11:50 AM, 23-Jul-2025
नोएडा के सेक्टर-19 में भारी जलभराव
आज लगभग 1 घंटे की भारी बरसात के कारण सेक्टर-19 में जलभराव हो गया। बताया जा रहा है कि सेक्टर के अंदर होकर गुजर रहे बड़े नाले (ड्रेन नं.2) का नवीनीकरण का कार्य तो पूरा हो गया लेकिन आरडब्ल्यूए के बार-बार अनुरोध के बावजूद इस बड़े नाले की उचित ढंग से सफाई नहीं कराई गई। नाले और सड़कों का गंदा पानी इस बार भी घरों में भर गया, निवासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।