फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Protest Live: दूसरे दिन भी बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, पथराव: 350 से ज्यादा गिरफ्तारी

Tue, 14 Apr 2026 03:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

Noida Workers Protest Live Updates in Hindi: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद, आज फिर फेज 2 समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और पत्थरबाजी की। 
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:14 PM, 14-Apr-2026

नोएडा में पूरी स्थिति सामान्य है: डीजीपी राजीव कृष्ण

उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, 'नोएडा में पूरी स्थिति सामान्य है। यहां सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और नोएडा में हमारे अधिकारियों के साथ संवाद भी कर रहे हैं...सभी जगह स्थिति सामान्य है। मुख्यमंत्री ने कल एक कमेटी का गठन किया था और उस कमेटी ने तुरंत वहां जाकर सभी हितधारकों के साथ विस्तृत वार्ता की है। मामले में कुछ ऐसे लोग और समूह सामने आए हैं जिन्होंने इस प्रकरण में भड़काने का काम किया है। हमारे पास उनके इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं और उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।'

02:29 PM, 14-Apr-2026

वायरल वीडियो पर डीसीपी शैव्या गोयल का बयान

डीसीपी शैव्या गोयल ने कहा, "एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ही घटना को 3 अलग-अलग जगहों का बताया जा रहा है। इस घटना में घरेलू काम करने वाली कुछ महिलाएं वेतन बढ़ाने की मांग कर रही थीं। ये महिलाएं फैक्ट्रियों में श्रमिक नहीं हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। शांति और व्यवस्था कायम है।"

01:53 PM, 14-Apr-2026

दोनों पक्षों से कल विस्तार में बात हुई: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर

नोएडा में मज़दूरों के विरोध प्रदर्शन पर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा, "दोनों पक्षों से कल विस्तार में बात हुई और सैकड़ों लोगों से बात हुई। दोनों तरफ की जो चुनौतियां और मांगे हैं उनको ध्यान में रखते हुए समिति ने सिफारिश की। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी काम कर रहे हैं।"

विज्ञापन
01:46 PM, 14-Apr-2026

श्रमिकों की वेतन बढ़ोतरी की मांग को मान लिया गया है: डीएम मेधा रूपम

मजदूरों के विरोध प्रदर्शन पर नोएडा डीएम मेधा रूपम ने कहा, "श्रमिकों की जो सबसे प्रमुख मांग वेतन बढ़ोतरी की थी उसे मान लिया गया है। इसके साथ-साथ और भी निर्देश दिए गए हैं। श्रमिकों का वेतन 10 तारीख से पहले खाते में एक साथ पहुंचे इसके साथ-साथ बोनस हर साल नवंबर से पहले पहुंचे। ओवरटाइम के लिए डबल वेतन दिया जाएगा। अगर साप्ताहिक छुट्टी पर काम होगा तो उसके लिए भी डबल वेतन दिया जाएगा। यौन उत्पीड़न समिति हर जगह गठित की जाएगी। महिलाएं इनकी अध्यक्ष रहेंगी।"

01:30 PM, 14-Apr-2026

पुलिस ने 350 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया

एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, हमने 350 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया, वे अफवाहें फैला रहे थे और गलत जानकारी दे रहे थे। कुछ लोग नए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप्स और एक्स के जरिए गुमराह करने वाली जानकारी फैला रहे थे। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आज, कई कंपनियों में मजदूर काम पर लौट रहे हैं। कुछ जगहों पर, कुछ मजदूर आए और उन्होंने अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। हमने उनके साथ सब्र से बातचीत की और उन्हें समझाया। मुख्यमंत्री ने एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई है। उस समिति ने कल मौके का दौरा किया, और मजदूरों के हित में कई फेसले लिए गए हैं। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूत हैं, और जो लोग पकड़े गए हैं, वे किसी न किसी तरह की गड़बड़ी में शामिल थे, समाज-विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, और राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य राजमार्गों को जाम कर रहे थे।'

विज्ञापन
12:57 PM, 14-Apr-2026

फरीदाबाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

फरीदाबाद सेक्टर 37 स्थित मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

12:51 PM, 14-Apr-2026

घरेलू सहायिकाओं ने भी की वेतन वृद्धि की मांग, सेक्टर 121 में प्रदर्शन

घरेलू सहायिकाओं ने भी वेतन वृद्धि को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को सेक्टर-121 स्थित Cleo County में घरेलू सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। मामला इतना बढ़ गया कि सोसायटी प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी।

12:40 PM, 14-Apr-2026

पुलिस से झड़प में कई मजदूर घायल

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित यूआईएल कंपनी में श्रमिकों और पुलिस के बीच हाथापाई हुई, जिसमें कई श्रमिक घायल हो गए।

12:36 PM, 14-Apr-2026

फेज 2 के सेक्टर 80 इलाके में पथराव

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फेज 2 के सेक्टर 80 इलाके में सुबह नौ बजे पथराव किया गया था। यहां पथराव करने वालों पर लाठीचार्ज किया गया, तब भीड़ हटी। बताया जा रहा है कि गुरु अमरदास इंटरनेशनल कंपनी में यह पथराव हुआ था। 

12:27 PM, 14-Apr-2026

Noida Protest Live: दूसरे दिन भी बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, पथराव: 350 से ज्यादा गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा हो गए। उन्होंने पत्थरबाजी की है। हालात को काबू में करने के लिए यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें