दिल्ली सचिवालय में चल रही दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत सभी छह मंत्री शामिल हुए। बैठक में लिए गए फैसलों का एलान थोड़ी देर में होगा।
दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पर यमुना आरती की।
वासुदेव घाट पर यमुना आरती की तैयारियां चल रही हैं, क्योंकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आरती में शामिल होंगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंचीं, जहां वह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। शाम पांच बजे वह वासुदेव घाट, यमुना बाजार का दौरा करेंगी। शाम 7:00 बजे वह दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी।
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जिम्मेदारियां बहुत हैं, लेकिन हमें खुशी है कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली में लाएंगे।
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज नई शुरूआत का दिन है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए होटल पहुंचीं।
भाजपा नेता रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि ये ऐतिहासिक दिन है। 27 साल बाद कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बाद दिल्ली में नई किरण आई है। इसके लिए दिल्लीवालों को बधाई। बहनों और माताओं को भी बधाई, महिला मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं का सम्मान किया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित दिल्ली बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश गति से आगे बढ़ा है और इसमें दिल्ली भी पीछे नहीं है।
आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को में बधाई देना चाहती हूं। दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है। मुझे उम्मीद है कि वह उन उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।
दिल्ली में नई सरकार के शपथ लेने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह दिल्ली के लिए खुशी की बात है क्योंकि काफी सालों के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनी है। सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि दिल्ली की जीत देश की जीत है। भाजपा ने जमीन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो संगठन का सामाजिक शासनिक अनुभव लिए हुए है। महिला सशक्तिकरण की जो शुरूआत देश के प्रधानमंत्री जी ने की है उसका ये प्रमाण है।
आज दिल्ली में नई कैबिनेट की शाम को बैठक होगी। वहीं शाम को यमुना का दौरा भी होगा। शाम 6 बजे ISBT के पास वासुदेव घाट पर यमुना आरती में मुख्यमंत्री शामिल होंगी।
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का राजतिलक हो गया है। सीएम रेखा के साथ अन्य छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विकासपुरी से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई है। पंकज राजपूत समाज से बड़ा चेहरा हैं। पार्षद भी रहे हैं।
करावलनगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में रेखा टीम का शपथ ग्रहण चल रहा है। आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
बवाना से भाजपा विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा हैं।
राजौरी गार्डन विधानसभा से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली है। अकाली दल के टिकट पर दो बार विधायक बने। 2021 में अकाली छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा से विधायक आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद ने तीसरे नंबर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में टीम रेखा का शपथ ग्रहण चल रहा है। आशीष सूद का मुख्यमंत्री की रेस में नाम चल रहा था।
रेखा गुप्ता के बाद नई दिल्ली विधानसभा से प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में भाजपा का शपथग्रहण चल रहा है।
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। वो शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट कुछ ही देर में यहां शपथ लेंगी।
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस का बहुस्तरीय घेरा मौजूद रहेगा।
दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा कि "दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है... दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे... मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, उनकी मेहनत रंग लाई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद कि आपने 48 सीटें जिताकर दिल्ली में हमारी सरकार बनाई है। हम विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में हमने जो-जो बोला है हम उसे पूरा करेंगे।"
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज ने बताया, "ये अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। हमें विश्वास है कि वे जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगी। उनके पिछले 30 साल की मेहनत सफल हुई है। पार्टी और पीएम मोदी का धन्यवाद।"
भाजपा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि "पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार बनने से लोग बेहद खुश हैं। केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से हटा दिया गया है और 'विकसित भारत' के लिए रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 'विकसित दिल्ली' का होना जरूरी है...आप ने 'आम आदमी' के नाम पर लोगों को गुमराह किया...वे अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर सके। पूरा देश पीएम मोदी की ओर देख रहा है। दिल्ली से लेकर दक्षिण तक भाजपा का बोलबाला होने जा रहा है।"
भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें (रेखा गुप्ता) चुना है। हमें यकीन है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली 'विकसित दिल्ली' बनेगी... बहुत ही कुशल मंत्रिमंडल का गठन किया गया है, उनमें से अधिकांश युवा हैं..."
दिल्ली के भाजपा विधायक आशीष सूद ने कहा कि "हमने दिल्ली को 'विकसित दिल्ली' बनाने का संकल्प लिया है... वह एक स्थानीय नेता हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए दिल्ली के लिए काम किया है। जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है, हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं? मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। सबका साथ सबका विकास केवल कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं और नए लोगों पर भरोसा करते हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है। हर परिवार हर समाज से लोगों को जाना चाहिए। PM मोदी और भाजपा का भाव सबको साथ लेकर चलने का है और कुछ पार्टियां एक परिवार से बाहर नहीं आती..."
दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच रहे हैं। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं, भारत की आधी आबादी महिलाओं की है, मंत्रिमंडल में युवा चेहरे हैं जो तेजी से विकास के लिए काम करेंगे।
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास से निकलते समय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आज मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि "यह एक ऐतिहासिक दिन है। दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी के विजन को स्वीकार किया है, जिसे हम लागू करेंगे..."
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि "यह एक स्वागत योग्य कदम है। प्रधानमंत्री ने 26 मई 2014 से हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।"
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा आज दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि "मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मुझे कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करने और दिल्ली के विकास के लिए काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी ने 12 साल बाद (सिख समुदाय के) अधिकार लौटाए हैं, क्योंकि पिछली सरकार ने सिख कैबिनेट मंत्री का पद समाप्त कर दिया था और सिख समुदाय के साथ अन्याय किया था...हमारी प्राथमिकता दिल्ली, यमुना नदी को साफ करना है..."
भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, "यह खुशी की बात है कि रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया... दिल्ली के विकास का भाजपा का सपना रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरा होगा..."
भाजपा नेता डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा, "रेखा गुप्ता एक समर्पित कार्यकर्ता रही हैं। दिल्ली के लिए पीएम मोदी के वादों को पूरा करने की गारंटी में शामिल होकर वह दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।"
भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार जमीनी स्तर पर तेजी से कार्रवाई करेगी, उन्हें यह जिम्मेदारी सिर्फ इसलिए नहीं दी गई है क्योंकि वह एक महिला हैं बल्कि इसलिए दी गई है क्योंकि वह एक सक्षम कलाकार हैं..."
रामलीला मैदान के बाहर जश्न जारी है, जहां आज मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता और उनकी मंत्रिपरिषद शपथ लेंगी।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता कहती हैं कि "मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। बहुत उत्साह है। हम ऐतिहासिक पलों को देखने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में हमारे सामने आई हैं। वह अद्भुत हैं, हम उन्हें बहुत अच्छे से जानते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह दिल्ली के साथ-साथ महिलाओं को भी आगे बढ़ाएंगी।"
भाजपा विधायक करनैल सिंह ने कहा कि "हमें खुशी है कि भाजपा की सरकार बनी है। इससे भी बड़ी बात यह है कि हमारे पास एक महिला सीएम है। यह महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण है।
शीशमहल में रहने के सवाल पर रेखा गुप्ता ने जवाब दिया है। 'शीश महल' में रहने के सवाल पर दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि "नहीं, नहीं..."।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा कहती हैं, "हमें ऐसा लगता है जैसे हम सभी सीएम हैं, पीएम मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को यह तोहफा दिया है, उन्होंने यहां लैंगिक समानता दिखाई है।"
दिल्ली के भाजपा विधायक संजय गोयल ने कहा, "हम बहुत खुश हैं। हम सभी पीएम मोदी के विजन को आगे ले जाएंगे। हम एक 'विकसित दिल्ली' बनाएंगे..."
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान में खुशी मना रही हैं। मंजू तोमर कहती हैं, "हम बहुत खुश हैं। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। उन्होंने कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना इसका उदाहरण है।"
दिल्ली के रामलीला मैदान के बाहर जश्न के दौरान लोग उत्तराखंड का पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं और पारंपरिक संगीत बजा रहे हैं। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा की पत्नी प्रीति मिश्रा ने कहा कि "मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने उन्हें (कपिल मिश्रा को) टीम (दिल्ली में मंत्रिपरिषद) में शामिल किया है। दिल्ली के विकास के लिए जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा... यह सब भगवान के आशीर्वाद से हो रहा है।"
दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा और वीरेंद्र सचदेवा का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने मुझे उस टीम में शामिल किया जो दिल्ली के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने मुझे मंत्री के रूप में काम करने का मौका दिया है। मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। यह हम सभी के लिए एक बार फिर दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए मिलकर काम करने का मौका है..."
भाजपा नेता कपिल मिश्रा आज दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ लेंगे, उन्होंने कहा कि "मैं यहां (मंदिर में) कुछ मांगने नहीं आया हूं, मैं यहां आभार व्यक्त करने आया हूं। प्रधानमंत्री के पास इस शहर के लिए एक विजन है, हम इसे एक साथ लागू करेंगे..."
दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि हम सभी मिलकर पीएम मोदी के विजन को लागू करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने (आप) दिल्ली के लोगों को धोखा दिया, और उन्हें वोट की ताकत के माध्यम से इसकी सजा मिली...आप और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच होगी। जनता की अदालत में फैसला हो चुका है, जल्द ही कानून की अदालत में भी फैसला होगा..."
दिल्ली के रामलीला मैदान के बाहर जश्न के दौरान दो भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से नाचते हुए। आज यहां रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौल है। वह आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं।
दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता कहती हैं, "यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं... मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी... मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी... पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा..."
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के बाहर लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। ओम प्रकाश गर्ग कहते हैं, मुझे उम्मीद है कि रेखा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी। वह बहुत सक्रिय हैं और मुझे उम्मीद है कि वह पीएम मोदी के सपने को पूरा करेंगी।"
योगेश कहते है कि "हम कल शाम भी उन्हें बधाई देने आए थे... वे शुरू से ही मेहनती रही हैं। उन्होंने समर्पण के साथ लोगों की सेवा की है... हमें बहुत गर्व है कि वे मुख्यमंत्री बनी हैं। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में बड़ा बदलाव आएगा।"
रामलीला मैदान में आज रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे। वहीं, डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट बनाए जाएंगे।
रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात हैं। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके नए कैबिनेट मंत्री आज यहां शपथ लेंगे।
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "यह चमत्कार है, यह एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय है। अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं... जो भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा..."
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता कहते हैं हमने कभी नहीं सोचा था कि वह (रेखा गुप्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह चमत्कार जैसा लगता है। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है..."
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चूंकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे, इसलिए उनकी सुरक्षा में एसपीजी का घेरा मौजूद रहेगा।
इससे पहले 19 फरवरी यानि बुधवार की दोपहर में भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।
रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।
दिल्ली में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी, जबकि नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंदर इंद्राज, कैबिनेट मंत्री होंगे।
2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं।
2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।
2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं।
2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।
2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद।
पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।
इससे पहले, बुधवार शाम को दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें रेखा गुप्ता विधायक दल के नेता के रूप में चुनी गईं। रेखा गुप्ता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया। आज रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।
दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।