फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Teacher Award: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 210 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- एकजुट रहें शिक्षक

Sat, 12 Sep 2026 01:49 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

Amar Ujala Teacher Award : गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 प्रिय शिक्षकों को शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिक्षकों को सम्मानित किया। करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर इन शिक्षकों का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:32 PM, 12-Sep-2026
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एक साथ रहें। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और भारत को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

01:30 PM, 12-Sep-2026

सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं: डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लोग असुरक्षा की भावना से घिरे हुए हैं। उनके मन में यह चिंता रहती है कि अगर ज्यादा अंक नहीं आए तो नौकरी कैसे मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि बच्चों को इस तरह शिक्षित करें कि वे योग्य बनें और प्रदेश व देश की तरक्की में योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमें व्यक्ति के गुणों का सम्मान करना चाहिए। बच्चों को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए, जिससे भारत की तस्वीर दुनिया में शिखर पर हो और देश का भविष्य और मजबूत बने। सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं। सब एक साथ रहे। शिक्षक इस परम्परा को आगे बढ़ाएंगे और भारत को सर्वोच्च शिखर पर ले जाएंगे।

01:22 PM, 12-Sep-2026

समाज को दिशा देने का काम करते हैं शिक्षक: डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिक्षकों का इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने द्रोणाचार्य और अश्वत्थामा का उदाहरण देते हुए शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, मैं हमेशा विद्यालय प्रबंधन से कहता हूं कि शिक्षकों का वेतन बेहतर किया जाए। उन्होंने कहा कि आज एक अंधी दौड़ शुरू हो चुकी है। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों के अंदर ऐसी प्रतिभा विकसित करें, जिससे वे नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

विज्ञापन
01:14 PM, 12-Sep-2026

अमर उजाला जन-जन की आवाज है: डिप्टी सीएम

अमर उजाला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अमर उजाला केवल एक अखबार नहीं है। यह हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा रहा है। देश की आवाज को सरकार तक पहुंचाने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम अमर उजाला लगातार करता रहा है। अमर उजाला जन-जन की आवाज है।

उन्होंने कहा कि देश में जब आपातकाल लगा और अखबारों पर पाबंदियां लगाई गईं, तब भी अमर उजाला ने अपना प्रकाशन बंद नहीं किया। उस दौर में जनरेटर चलाकर अखबार छापने का काम किया गया। अमर उजाला ने विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकारिता के अपने दायित्व को निभाया।

01:02 PM, 12-Sep-2026
शिक्षकों को सम्मानित कर रहे डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शिक्षकों को कर रहे सम्मानित

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2026 में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित कर ट्रॉफी वितरित कर रहे हैं।

विज्ञापन
12:56 PM, 12-Sep-2026
डिप्टी सीएम ने किया शिक्षकों को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर शिक्षकों का चयन किया

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 प्रिय शिक्षकों को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। इन शिक्षकों का चयन 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के मतदान के आधार पर किया गया है। 

12:51 PM, 12-Sep-2026
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री कर रहे शिक्षकों को सम्मानित

अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा अध्यापकों को एक-एक करके सम्मानित किया जा रहा है।

12:41 PM, 12-Sep-2026
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ

अमर उजाला द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

12:29 PM, 12-Sep-2026

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे

12:10 PM, 12-Sep-2026
अमर उजाला शिक्षक सम्मान - फोटो : अमर उजाला

मतदान से मिली लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी

इस बार शिक्षक सम्मान के लिए करीब 95 हजार छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जानने और समझने का अवसर मिला। सभी स्कूलों में बाकायदा मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां वोटिंग के बाद छात्रों की उंगली पर स्याही के निशान लगाए गए।

11:26 AM, 12-Sep-2026

अच्छा शिक्षक वही, जो बच्चों को सिर्फ पढ़ाए नहीं, समझे भी : अमृता बोरा

शिक्षक सिर्फ किताबों का पाठ पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को दिशा देने वाला होता है। एक अच्छा शिक्षक वही है जो हर बच्चे की क्षमता और जरूरत को समझकर उसे आगे बढ़ने का अवसर दे। अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 शिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें नोएडा के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका अमृता बोहरा भी शामिल हैं। लंबे समय से बच्चों को पढ़ा रहीं अमृता ने बताया कि एक बेहतर शिक्षक बनने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

अमृता बोहरा के अनुसार, शिक्षक को सबसे पहले बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए, ताकि वे बिना झिझक अपनी बात कह सकें। हर बच्चा एक जैसा नहीं होता। किसी की पढ़ाई में रुचि अधिक होती है तो कोई खेल, कला या दूसरी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करता है। ऐसे में शिक्षक को बच्चों की अलग-अलग क्षमताओं को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उसे रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ना चाहिए। उदाहरण के जरिए पढ़ाने से बच्चे विषय को आसानी से समझते हैं और लंबे समय तक याद रखते हैं। इसके साथ ही शिक्षक को लगातार खुद भी सीखते रहना चाहिए और पढ़ाने के नए तरीकों को अपनाना चाहिए।

अमृता ने बताया कि बच्चों को गलती करने पर डांटने के बजाय उनकी गलती समझाकर सुधारने का मौका देना चाहिए। शिक्षक का व्यवहार बच्चों के आत्मविश्वास पर सीधा असर डालता है। इसलिए हर बच्चे को यह महसूस होना चाहिए कि उसकी बात सुनी जा रही है और शिक्षक उसके साथ खड़ा है।

10:37 AM, 12-Sep-2026

'विद्यार्थियों का विश्वास ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार'

जेपी पब्लिक स्कूल सेक्टर-128 की शिक्षिका स्वाति शर्मा और आरती जोशी ने कहा कि छात्रों की ओर से लोकप्रिय शिक्षक चुना जाना इस सम्मान की सबसे बड़ी खासियत है। विद्यार्थियों का विश्वास ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता है।

10:30 AM, 12-Sep-2026
अमर उजाला शिक्षक सम्मान - फोटो : अमर उजाला

परिवार संग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे शिक्षक

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2026 की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय से इस सम्मान का इंतजार कर रहे शिक्षकों में आज खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिक्षक अपने परिवार और बच्चों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। जहां मुख्य अतिथि, विजेता शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

10:27 AM, 12-Sep-2026

प्रिय शिक्षक के रूप में चुना जाना गर्व का विषय: शिक्षिका डॉ. शिविका वर्मा

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर की शिक्षिका डॉ. शिविका वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से प्रिय शिक्षक के रूप में चुना जाना उनके लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

10:09 AM, 12-Sep-2026

विजेता शिक्षिका शालिनी पांडेय ने कहा- यह गर्व और खुशी का पल है

सेक्टर-30 स्थित डीपीएस की विजेता शिक्षिका शालिनी पांडेय ने कहा कि छात्रों ने निष्पक्ष मतदान के माध्यम से उन्हें चुना है यह गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान की चयन प्रक्रिया अनूठी रही। इससे विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया को समझने का अवसर भी मिला।

09:59 AM, 12-Sep-2026

95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर चुना

करीब 95 हजार विद्यार्थियों ने मतदान कर इन शिक्षकों का चयन किया है। समारोह में शिक्षकों के साथ परिजन स्कूलों के प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षक भी शामिल होंगे। समारोह के लिए करीब 2000 से ज्यादा शिक्षकों को नॉमिनेट किया गया था। 

09:46 AM, 12-Sep-2026

Amar Ujala Teacher Award: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 210 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- एकजुट रहें शिक्षक

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 210 प्रिय शिक्षकों को शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें