फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Flood Live: PM ने LG को फ्रांस से किया फोन, ली बाढ़ के हालात की जानकारी; दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Thu, 13 Jul 2023 10:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Yamuna Flood Live Update: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रविवार तक दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 13-Jul-2023

पीएम मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव व बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

दिल्ली के राजनिवास ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव व बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र सरकार से हर सम्भव सहायता ले कर दिल्ली के हित में समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

05:52 PM, 13-Jul-2023

दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ के चलते कल स्कूल बंद रहेंगे।     
 

05:19 PM, 13-Jul-2023

दिल्ली में भारी बारिश का रेल यातायात पर असर,कई रेलसेवाएं रद्द, कई ट्रेनें आंशिक रद्द की गई,यमुना ब्रिज पर जलभराव से रेल यातायात प्रभावित,गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रद्द रहेगी।

विज्ञापन
05:17 PM, 13-Jul-2023

केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि कल से पानी घटने का अनुमान है 

05:00 PM, 13-Jul-2023
बसंतपुर की गलियों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के बसंतपुर में गलियो में भरा पानी, मकान की छत पर चढ़े लोग  

विज्ञापन
04:53 PM, 13-Jul-2023
डूबे आशियानों को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद बसंतपुर में भरा यमुना का पानी उसमें डूबे अपने आशियानाओं को देखते हुए लोग।


 

04:13 PM, 13-Jul-2023

लाल किला पर्यटकों के लिए बंद

बारिश को देखते हुए एएसआई ने लाल किला पर्यटकों के लिए शुक्रवार तक किया बंद।

04:01 PM, 13-Jul-2023
टनल खुलने से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला

प्रगति मैदान टनल खुलने के बाद लोगों को मिली राहत

03:48 PM, 13-Jul-2023
लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

दोपहर तीन बजे तक 208.62 पहुंचा यमुना का जलस्तर 
 

03:40 PM, 13-Jul-2023

निगम बोद्ध घाट में भी पानी भर गया है। बता दें कि यह दिल्ली का सबसे बड़ा श्मशान घाट है। लोगों को सामने अब चिताओं को जलाने का भी संकट खड़ा हो गया है। 

03:09 PM, 13-Jul-2023

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुसा

एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां भर्ती 40 मरीजों को दूसरी जगह पर भेजा जा रहा है। वहीं तीन वेंटिलेटर पर हैं।
 

03:06 PM, 13-Jul-2023

यमुना के जलस्तर में नहीं आई कमी

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बीते एक घंटे से कोई कमी नहीं आई है दोपहर एक बजे पानी का स्तर 208.62 मीटर था, जो दोपहर दो बजे तक यहीं पाया गया। 
 

03:04 PM, 13-Jul-2023

एडिशनल डीसीपी अचित गर्ग ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

एडिशनल डीसीपी अचित गर्ग ने बाढ़ प्रभावित यमुना बैंक इलाके का दौरा किया और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।
 

02:46 PM, 13-Jul-2023

छात्रों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

यमुना बाजार स्थित दंडी आश्रम में रुके हरिद्वार के एक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी वार्ड में फंसे दिल्ली पुलिस ने इन विद्यार्थियों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ गढ़ी मांडू इलाका भी पानी मे डूब गया है।

02:41 PM, 13-Jul-2023

कश्मीरी गेट बस अड्डे तक पहुंचा पानी

आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पीछे की तरफ रिंग रोड पर नदी की तरह पानी चलना शुरू हुआ।

02:40 PM, 13-Jul-2023

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद गीता कॉलोनी पुश्ता रोड श्मशान घाट से पुराने लोहे के पुल गांधी नगर के रास्ते को डावर्ट कर दिया गया है। राजा राम कोहली मार्ग और मास्टर प्लान से स्वामी विवेकानंद मार्ग और उसके बाद जीटी रोड शाहदरा को जोड़ा गया है। 

02:31 PM, 13-Jul-2023

कश्मीरी गेट बस अड्डे तक पहुंचा पानी

कश्मीरी गेट के बस अड्डे की ओर आने वाले सभी रास्तों में पानी भर गया है। सड़कों पर कुछ ही वाहन फंसे हुए हैं। 

02:29 PM, 13-Jul-2023

मंगरौली गांव में घुसा पानी

मंगरौली गांव में पानी घुसने के बाद मवेशी को निकालने का काम जारी है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। नोएडा के सेक्टर-137 में भी पानी घुस गया है। 

02:28 PM, 13-Jul-2023

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घुसा यमुना का पानी

यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी दिल्ली ही नहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों तक फैल गया है। नोएडा के मंगरौली गांव में पानी घुस गया है।

02:24 PM, 13-Jul-2023

महिलाओं और बच्चों को बचाने में जुटी NDRF की टीम

मयूर विहार यमुना खादर में एनडीआरएफ की टीम अंदर जाकर महिलाओं और बच्चों को बचा रही है। अभी भी काफी संख्या में यहां लोग फंसे हैं।


 

02:24 PM, 13-Jul-2023

कश्मीरी गेट बस अड्डे पर आने वाले रास्ते में बाढ़ का पानी भर गया है। यात्रियों को बस अड्डे में पहुंचने में परेशानी आ रही है। निचले इलाके में पानी भरने के कारण सुरक्षा को देखते हुए बिजली काटी जा रही है। 

02:20 PM, 13-Jul-2023

बसों का आना-जाना बंद

आईएसबीटी  से बसों का आना-जाना बंद हो गया है। इस वजह से यात्री परेशान हैं। उधर, लाल किले की दीवार से पानी टच हो गया है। लाल किला के पीछे रिंग रोड पर बाढ़ का पानी भर गया है।


 

02:15 PM, 13-Jul-2023

आईएसबीटी से बसों का आना-जाना बंद यात्री परेशान

02:12 PM, 13-Jul-2023

निगमबोध घाट पर बाढ़ का पानी

निगमबोध घाट के सामने कई गाड़ियां पानी में डूब गई हैं।

02:09 PM, 13-Jul-2023

बसों का आना-जाना बंद

आईएसबीटी  से बसों का आना-जाना बंद हो गया है। इस वजह से यात्री परेशान हैं। उधर, लाल किले की दीवार से पानी टच हो गया है। लाल किला के पीछे रिंग रोड पर बाढ़ का पानी भर गया है।

02:07 PM, 13-Jul-2023

लोकनायक अस्पताल के ट्रामा सेंटर तक पहुंचा बाढ़ का पानी

कश्मीरी गेट स्थित लोकनायक अस्पताल के ट्रामा सेंटर तक यमुना का पानी पहुंच गया है। यदि पानी का स्तर बढ़ा तो ट्रामा सर्विस प्रभावित हो सकती है। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि हम इनडोर ट्रॉमा के सभी मरीजों को शिफ्ट कर रहे हैं। ट्रामा सेंटर में 43 मरीज हैं। इनमें से तीन आईसीयू में थे जिन्हें शिफ्ट कर दिया गया हैं। 40 को शिफ्ट किया जा रहा हैं। शिफ्टिंग के लिए वहां पहले से ही एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं।

02:04 PM, 13-Jul-2023

'दिल्ली में ज़रूरी सेवाओं वाले बड़े वाहनों को ही आने की इजाज़त दी जाएगी'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पानी की सप्लाई 25 प्रतिशत तक प्रभावित होगी। इसलिए पानी की राशनिंग की जाएगी। दिल्ली में ज़रूरी सेवाओं वाले बड़े वाहनों को ही आने की इजाज़त दी जाएगी। सभी दिल्लीवासी धैर्य रखें, जल्द पानी का स्तर कम होगा और स्थिति सामान्य होगी।

02:02 PM, 13-Jul-2023

दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पैदा हुए हालात पर आज DDMA की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद रहेंगे। सभी गैर जरूरी सरकारी कार्यालय को वर्क फ्रॉम होम किया जा रहा है। प्राइवेट ऑफिस को भी वर्क फ्रॉम होम किया लागू करने की एडवाइज़री जारी की जा रही है। 

01:19 PM, 13-Jul-2023

दिल्ली में भारी वाहनों की नोएंट्री

बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी। आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं होगा। 

01:14 PM, 13-Jul-2023

दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद

दिल्ली में यमुना में बाढ़ को लेकर हुई डीडीएम की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना का पानी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंच गया है।

12:47 PM, 13-Jul-2023

प्रगति मैदान टनल खुली

राजधानी में बाढ़ की हालत पैदा होने के बीच प्रगति मैदान टनल खुल गई है। इस टनल का रिंग रोड और मथुरा रोड, इंडिया गेट आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल 3 दिन पहले प्रगति मैदान का पानी आने के कारण टनल को बंद कर दिया था इसके बाद टनल में आने वाले पानी को रोकने के लिए उपराज्यपाल ने दौरा किया था टनल बनाने वाली कंपनी ने इसमें पानी छोड़ने वाली एक अन्य कंपनी खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

12:39 PM, 13-Jul-2023

दिल्ली में लाल किले के पास बाढ़

दिल्ली के लाल किले के पास बाढ़ वाले इलाके में सीने तक गहरे पानी में एक रिक्शा चालक रिक्शा चलाता दिखा।
 

12:18 PM, 13-Jul-2023

यमुना में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने किया फैसला

यमुना नदी के ऊपर से गुजरते समय मेट्रो की स्पीड लिमिट 30km/घंटा से अधिक नहीं होगी। DMRC ने ट्वीट किया कि यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण, एहतियात के तौर पर ट्रेनें नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजर रही हैं।
 

12:11 PM, 13-Jul-2023

चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़ आ गई है।
 

11:55 AM, 13-Jul-2023

वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है। अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है। पानी कम होने के बाद मशीनों को सुखाया जाएगा। इससे दिल्ली का पानी करीब 25 फीसदी कम हो जाएगा। दिल्ली में 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।
 

11:49 AM, 13-Jul-2023

निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने का आदेश

राजधानी दिल्ली में पानी का स्तर अपने ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे यह 208.48 मीटर तक पहुंच गया है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है और इस कारण राजधानी में बाढ़ की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी शमशान घाट को अस्थाई तौर पर बंद करने का आदेश दिया है। यदि पानी की ऊंचाई और ज्यादा बढ़ती है तो निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने का आदेश जारी किया जा सकता है।  दिल्ली के निचले इलाकों में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। अब तक लगभग 20,000 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित ठिकनों पर पहुंचाया जा चुका है। टेंट में लोगों को रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर राजधानी के सरकारी स्कूलों को स्थाई आवास केंद्रों में तब्दील किया जा सकता है। 

11:36 AM, 13-Jul-2023

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद 

यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। DMRC ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
 

11:32 AM, 13-Jul-2023

खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। बचाव अभियान जारी है। एक पुलिसकर्मी ने बताया, "यहां हालात बहुत असामान्य हैं। हम लोगों को यहां बाहर निकलने के लिए समझा रहे हैं क्योंकि जलस्तर काफी ऊपर आ चुका है। अभी तक करीब 500 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।"
 

11:22 AM, 13-Jul-2023

लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे ली शरण

दिल्ली के यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है। लोगें को खाना वितरित किया जा रहा है।
 

11:15 AM, 13-Jul-2023

दिल्ली: बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा। बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

11:00 AM, 13-Jul-2023

खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम

ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उत्तर पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड और खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। उधर, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सराय काले खां क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।

 

10:58 AM, 13-Jul-2023

दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा 

लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई थी उससे करीब 1.5 मीटर ज्यादा पानी इस बार आया है। जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने तट से बाहर निकलेगी। पानी के बहाव को काबू में नहीं किया जाता है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है। 
 

10:54 AM, 13-Jul-2023

वज़ीराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

रिंग रोड पर बाढ़ का पानी आने से आईएसबीटी कश्मीरी गेट में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा व उत्तराखंड से आने-जाने वाली बसों का परिचालन प्रभावित हो गया है। यात्रियों को बस अड्डा तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वज़ीराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ है।
 
 

10:40 AM, 13-Jul-2023

वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

10:28 AM, 13-Jul-2023

जलस्तर 208.52 मीटर पर पहुंचा

सुबह 9 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.52 मीटर पर पहुंच गया है।

पुराना रेलवे ब्रिज पर जलस्तर
00:00.HRS.       208.13
01:00.HRS.       208.20 
02:00.HRS.       208.24
03:00.HRS.       208.28
04:00.HRS.       208.32
05:00.HRS.       208.38
06:00.HRS.       208. 41
07:00.HRS.       208.46
08:00.HRS        208.48
 

10:14 AM, 13-Jul-2023

वजीराबाद जल शोधक संयंत्र बंद

यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण दिल्ली जल बोर्ड ने वजीराबाद जल शोधक संयंत्र बंद कर दिया है। नई दिल्ली समेत उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पेयजल संकट की दिक्कत होने के आसार हो गए हैं।

10:07 AM, 13-Jul-2023

प्रभावित जगहों पर प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद

दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह एलान किया है।
 

10:02 AM, 13-Jul-2023

आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ट्ववीट किया है। उन्होंने लिखा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जाएं।

जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है।
सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।
 

09:59 AM, 13-Jul-2023

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त सड़कों से बचें।
इन कमर्शियल वाहनों पर लगी एंट्री पर रोक, कई रूट डायवर्ट
- कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- कमर्शियल वाहनों को मुकरबा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। मुकरबा चौक और वजीराबाद ब्रिज के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कमर्शियल वाहनों को सराय काले खां से डायवर्ट किया जाएगा। सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- गाजीपुर बॉर्डर से कॉमर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच किसी भी कमर्शियल वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

09:51 AM, 13-Jul-2023

बाढ़ के चलते कई रोड किए गए बंद

- कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया
- उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।
- पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।
- भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है
- आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग
- कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग
- वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड

09:41 AM, 13-Jul-2023

निगम बोध घाट के पास के इलाके में बाढ़

राजधानी में जीटी करनाल रोड पर यातायात बाधित हो गया क्योंकि यमुना का पानी चेतावनी के निशान को पार कर गया, जबकि दिल्ली में निगम बोध घाट के पास के इलाके में बाढ़ आ गई।
यमुना के जल स्तर में वृद्धि और निचले इलाकों में बाढ़ के कारण आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग, कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग और बाहरी रिंग रोड पर यातायात बाधित हो गया है। वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़ा। अधिकारियों ने यात्रियों को इन सड़कों से बचने और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

09:30 AM, 13-Jul-2023

यमुना का जलस्तर 208.48 मीटर पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गुरुवार सुबह जल स्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गया। इसके अलावा, गुरुवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया।
 

09:23 AM, 13-Jul-2023

दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुसा

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। वीडियो सिविल लाइन्स इलाके से है।

 

09:15 AM, 13-Jul-2023

रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

09:06 AM, 13-Jul-2023

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

उधर, दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यमुना का जल स्तर बढ़ने और निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। कृपया किसी भी असुविधा से बचने के लिए सलाह का पालन करें।

09:02 AM, 13-Jul-2023

आज 12 बजे डीडीएमए की बैठक

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। बैठक आज दोपहर 12 बजे एलजी सचिवालय में होगी, बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। 

08:58 AM, 13-Jul-2023

यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर  है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पानी में बढ़ोतरी हो गई है। खजूरी इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पुराना किला के नीचले इलाके में पानी घुस गया है। यमुना बाजार इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 3-5 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 208.75 मीटर तक पहुंच सकता है।

08:24 AM, 13-Jul-2023

Yamuna Flood Live: PM ने LG को फ्रांस से किया फोन, ली बाढ़ के हालात की जानकारी; दिया हरसंभव मदद का भरोसा

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। इस दौरान लगातार राहत और बचाव कार्य भी चल रहा है। लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद यमुना खादर में मौजूद कुछ लोग घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। उधर, बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें