फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OP Chautala Funeral Live: पंचतत्व में विलीन हुए ओपी चौटाला, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि; हजारों लोग पहुंचे

Sat, 21 Dec 2024 04:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा

खास बातें

Former Haryana CM OP Chautala Funeral Live News in Hindi: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। दोनों बेटों अजय और अभय चौटाला ने अंतिम रस्में कीं। शुक्रवार को चौटाका का गुरुग्राम में निधन हो गया था।
विज्ञापन
ओमप्रकाश चौटाला का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:14 PM, 21-Dec-2024

ओपी चोटाला का अंतिम संस्कार, हजारों लोग पहुंचे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। चौटाला का अंतिम संस्कार हो गया है। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। चाहे राजनेता हो या फिर पार्टी कार्यकर्ता या आम लोग। सभी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। मुखाग्नि बड़े बेटे अजय चौटाला और छोटे बेटे अभय चौटाला दोनों ने दी है।

03:59 PM, 21-Dec-2024

श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी

पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे ओपी चौटाला के अंतिम दर्शन की तैयारी की जा रही है। श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है।

03:59 PM, 21-Dec-2024

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी।
 
 

विज्ञापन
03:14 PM, 21-Dec-2024

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजा खेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

03:04 PM, 21-Dec-2024

सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तेजा खेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
02:41 PM, 21-Dec-2024

बेटे अभय चौटाला ने पिता को किसान-मजदूर वर्ग का मसीहा तो पौते दुष्यंत ने लौहपुरुष बताया
पिता के निधन पर उनके छोटे बेटे अभय चौटाला ने सोशल मीडिया पर लिखा- पिताजी का निधन सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की व्यक्तिगत क्षति है, जिनके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष, उनके आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दादा ओपी चौटाला को लौहपुरुष बताया।

02:09 PM, 21-Dec-2024

सुखबीर बादल ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने तेजा खेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम श्रद्धांजलि दी। 

01:49 PM, 21-Dec-2024

अभय चौटाला के आंखों में बहे आंसू

अपने पिता ओम प्रकाश चौटाला के अभय चौटाला बेहद करीब थे। उनके जाने का सबसे ज्यादा गम उनकी आंखों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। वह अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पा रहे थे। अजय चौटाला के चेहरे पर पिता के जाने का दुख साफ दिखाई दे रहा था।

01:45 PM, 21-Dec-2024

लंबी लाइन आई नजर

नम आंखों से अपने नेता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। हर कोई हाथ जोड़ कर नम आंखों से अपना नेता को विदाई दे रहा है।

01:26 PM, 21-Dec-2024

तिरंगे में पार्थिव शरीर लपेट हरी पगड़ी और चश्मा पहनाया, भाई व बेटे दिखे साथ

हरियाणा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे ओपी चौटाला की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए तेजाखेड़ा फार्म हाउस में रखी गई है। उनका शरीर तिरंगे में लपेटा गया है। उन्हें हरी पगड़ी और चश्मा भी पहनाया गया। जनप्रिय और किसान नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विपक्षी पार्टियों के नेता भी उन्हें श्रद्धासुमन देने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार दोपहर सवा 01 बजे तक मंत्री अरविंद शर्मा, कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, राजस्थान के भाजपा नेता राजेंद्र राठौर, डबवाली से कांग्रेस नेता केवी सिंह, पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री भाजपा नेता मनप्रीत बादल, निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि दी। ओपी चौटाला के अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर देने पुलिस की टुकड़ी पहुंची।

01:05 PM, 21-Dec-2024

ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि देने के लिए लगी कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन

12:30 PM, 21-Dec-2024

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के राजनीति के योद्धा रहें। किसानों की लड़ाई और किसानों की बात निरंतर अलग-अलग राजनीतिक मंचों से उन्होंने सदैव उठाई। उनके जाने से प्रदेश की राजनीति को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। कांग्रेस के हमारे सब साथी उनके इस अंतिम यात्रा उन्हें श्रद्धांजलि देने यहां आए हैं।'

12:05 PM, 21-Dec-2024

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर कुमारी शैलजा ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, 'हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला साहब के जाने से एक युग उनके साथ गया है वह बहुत अनुशासन में रहें और अंत तक एक्टिव रहें। आम लोगों के जीवन से जुड़े रहें, लोगों के दुख-दर्द को समझा। वह आखिर तक लोगों के बीच में रहना ही पसंद किए। उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है और हरियाणा का एक बेटा हरियाणा ने खोया है।'

11:43 AM, 21-Dec-2024

जुलाना में अटल पार्क में राजकीय शोक पर नही झुकाया राष्ट्रीय ध्वज, इनेलो कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

शुक्रवार को इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गय। जिससे इनेलो कार्यकर्ताओं में मायुसी छा गई। प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया लेकिन जुलाना के अटल पार्क में लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज को नहीं झुकाया गया। सूचना पाकर इनेलो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए रोष प्रकट किया। इनेलो कार्यकर्ता कृष्ण लाठर, दलबीर सिंधु ने कहा कि जब पूरे प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है तो जुलाना में अटल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज नहीं झुकाया गया। यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। वो इसकी शिकायत उपायुक्त से करेंगे।

कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज को झुकाने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही कर्मचारी अटल पार्क में पहुंच जाएंगे और राष्ट्रीय ध्वज को झुका देंगे। -पूजा साहू, नपा सचिव, जुलाना। 

11:23 AM, 21-Dec-2024
कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा और कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तेजा खेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम श्रद्धांजलि दी। वहीं, ओम प्रकाश चौटाला को तेजा खेड़ा फार्महाउस में राजकीय सम्मान दिया गया। 

11:12 AM, 21-Dec-2024

ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज उनके गांव तेजा खेड़ा फार्म पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए तिरंगे और हरी पगड़ी पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री ओम ओमप्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर रखा गया है। 

10:56 AM, 21-Dec-2024

आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

हरियाणा सरकार ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन के मद्देनजर राज्य तीन दिवसीय शोक मना रहा है।

10:28 AM, 21-Dec-2024

चौटाला के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे हरियाणा सीएम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ओपी चौटाला के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सीएम नायब सैनी करीब 2 बजे तेजाखेड़ा फार्म पर पहुंचेंगे

10:09 AM, 21-Dec-2024

ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने जाएंगे धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धासुमन अर्पित करने 2 बजे उनके निवास तेजा खेड़ा जाएंगे।

09:56 AM, 21-Dec-2024

आज दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा में अंतिम संस्कार

ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार 21 दिसंबर को उनके गांव तेजा खेड़ा फार्म पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अभी तक इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला का परिवार यहा पहुंचा है। कोई बड़ा अन्य पारिवारिक सदस्य नहीं आया हैं।

09:38 AM, 21-Dec-2024

हरी पगड़ी बनी ओपी चौटाला की पहचान

हरी पगड़ी ओमप्रकाश चौटाला की पहचान बन गई थी। उनकी गिनती उन नेताओं में होती थी जो जमीनी कार्यकर्ताओं को नाम भी याद रखते थे। कई बार तो कार्यकर्ताओं के घर में रुक जाते थे। वे सात बार विधायक बने और एक बार राज्यसभा के सांसद भी रहे। उनसे जुड़े लोग उन्हें हरियाणा की राजनीति का बूढ़ा शेर कहने लगे थे। ओपी चौटाला की पत्नी स्नेह लता का पांच साल पहले निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौटाला के निधन पर शोक जताते हुए कहा, वह प्रदेश की राजनीति में वर्षों तक सक्रिय रहे और उन्होंने लगातार चौधरी देवी लाल के काम को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

09:25 AM, 21-Dec-2024

मेदांता अस्पताल में कल दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली

पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। उन्होंने मेदांता अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले और एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी का चेहरा रहे चौटाला पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। 

09:22 AM, 21-Dec-2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया। आज दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

09:17 AM, 21-Dec-2024

INLD नेता और हरियाणा के पूर्व CM चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय सिंह चौटाला सिरसा के तेजा खेड़ा फार्महाउस पहुंचे।

09:10 AM, 21-Dec-2024

OP Chautala Funeral Live: पंचतत्व में विलीन हुए ओपी चौटाला, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि; हजारों लोग पहुंचे

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक और शनिवार को सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें