पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर जहां प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा पथराव और सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़ने की घटना आज सुबह हुई, वहां सख्ती के चलते आमजनों की आवाजाही ठप है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
टिकरी बॉर्डर के पास दिल्ली के तरफ आने वाले रास्ते बंद करने के साथ कॉलोनी के रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। यह दिल्ली के बॉर्डर पर स्थित सत्यम कॉलोनी की है। इस कॉलोनी से बाहर जाने के लिए एकमात्र रास्ता है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि मुख्य रोड के अलावा झडौदा गांव से पहले नाले के पास तक का पूरा रास्ता बंद किया गया है। ऐसे में इस कॉलोनी में रहने वाले लोग अपने वाहनों को बाहर नहीं ले जा पा रहे हैं। वहीं लोगों को भी बाहर जाने के लिए लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ रहा है।
सिंघू बॉर्डर से आगे एनएच-44 को आम यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। एनएच-44-सोनीपत/पानीपत की ओर जाने वाली अन्य जुड़ी हुई सड़कें भी प्रभावित हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर एनएच-9 की दो लेन और एनएच-24 की एक लेन आम जनता के लिए खुली हैं। इसी तरह डीएनडी की दो लेन भी यात्रियों के लिए खुली हैं। हालांकि पीक आवर्स के दौरान इन हिस्सों से बचें।
सिंघू बॉर्डर और निकटवर्ती बॉर्डर के वाहन जो एनएच-44 की ओर जाना चाहते हैं, वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के माध्यम से निम्नलिखित सीमा से बाहर निकल सकते हैं।
अप्सरा बॉर्डर/महाराजपुर बॉर्डर तक पहुंचने वाले वाहन डाबर चौक मोहन का उपयोग/डायवर्ट कर सकते हैं। गाजियाबाद-हापुड रोड-जीटी रोड दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (25 किमी)-डासना-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (44 किमी)- राय कट पर बाएं मुड़ें और एनएच-44 कुल 69 किमी तक पहुंचें।
एनएच-44 पर हरियाणा जाने वाले और लोनी बॉर्डर तक पहुंचने वाले वाहन - इंद्रपुरी लोनी - पूजा पावी - पंचलोक - मंडोला - मसूरी- खेकड़ा (29 किमी) - ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (19 किमी) - राय कट की ओर बाएं मुड़ सकते हैं (एनएच-44) कुल 43 किमी.
एनएच-44 और सभापुर बॉर्डर पर हरियाणा जाने वाले वाहन - सर्विस लेन लेने के लिए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (6 किमी मंडोला मसूरी- खेकड़ा (14 किमी) एक्सप्रेसवे (19 किमी) - राय कट (एनएच-44) कुल 39 किमी।
एनएच-44 और सोनिया विहार बॉर्डर पर हरियाणा जाने वाले वाहन सीधे ट्रोनिका सिटी मार्ग ट्रोनिका सिटी से बाएं मुड़ें दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (7 किमी) मंडोला मसूरी खेकड़ा (10 किमी) - बाएं मुड़कर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (19 किमी) - राय कट (एनएच-44) कुल 36 किलो मीटर है।
किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर ट्रैफिक गति बराबर चल रही है। साथ ही बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया हुआ है। गुरुग्राम से दिल्ली जाने का रास्ता साफ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा कालिंदी कुंज बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम हो गया है। नोएडा से दिल्ली की ओर आने वाले रास्ते पर जाम लगा है। दिल्ली एनसीआर में जगह जगह से ट्रैफिक जाम की खबर आ रही है।
दिल्ली-हरियाणा के बीच सिंघु और टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया है। जिसकी वजह से आम लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। लोग पैदल चलकर ही बॉर्डर को पार कर रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी फ्लाईओवर को लेकर अलर्ट किया है। डीएनडी फ्लाईओवर पर सुरक्षा बढ़ाने की वजह से भीषण जाम लग गया है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों से अपील है कि वो चिल्ला बॉर्डर से होकर दिल्ली जा सकते हैं।
किसानों को लेकर दिल्ली-गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यस्था सख्त है। सड़क पर ट्रैफिक सामान्य गति से चल रहा है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी सीमाओं को सील कर दिया है। साथ ही सुरक्षा भी बढ़ा दी है। जिसकी वजह से लोगों को यातायात में दिक्कत हो रही है। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली से बाहर जाने के लिए इन रास्तों की सलाह दी है। जैसे दिल्ली से यूपी के लिए यात्री लोनी, चिल्ला, अशोक नगर के ट्रांजिट पॉइंट्स से जा सकते हैं वहीं दिल्ली से हरियाणा के लिए जोंती, औचंदी, सफियाबाद, प्याऊ मनियारी से जा सकते हैं।
दिल्ली-पलवल के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को अगले महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निर्माणकार्य की वजह से इस रूट पर चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-पलवल, गाजियाबाद-पलवल के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल है। इन ट्रेनों के निरस्त रहने से कामकाजी लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी।
निजामुद्दीन-पलवल सेक्शन पर रेलवे ने निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से ट्रेन संख्या 04920 नई दिल्ली-पलवल तत्काल प्रभाव से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04911 पलवल-गाजियाबाद 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। अगले महीने भी इस ट्रेन को ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 5, 6, 7, 13, 14, 18 और 19 मार्च के लिए निरस्त किया गया है। ट्रेन संख्या 04440 नई दिल्ली-पलवल और ट्रेन संख्या 04921 पलवल-नई दिल्ली 29 फरवरी तक और 6, 7, 8, 14, 15, 19 और 20 मार्च को निरस्त रहेगी।इसके अलावा फिरोजपुर मंडल में निर्माण कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 04598 जालंधर सिटी-होशियारपुर और ट्रेन संख्या 04599 होशियारपुर-जालंधर सिटी 24 मार्च तक निरस्त रहेगी। इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेन परिवर्तित मार्ग जालंधर सिटी-मुकरैन-पठानकोट के रास्ते चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04264/04263 सुल्तानपुर-वाराणसी-सुल्तानपुर स्पेशल 15 फरवरी को निरस्त रहेगी।
सिंघु बॉर्डर को सोनीपत व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से सील कर दिया है। सुरक्षा कड़ी कर दोनों ही तरफ से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सिंघु व टिकरी बॉर्डर के आसपास डायवर्जन रहेगा। सिंघु बॉर्डर पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध और बदलाव लागू किए गए हैं।
नोएडा सेक्टर 62 से यूपी गेट और यहां से दाएं मुड़े वहां से लिंक रोड और मोहन नगर और फिर बाएं मुड़े कौशांबी, वैशाली से आनंद विहार पहुंच जाएंगे।
दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों के विरोध को देखते हुए रास्तों में परिवर्तन किया गया है। जिसमें टिकरी बॉर्डर, झड़ौदा बॉर्डर, धंसा बॉर्डर शामिल है। रोहतक रोड, नजफगढ़-झरोदा रोड और नजफगढ़-धंसा रोड के माध्यम से बहादुरगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को नांगलोई चौक से नजलगढ़-नांगियोई रोड, नजफगढ़ से नजफगढ़-दौराला रोड और नजलगढ़ से नजफगढ़-छावला रोड का उपयोग करें। जो दिल्ली से हरियाणा की ओर निकल जाएगा।