ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। मौसम के तेवर अभी भी सर्द बने हुए हैं। लगातार सर्दी के बीच तापमान गिरने और शीतलहर के बीच सर्दी में दिन और रात में राहत नहीं है। दिल्ली के पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में कोहरे और शीतलहर ने कई दिन से लोगों को परेशान कर रखा है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली के आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव, हीटर, अंगीठी का सहारा लिया, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। बच्चो और बुजुर्गों के लिए ठंड सबसे ज्यादा खतरनाक है। शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है।
कड़ाके की सर्दी के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन भर सर्द हवाएं चल रही हैं। कोहरे के कारण कई उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है।
कड़ाके की सर्दी के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन भर सर्द हवाएं चल रही हैं। कड़ाके की सर्दी के चलते बागपत जनपद का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम सर्द रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढोतरी होगी। सुबह के समय कोहरा भी दिखेगा, शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा।
मेरठ मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आज सुबह से ही कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक भी सड़कों पर वाहन लाइट ऑन कर चलते नजर आए।
मौसम विभाग ने सोमवार से शीत लहर से राहत मिलने की संभावना जताई है। इस कारण से 13 जनवरी तक न केवल अधिकतम तापमान बढ़ेगा, बल्कि न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यह केवल फौरी राहत होगी। कोहरे से अगले सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर तीन से चार दिन बाद मैदानी इलाकों में पड़ेगा। इस कारण से एक बार फिर से गला देने वाली ठंड की वापसी होगी।
बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण कोहरे और ठंड के कारण हवाई यात्री भी परेशान हैं।
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के साथ-साथ रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे की मोटी परत ने राष्ट्रीय राजधानी को ढक लिया जिससे दृश्यता कम हो गई।
मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि कोल्ड वेव से पुश और जनहानि न हो उसके लिए अस्थाई और स्थाई शेल्टर होम में अलाव, कंबल की जांच कर रहे हैं। स्कूल की छुट्टियां 12 तक कर दी गई हैं और 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों का समय 10 बजे किया है। हम रविवार के बाद इस पर (छुट्टियां पर) आगे देखेंगे।
शनिवार को सर्दी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज इलाका एक बार फिर ठिठुरा, यहां तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोदी रोड में 2.0, आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में एक जनवरी को तापमान 1.1 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि बीते साल 2022 में सीजन के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड एक जनवरी को था जब तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2020 में एक जनवरी को तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था।
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के साथ-साथ रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देर हुईं। जिसके चलते यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरें आनंद विहार रेलवे स्टेशन की हैं।
कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 42 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 20 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। एक अधिकारी ने कहा कि सुबह छह बजे तक किसी विमान के मार्ग में परिवर्तन की सूचना नहीं थी।
राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी में भीषण कोहरे और ठंड के कारण हवाई यात्री भी परेशान हैं। कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाली कई फ्लाइट्स लेट हो गई। यात्रियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बीच एयरपोर्ट पर दृश्यता बहुत कम है।
उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार सुबह कोहरे की मोटी परत ने राष्ट्रीय राजधानी को ढक लिया जिससे दृश्यता कम हो गई।
राष्ट्रीय राजधानी में भीषण कोहरे और ठंड के कारण हवाई यात्री भी परेशान हैं। कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाली कई फ्लाइट्स लेट हो गई। यात्रियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बीच एयरपोर्ट पर दृश्यता बहुत कम है।
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के साथ-साथ रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे की मोटी परत ने राष्ट्रीय राजधानी को ढक लिया जिससे दृश्यता कम हो गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है।
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर और कोहरे के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।