फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Shobha Yatra: पुलिस आयुक्त ने नाकों का लिया जायजा, VHP नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों ने किया जलाभिषेक

Mon, 28 Aug 2023 07:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद/नूंह

खास बातें

Nuh Braj Mandal Yatra Live News in Hindi: विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज ब्रजमंडल यात्रा निकालने के एलान के बाद प्रशासन अलर्ट है। हालांकि जलाभिषेक यात्रा की अनुमति नूंह जिला प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। जिले की सीमाओं को सील कर गहन चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। आसपास के जिलों में भी सुरक्षा कड़ी है।
विज्ञापन
Nuh braj mandal yatra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:37 PM, 28-Aug-2023

सेक्टर-11 के मंदिर में लोगों से करवाया जलाभिषेक

नूंह में जलाभिषेक के लिए जाने की तैयारी कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर सेक्टर 11 मंदिर में जलाभिषेक करवाया। इससे पहले नूंह में शांतिपूर्ण तरीके से 51 लोगों की शोभायात्रा निकली। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के नेतृत्व में साधु संतों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया।

04:22 PM, 28-Aug-2023

पुलिस आयुक्त ने नाकों का लिया जायजा

नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने शहर में जगह -जगह लगे नाकों का लिया जायजा, साथ ही पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

03:11 PM, 28-Aug-2023

अंबाला में विश्व हिंदू तख्त प्रमुख हाउस अरेस्ट

अंबाला में पुलिस ने विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य को हाउस अरेस्ट किया है। शांडिल्य ने सोमवार को नूंह मंदिर में जलाभिषेक करने का ऐलान किया था,लेकिन शांडिल्य के आवास पर रविवार रात से ही पुलिस का पहरा लगा दिया गया। शांडिल्य ने कहा कि मैं वकील हूं। मुझे भारतीय कानून में पढ़ा दें कि मैं किस कानून के तहत अपने मंदिर में जलाभिषेक नहीं कर सकता। हालांकि, पुलिस द्वारा समझाने के बाद शांडिल्य ने विश्व हिंदू तख्त के जत्थे के साथ सेक्टर-1 स्थित श्री राम मंदिर में जलाभिषेक किया। शांडिल्य ने कहा अगले सप्ताह दिल्ली में बैठक होगी और जलाभिषेक होकर रहेगा और अब जलाभिषेक यात्रा दिल्ली संसद भवन से शुरू होगी और शांडिल्य के साथ अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नंद किशोर मिश्रा को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।

विज्ञापन
02:33 PM, 28-Aug-2023

सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत

नूंह के नल्हड़ मंदिर में शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया गया। पुलिस ने नूंह जिले के ही लोगों को दी जलाभिषेक की अनुमति। पुलिस के वाहनों में ही जाकर मंदिर में  जलाभिषेक किया गया। विहिप अभी भी जलाभिषेक शोभा यात्रा निकालने पर अड़ा है। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात नगीना थाने के अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर हकमुद्दीन की मौत हो गई। मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। वैसे अभी तक कहा जा रहा है कि यात्रा के दौरान चलते-चलते गिर गए।

02:32 PM, 28-Aug-2023

नूंह में शांतिपूर्ण तरीके से निकली 51 लोगों की शोभायात्रा

नूंह में शांतिपूर्ण तरीके से निकली 51 लोगों की शोभायात्रा। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के नेतृत्व में साधु संतों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। जिले की सभी सीमाओं पर लगाए गए नाकों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। जलाभिषेक यात्रा में हिंदू- मुस्लिम एकता देखने को मिली। भाजपा नेता चौधरी जाकिर हुसैन ने भी साधु संतों के साथ किया जलाभिषेक।

विज्ञापन
01:53 PM, 28-Aug-2023

इलाके में स्थिति सामान्य: ममता सिंह

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ममता सिंह ने कहा कि इलाके में स्थिति सामान्य है, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए इलाके में बल की तैनाती की गई है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इलाके में सब कुछ सामान्य होने पर हम सभी प्रतिबंध हटा देंगे। 
 

01:39 PM, 28-Aug-2023

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, स्वामी धर्मदेव समेत अन्य लोगों ने नूंह के नलहड़ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद फिरोजपुर झिरका के लिए निकल गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ममता सिंह ने कहा कि कुछ संगठनों द्वारा ब्रजमंडल की शोभायात्रा को लेकर आह्वान किया गया था लेकिन प्रशासन ने ब्रजमंडल की यात्रा करने का किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी है। जिला में लगातार जलाभिषेक का कार्य चल रहा है। यह जलाभिषेक हर सोमवार को किया जाता है पिछले सोमवार भी ढाई सौ से 500 लोगों ने मंदिर में जलाभिषेक किया था। इसी प्रकार आज भी स्थानीय लोगों द्वारा नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम जारी है। जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और शांति एवं कानून व्यवस्था बनी हुई है।

01:34 PM, 28-Aug-2023

हिरासत में भाजपा नेता मोतीराम शर्मा

भाजपा नेता मोतीराम शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोतीराम शर्मा शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्य हैं। उनके नाम की शोभायात्रा में शामिल होने की स्वीकृति भी थी।

01:28 PM, 28-Aug-2023

नूंह हिंसा पर सदन में भारी हंगामा

नूंह हिंसा पर सदन में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष चर्चा की मांग पर अड़ गया जिसके बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर यह सोची समझी साजिश है तो जांच में जनता को पता चल जाएगा। वहीं भाजपा के विधायक सत्यप्रकाश ने कांग्रेस विधायक मामन खान के बयान प्याज के छिलके की तरह फोड़ देंगे को उठाया।

12:52 PM, 28-Aug-2023

आगरा चौक सहित सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात

आगरा चौक सहित सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात है। नूंह की ओर जाने वाले हर मार्ग पर पुलिस है। नाको पर जांच की जा रही है। हिंदू संगठनों के मुख्य पदाधिकारी को हिरासत में लिया  गया है।

12:34 PM, 28-Aug-2023

घरों में मुस्लिम समुदाय के लोग

नूंह में अपने घरों से इस तरह झांक कर पुलिस नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को देखते मुस्लिम समुदाय के लोग

12:24 PM, 28-Aug-2023

आलोक कुमार को अड़बर चौक पर मंदिर जाने से रोका

नूंह में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार को अड़बर चौक पर मंदिर जाने से रोका। इस दौरान आलोक कुमार ने कहा कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता, वह लोग जाएंगे और तीनों मंदिरों पर जलाभिषेक करेंगे, हालांकि जलाभिषेक की यात्रा कार द्वारा ही की जाएगी, पैदल नहीं होगी।

12:18 PM, 28-Aug-2023

नारनौल: नूहं बृजमंडल यात्रा में नहीं गए पदाधिकारी, स्थानीय मंदिरों में करेंगे जलाभिषेक

नूहं में हुई बृजमंडल यात्रा में शामिल होने के लिए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य नहीं गए। पदाधिकारी स्थानीय मंदिरों में ही जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा अटेली के कार्यकर्ता भी नूहं नहीं जा सके। वहीं सोमवार को अटेली में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य यात्रा निकालकर राधा कृष्ण मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इससे पूर्व शहर में ही यात्रा निकाली जाएंगी। नूंह बृज मंडल यात्रा को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट पर है।

 

12:07 PM, 28-Aug-2023

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा निकालने वाली ब्रजमंडल यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिले में कई जगहों पर नाके लगाए है। सुरक्षा के हर प्रबंध किए हुए है। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा जो शरारती तत्व है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नूंह में सर्व जातीय हिंदू महापंचायत ब्रजमंडल यात्रा निकालने की बात पर अड़ा है। प्रदेश सरकार द्वारा नूंह को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकबंदी की हुई है। इंटरनेट सेवा भी बंद की हुई है। 

12:04 PM, 28-Aug-2023

हिसार: नूंह में निकलने वाली यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मय्यड़ के पास लगाया नाका

नूंह में दोबारा से ब्रजमंडल यात्रा निकालने की अनुमति न मिलने के बाद हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा निकालने के एलान के बाद हिसार जिला पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस ने मय्यड़ गांव के पास पुलिस नाका लगाया। इसके अलावा जिले में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की दो कंपनियां मंडल स्तर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। गुप्तचर विभाग ऑला अधिकारियों को पल पल की रिपोर्ट दे रहे हैं। 

12:00 PM, 28-Aug-2023

नूंह में निकलने वाली यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मय्यड़ के पास लगाया नाका

नूंह में दोबारा से ब्रजमंडल यात्रा निकालने की अनुमति न मिलने के बाद हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा निकालने के ऐलान के बाद जिला पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस ने मय्यड़ गांव के पास पुलिस नाका लगाया। इसके अलावा जिले में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की दो कंपनियां मंडल स्तर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। गुप्तचर विभाग ऑला अधिकारियों को पल पल की रिपोर्ट दे रहे हैं। 

11:55 AM, 28-Aug-2023

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें टोहाना से फतेहाबाद पुलिस लाइन लाया जा रहा है।

11:40 AM, 28-Aug-2023

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश संयोजक नजरबंद

पलवल में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश संयोजक के घर के बाहर पुलिस तैनात किया गया है। प्रदेश संयोजक मनीष भारद्वाज को घर के अंदर कैद कर लिया है। उन्हें बाहर नहीं निकालने दिया है।

11:32 AM, 28-Aug-2023

तीन गाड़ियों से लोग हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए मंदिर की ओर रवाना

तीन गाड़ियों से लोग हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए मंदिर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा है। शोभा यात्रा में जाने के लिए तैयार लगभग 55 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पुलिस ने सभी को बस में बैठाया और अज्ञात स्थान के लिए ले जाया गया। 

11:29 AM, 28-Aug-2023

मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद 

नूंह के अकबर चौक पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। मंदिर की तरफ किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।
 

11:14 AM, 28-Aug-2023

स्वामी धर्म देव समेत कुछ नेता मंदिर के लिए रवाना

पुलिस ने अकबर चौक से मंदिर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया है। इसके बाद की सुरक्षा व्यवस्था स्थानिक पुलिस से लेकर सीआरपीएफ को दे दिया है। इसके आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। उधर बीच में आ रहे हैं अयोध्या से कुछ साधु संतों को गुरुग्राम के डम रोड टोल पर ही रोक दिया गया। दूसरी ओर एक सूची जारी की गई है जिसमें 14-15 लोगों को दोपहर में जिला अभिषेक करने की अनुमति दी गई है

शोभायात्रा नूंह की अनुमति की संभावित लोगों की सूची
1 सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू उजीना
2 अरुण जैलदार 52 पाल चौधरी
3  मुनेश फौजी उजीना
4  चंदन सिंह उजीना
5  सुरेंद्र सिंह आर्य पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवम गौसेवा सेवा आयोग हरियाणा
6  योगेश शर्मा हिलालपुर
7  रमेश मानूबास
8  श्याम सुंदर पिनगवां आरएसएस
9 जसवंत गोयल पिनगवां भाजपा
10  सुनील तावडू
11 अरुण सिंह उजीना सोहना विधायक संजय सिंह के छोटे भाई
12 जगदेव दूबालू 
13 दलबीर पूर्व सरपंच छपेडा
14  पंडित ओमबीर कलियाका 

11:11 AM, 28-Aug-2023

सड़कों पर छाया सन्नाटा

गुरुग्राम नूंह रोड पर बिना वाहनों के छाया सन्नाटा खाली पड़ी सड़क।

11:10 AM, 28-Aug-2023

नूंह के रीवासन में बंद पड़ी दुकानें

नूंह के रीवासन में दुकानें बंद पड़ी हैं। यह रीवासन का मुख्य बाजार है।

11:07 AM, 28-Aug-2023

रीवासन के पास नाका

रीवासन के पास पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर चेकिंग का निरीक्षण करते नूंह एसपी नरेंद्र व एडिशनल एसपी उषा।

11:02 AM, 28-Aug-2023

नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग

सोहना-रायपुर के पास नाका लगाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी और सभी लोगों की आईडी चेक करते हुए।

11:00 AM, 28-Aug-2023

वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी

गुरुग्राम घामडोज टोल प्लाजा पर सोहना और नूंह की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।

10:54 AM, 28-Aug-2023

गुरुग्राम से नूंह तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा  के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस गुरुग्राम से नूंह मंदिर तक कई जगहों पर नाका लगाकर लोगों की जांच कर रही है। इस दौरान सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम घमरोज टोल पर बाइक सवार से लेकर कार व बसों में सवाद लोगों पर भी नजर रख रही है । यहां से पूछताछ के बाद ही लोगों को आगे जाने  दिया जा रहा है। इसके बाद सोहना क्रॉस करते ही आईएमटी सोहना के पास एक टोल लगाकर दोबारा से वाहनों की जांच कर रही है। यहां पर किसी भी वहां को आगे जाने की इजाजत नहीं है, स्थनीय लोगों की आईडी जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। पुलिस के केएमपी के पास टोल प्लाजा पर ट्रैकों के माध्यम से रोड को जाम कर दिया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है । डीएसपी सहित अन्य अधिकारी जमे हुए हैं।

10:49 AM, 28-Aug-2023

हम शांतिपूर्ण यात्रा निकाल रहे हैं-आलोक कुमार

VHP अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि हम यात्रा निकालेंगे। हमने यात्रा में बाहर के लोगों को नहीं बुलाया। हम शांतिपूर्ण यात्रा निकाल रहे हैं। हम अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे। हालातों को देखकर फैसला लेंगे। यात्रा में बाधा न डाली जाए। 
 

10:40 AM, 28-Aug-2023

आमरण अनशन पर बैठे संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज

अयोध्या से आए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया। संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा कि मैं अयोध्या से यहां आया हूं। प्रशासन ने हमें यहां रोक दिया है, वे हमें ना तो आगे बढ़ने दे रहे हैं और ना ही हमें वापस जाने दे रहे हैं इसलिए मैं आमरण अनशन कर रहा हूं। अगर वे (प्रशासन) मुझे कहीं और शिफ्ट कर देंगे तो मैं वहां भी आमरण अनशन करूंगा।
 

10:35 AM, 28-Aug-2023

हमने किसी भी प्रकार की यात्रा या समूह आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी: ममता सिंह

हरियाणा के नूंह में वीएचपी यात्रा पर एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) ममता सिंह ने कहा कि हमने किसी भी प्रकार की यात्रा या समूह आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी है...इंटरनेट सेवा निलंबित है...जांच चल रही है, 250 से अधिक आरोपियों की पहचान की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। चार एसआईटी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है...जो भी सोशल मीडिया के जरिए भड़काने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके अकाउंट (सोशल मीडिया) ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
 

10:31 AM, 28-Aug-2023

प्रशासन की कोई अनुमति नहीं-आईजी

रेवाड़ी साउथ रेंज, आईजी राजेंद्र ने नूंह में VHP यात्रा पर कहा कि प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है। कानून एवं व्यवस्था के लिए इलाके में बल की तैनाती की गई है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है...मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे आपसी समझ से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। 

10:24 AM, 28-Aug-2023

3 से 7 सितंबर तक नूंह में होने वाली जी-20 शेरपा समूह की बैठक

वहीं, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को कहा था कि प्रशासन ने 3 से 7 सितंबर तक नूंह में होने वाली जी-20 शेरपा समूह की बैठक और 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा की अनुमति देने से इन्कार किया है।

10:21 AM, 28-Aug-2023

विशेष नजर रखने के लिए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई

प्रशासन ने सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों की छुट्टी कर दी है। साथ ही, बैंक व एटीएम बूथ बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर नल्हड़ मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध से पुलिस पूछताछ करने के बाद ही जाने दे रही है। पुलिस ने यूपी, राजस्थान की सीमाओं के अलावा पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, तिजारा व भरतपुर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के लिए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि कोई भी व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन न करे। प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा। कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। 

10:14 AM, 28-Aug-2023

Nuh Shobha Yatra: पुलिस आयुक्त ने नाकों का लिया जायजा, VHP नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों ने किया जलाभिषेक

विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज ब्रजमंडल यात्रा निकालने के एलान के बाद प्रशासन अलर्ट है। ब्रजमंडल की जलाभिषेक यात्रा की अनुमति नूंह जिला प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। जिले की सीमाओं को सील कर गहन चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। रविवार को सभी कस्बों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। सभी अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। खुफिया तंत्र जिले में हो रही हर गतिविधि पर रखे हुए हैं। प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की संख्या भी बढ़ा दी है। डीसी ने कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, गांवों की शांति कमेटी से अपील की गई है कि वे अफवाह न फैलने दें और लोगों को समझाकर घर पर ही रहने को कहें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें