। पहले यहां के लोग दूसरे राज्यों में जाते थे। भदोही की दरी, मुरादाबाद का पीतल हो या बनारस की साड़ी। सबने पहचाना बनाई है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। ऐसी शुभकामनाएं देता हूं।'

01:05 PM, 25-Sep-2026

उत्तर प्रदेश आज भय मुक्त प्रदेश बन चुका: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, उत्तर प्रदेश में पहेल माफिया होते थे। योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया को खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश आज भय मुक्त प्रदेश बन चुका है। दुनिया भर से खरीददार ट्रेड शो में मौजूद हैं।

12:57 PM, 25-Sep-2026
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहा कि 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी का आज 110वीं जयंती हैं। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ होना ही बड़ी बात है। उन्होंने ही आर्थिक नीति को रखा था। उन्होंने संगठन आधरित राजनीति का काम किया है। दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमारी प्रेरणा है। 12 साल पहले पीएम मोदी मोदी ने इसी दिन पर मेक इन इंडिया मिशन की घोषणा की थी। हमने टैलेंट को टेक्नॉलॉजी से जोड़ा। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का आधारशिला रखी। परम्परागत उद्योग यूपी की ताकत है। ्ट्रेड शो में कई व्यापारिक समाझौते होंगे। उत्तर प्रदेश आज निवेश का केंद्र बना।

विज्ञापन
12:35 PM, 25-Sep-2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहा कि 90 से अधिक देशों से मेहमान यहां आए हैं। साझेदार देशों का ट्रेड शो में स्वागत है। यूपी को दुनिया के बाजार से जोड़ना है। यूपी मैन्युफैक्चरिंग का हब बन रहा है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। चौथे संस्करण में इसके वैश्विक आकर्षण को दिखा रहा है। उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो एक जिला और एक उत्पाद को पहचान मिली। जो अपनी जड़ों से जुड़कर कदम से कदम मिलाकर चलता है उसे दुनिया में जगह मिलती है। यूपी के उद्यमियों को दुनिया से जोड़ना है। यूपी के कारीगरों पर दुनिया को भरोसा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के तमाम बड़े देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता किए हैं। उत्तर प्रदेश उन समझौतों का लाभ उठाकर तमाम अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भारत में आमंत्रित करने और यही से वैश्विक निर्यात करने का भी सबसे शुलभ रास्ता दे रहा है।'

12:25 PM, 25-Sep-2026

प्रदेश के उत्पाद को नए अवसर मिलेंगे: भूपेंद्र चौधरी

कैबिनेट मंत्री एमएसएमई भूपेंद्र चौधरी ने यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहा कि तीन संस्करण में अपार सफलता मिली है। यह चौथा संस्करण है। प्रदेश के उत्पाद को नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
11:41 AM, 25-Sep-2026
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन करने के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।

11:32 AM, 25-Sep-2026

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो पर मंत्री राकेश सचान का बयान

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो पर कहा, "यह चौथा संस्करण है। इस ट्रेड शो में पूरे देश-दुनिया के लोग आते हैं। इस मंच पर कई MSME इकाइयों को अपने उत्पाद को प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर मिलता है...बड़ा व्यापार होता है...उत्तर प्रदेश की सरकार ट्रेड शो आयोजित करके सभी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का काम करती है।'

11:30 AM, 25-Sep-2026

सभी लोगों का यहां स्वागत करता हूं: मंत्री एके शर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने कहा, "यहां इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित हुआ है और मैं इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों का यहां स्वागत करता हूं।"

11:11 AM, 25-Sep-2026

ट्रेड शो के लिए सुरक्षा चौकस, 1500 से अधिक जवान संभालेंगे मोर्चा

पुलिस और यातायात विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पूरी कर ली है। 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास 13 मार्गों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। 29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक एक्सपो मार्ट और आसपास के मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, एनएच-24 और एनएच-91 समेत निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गौतमबुद्धनगर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों पर भी रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

10:51 AM, 25-Sep-2026

गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

गृहमंत्री अमित शाह ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। उससे पहले वह प्रदेश के कई स्टालों पर विजिट भी करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और भूपेंद्र चौधरी सहित हित कई लोग शामिल रहेंगे।

10:41 AM, 25-Sep-2026

85 देशों से 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार होंगे शामिल

ट्रेड शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। करीब डेढ़ लाख कारोबारी खरीदार और साढ़े चार लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों के आने की उम्मीद है। 85 देशों से 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल होंगे। अब तक 72 देशों के खरीदारों का पंजीकरण हो चुका है। 

10:22 AM, 25-Sep-2026

600 विदेशी और एक लाख खरीदार जुटेंगे

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को सीएम पहले नोएडा एयरपोर्ट आएंगे। जहां से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। इस बार 6 देशों को सहयोगी बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में 250 विदेशी खरीदार मौजूद रहेंगे।

10:00 AM, 25-Sep-2026
UP International Tradeshow - फोटो : अमर उजाला

उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपीआईटीएस प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ेगा। उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक होगा। इस दौरान एक्सपो मार्ट में प्रशासन की तरफ से जारी प्रवेश पत्र पर ही एंट्री मिलेगी। गृह मंत्री सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।

09:29 AM, 25-Sep-2026

UP International Tradeshow 2026: अमित शाह बोले- योगी सरकार ने माफिया को समाप्त किया, यूपी निवेश का केंद्र बना

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण का आगाज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार को होगा। गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। 88 देशों के राजदूत और 250 विदेशी खरीदार भी शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन पर शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें