जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया, कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेचा। वहां से पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भर धमाका किया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए बम धमाके के मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। मामले की जांच कर रही गुरुग्राम पुलिस ने सलमान नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में सलमान ने दिल्ली के ओखला में एक व्यक्ति को गाड़ी बेचने की बात स्वीकार की है। सीआईए मानेसर प्रभारी ललित के नेतृत्व में जांच चल रही है। दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम भी पहुंची हुई है।
| क्रम | नाम | आयु |
|---|---|---|
| 1 | शाइना परवीन, पिता मोहम्मद सैफुल्लाह, निवासी दिल्ली | 23 |
| 2 | हर्षुल, पिता संजीव सेठी, निवासी गदरपुर, उत्तराखंड | 28 |
| 3 | शिवा जायसवाल, पिता अज्ञात, निवासी देवरिया, यूपी | 32 |
| 4 | समीर, पिता अज्ञात, निवासी मंडावली, दिल्ली | 26 |
| 5 | जोगिंदर, पिता अज्ञात, निवासी नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली | 28 |
| 6 | भवानी शंकर सामरा, पिता अज्ञात, निवासी संगम विहार, दिल्ली | 30 |
| 7 | अज्ञात | 35 |
| 8 | गीता, पिता शिव प्रसाद, निवासी कृष्णा विहार, दिल्ली | 26 |
| 9 | विनय पाठक, पिता रामाकांत पाठक, निवासी आया नगर, दिल्ली | 50 |
| 10 | पप्पू, पिता दूधवी राम, निवासी आगरा, यूपी | 53 |
| 11 | विनोद, पिता विशाल सिंह, निवासी बैतजीत नगर, दिल्ली | 55 |
| 12 | शिवम झा, पिता संतोष झा, निवासी उस्मानपुर, दिल्ली | 21 |
| 13 | अज्ञात (अमन) | 26 |
| 14 | मोहम्मद शहनवाज़, पिता दिवंगत अहमद जमान, निवासी दरियागंज, दिल्ली | 35 |
| 15 | अंकुश शर्मा, पिता सुधीर शर्मा, निवासी ईस्ट रोहिताश नगर, शाहदरा, दिल्ली | 28 |
| 16 | अशोक कुमार, पिता जगबंश सिंह, निवासी अमरोहा, यूपी | 34 |
| 17 | अज्ञात | 35 |
| 18 | मोहम्मद फारुख, पिता अब्दुल कादिर, निवासी दरियागंज, दिल्ली | 55 |
| 19 | तिलक राज, पिता किशन चंद, निवासी हमीरपुर, हिमाचल | 45 |
| 20 | अज्ञात | 52 |
| 21 | अज्ञात | 58 |
| 22 | अज्ञात | 28 |
| 23 | अज्ञात | 30 |
| 24 | मोहम्मद सफवान, पिता मोहम्मद गुफरान, निवासी सीता राम बाजार, दिल्ली | 28 |
| 25 | अज्ञात | 35 |
| 26 | मोहम्मद दाऊद, पिता जानुद्दीन, निवासी लोनी, गाज़ियाबाद, यूपी | 31 |
| 27 | किशोरी लाल, पिता मोहन लाल, निवासी यमुना बाज़ार, कश्मीरी गेट, दिल्ली | 42 |
| 28 | आज़ाद, पिता रसुद्दीन, निवासी करताल नगर, दिल्ली | 34 |
पीएम मोदी ने कहा, आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।
धमाके के बाद गृह मंत्री ने दी यह जानकारी
धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया को बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आई-20 कार में धमाका हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीपी दिल्ली से बात हुई वह मौके पर हैं स्पेशल ब्रांच के प्रभारी सभी संभावनाओं पर जांच कर रहे हैं। मैं कुछ ही देर में घटनास्थल पर जाऊंगा और अस्पताल भी जाऊंगा।
कल बंद रहेगा चांदनी चौक का बाजार
मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा, लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को चांदनी चौक बाजार बंद रहेगा।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही नौ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल भी हुए हैं। धामके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।