04:23 PM, 24-Jan-2023
दुर्गेश पाठक का आरोप भाजपा ने की आप पार्षद खरीदने की कोशिश
आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन में धरने पर बैठे, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास मेयर बनाने के लिए संख्या नहीं है, वह शुरू से कह रहे हैं कि मेयर तो उनका ही बनेगा, उन्होंने हमारे पार्षदों को खरीदने की कोशिश की मगर खरीद नहीं पाए, हमारे पार्षद कट्टर ईमानदार हैं, वह नहीं बिके। अब पीठासीन अधिकारी जब तक आकर मेयर का चुनाव नहीं कराएंगी, वह सदन में ही बैठे रहेंगे।