फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News Live: दिल्ली-NCR में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

Fri, 02 May 2025 12:09 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi NCR Weather Today: भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश ने लोगों को राहत दी। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश ने लोगों को राहत दी। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलजमाव और जाम की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Today - फोटो : ani
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:08 PM, 02-May-2025

कहीं सडकें टूटी हैं, कहीं नाला-नाली चोक है, अभी दिल्ली की स्थिति खराब है: सीएम रेखा गुप्ता 

सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ सुबह से ही सड़कों पर उतर कर जलभराव वाली जगहों का दौरा किया। मिंटो ब्रिज, आईटीओ से मजनू का टीला तक सीएम ने दौरा किया। नई दिल्ली को छोड़कर बाकी दिल्ली में सड़कों पर भारी जलभराव है। अधिकतर जगहों पर पानी निकासी के लिए पंप लगाए गए हैं।

11:31 AM, 02-May-2025

200 से अधिक उड़ानें प्रभावित

दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गईं।

11:03 AM, 02-May-2025

आम आदमी पार्टी का दिल्ली सरकार पर हमला

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, 'पहली बारिश में चार लोगों की मौत, एक मां और उसके तीन बच्चों की मौत। दिल्ली की चार इंजन की सरकार की सच्चाई आज सबके सामने है।'

विज्ञापन
10:53 AM, 02-May-2025

अधिकारी काम कर रहे हैं: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज मैं खुद उन रास्तों से होती हुई आ रही हूं, जहां दिल्ली के हजारों लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। इन अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए सरकार तत्पर है। अधिकारी काम कर रहे हैं और प्रशासन दुरुस्त है। समय के साथ इन सभी व्यवस्थाओं को ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है।"

10:52 AM, 02-May-2025

सीएम ने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, "आज मैंने मजनू का टीला समेत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस समस्या के समाधान के लिए मैं संबंधित अधिकारियों के साथ खुद मौके पर मौजूद हूं। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे दिल्ली में जलभराव वाले स्थानों की पहचान करें और समाधान सुनिश्चित करें।"

विज्ञापन
10:01 AM, 02-May-2025

गाजियाबाद में भी हुई झमाझम बारिश

गाजियाबाद में शुक्रवार तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। पहले तेज आंधी चली। इसके बाद बादल गरजे और पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पारा चार डिग्री नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि तेज हवा चलने की वजह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अचानक बढ़ गई। आने वाले चार-पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान जहां 40 को पार कर रहा था। वहीं अब यह 30-32 के आसपास रहेगा। रविवार और सोमवार को भी बारिश होने की संभावना बन रही है। हवा की रफ्तार बढ़ने से धूप निकलने पर भी गर्मी से राहत मिली रहेगी।

09:54 AM, 02-May-2025

भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

09:39 AM, 02-May-2025

100 से अधिक उड़ानें प्रभावित

दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और 100 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गईं।

09:36 AM, 02-May-2025

गुरुग्राम में भारी जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम

दिल्ली-एनसीआर में आज हुई भारी बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए और भारी जलभराव के कारण कई वाहन खराब हो गए, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।

09:17 AM, 02-May-2025

मथुरा के कई हिस्सों में भारी जलभराव

आज हुई मूसलाधार बारिश के कारण मथुरा शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया।

08:26 AM, 02-May-2025

बारिश के कारण झज्जर में जलभराव

झज्जर में आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया। 

08:20 AM, 02-May-2025

पेड़ गिरने से चार लोगों की हुई मौत और एक घायल

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह तेज हवाओं के कारण द्वारका के खरखड़ी नाहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं।

08:16 AM, 02-May-2025

कई इलाकों में जलभराव

 राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। 

08:14 AM, 02-May-2025

आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण उड़ानें प्रभावित

दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया और कई अन्य फ्लाइट में देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी है। 

08:09 AM, 02-May-2025

बारिश और आंधी का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार एक मई से सात मई तक आंधी व बारिश का अनुमान है। इस कारण से तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 01 मई की रात से 04 मई की सुबह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, 05 और 06 मई को शाम के समय आंधी-तूफान और बादल गरजने की गतिविधियां रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग एक से दो मई के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी कर चुका है।

08:07 AM, 02-May-2025

आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश

दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाज शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंधेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। 

07:55 AM, 02-May-2025

Weather News Live: दिल्ली-NCR में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें