फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain Live: जलभराव पर दिल्ली सरकार की आपातकालीन बैठक, IGI एयरपोर्ट हादसे पर FIR दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 05:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Today Weather Delhi NCR Rain News: दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत जोरदार हुई है। आज सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में हो रही जोरदार बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया है। लोग वाहनों के साथ बारिश में फंसे हैं। कई जगहों पर कारें पानी में डूबी दिख रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:12 PM, 28-Jun-2024

आईजीआई एयरपोर्ट हादसे पर मामला दर्ज

आईजीआई एयरपोर्ट पर हुए हादसे के मामले में पुलिस ने दर्ज किया है। लापरवाही से मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

05:10 PM, 28-Jun-2024

ये राजनीति का समय नहीं: दिल्ली सरकार

दिल्ली के उपराज्यपाल के आरोपों पर दिल्ली सरकार ने कहा कि ये राजनीति का समय नहीं है। अभी मिलकर दिल्ली की समस्या का समाधान करना होगा। दिल्ली में एनडीएमसी एरिया में भी पानी भरा हुआ है। एयरपोर्ट की छत भी गिर गई है। अभी मिलकर साथ काम करने का समय है।

04:37 PM, 28-Jun-2024

जलभराव होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने के बाद शुक्रवार को बैठक में मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। जिसमें कई फैसले लिए गए हैं। दिल्ली सरकार ने दिल्ली जलभराव से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया। शिकायत के लिए 1800110093 नंबर पर काल कर सकते हैं। 8130188222 नंबर पर व्हाट्सएप करके जलभराव की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा सारे अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे। हर विभाग में क्यूआरटी टीम बनाई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस, एमएलए पार्षदों से पानी भरने वालों जगह की लिस्ट मांगी गई। सीएस सभी शिकायतों का निवारण करेंगे।

विज्ञापन
02:59 PM, 28-Jun-2024

दिल्ली सरकार ने बुलाई आपात बैठक

भारी बारिश और जलभराव को लेकर दिल्ली सरकार ने आज दोपहर 2 बजे दिल्ली सचिवालय में आपात बैठक बुलाई। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद।

02:35 PM, 28-Jun-2024

उपराज्यपाल ने बुलाई आपात बैठक

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में बारिश से जलभराव को लेकर आपात बैठक की। बैठक में जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, एनडीएमसी दिल्ली पुलिस, डीडीए और एनडीआरएफ के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
02:27 PM, 28-Jun-2024

कुम्हारों को भारी बारिश से हुआ नुकसान

पहाड़गंज इलाके में फुटपाथ पर मिट्टी के उत्पाद बेचने वाले कुम्हारों को भारी बारिश से उनके उत्पाद बह जाने से नुकसान हुआ है।

02:25 PM, 28-Jun-2024

बांसुरी स्वराज ने दिया पानी निकासी का आदेश

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने गोल्फ लिंक्स में निरिक्षण कर NDMC अधिकारियों को पानी निकासी का आदेश दिया।

01:16 PM, 28-Jun-2024

निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से तीन मजदूर लापता

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से तीन मजदूर लापता हो गए हैं। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। मजदूर घटनास्थल के पास अस्थायी झोपड़ियों में रह रहे थे और भारी बारिश के कारण झोपड़ियां गड्ढे में गिर गईं।

12:48 PM, 28-Jun-2024

दिल्ली सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक

दिल्ली में जलभराव और बारिश को लेकर दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री आपातकालीन बैठक में शामिल होंगे। दो बजे दिल्ली सचिवालय में बैठक होगी। बैठक में सभी बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे।

12:46 PM, 28-Jun-2024

रेलिंग टूटकर सड़क पर गिरी

भारी बारिश के कारण नोएडा सेक्टर 18 में सड़क के डिवाइडर के किनारे लगी रेलिंग टूटकर सड़क पर गिर गई।

12:14 PM, 28-Jun-2024

रेंगते नजर आए वाहन

फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड ईयर चौक व बाटा चौक पर बारिश का पानी भर गया। जिससे सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।

11:28 AM, 28-Jun-2024

दिल्ली में सड़कों पर जाम

दिल्ली में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव के बीच मयूर विहार इलाके में सड़क पर भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

11:05 AM, 28-Jun-2024
आतिशी के घर में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

आतिशी के घर में घुसा बारिश का पानी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर में भी पानी घुस गया है।

10:49 AM, 28-Jun-2024

प्रगति मैदान सुरंग बंद

10:45 AM, 28-Jun-2024

राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न

भारी बारिश के कारण समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न हो गया। राम गोपाल यादव को उनकी गाड़ी तक दो लोगों द्वारा उठाकर पहुंचाया गया। रामगोपाल यादव ने कहा, "NDMC तैयार नहीं रहता है, इस बार काफी देर से बारिश हुई है लेकिन फिर भी नाले साफ नहीं किए गए। इस इलाके में अधिकतर मंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसदों के आवास हैं। गृह राज्य मंत्री भी हैं जिनके अंतर्गत NDMC आता है। स्थिति ऐसी है कि हमें बाहर निकलने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ा।"

10:10 AM, 28-Jun-2024

जलजमाव के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी

दिल्ली में भारी बारिश के बाद कनॉट प्लेस इलाके में जलजमाव के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

10:09 AM, 28-Jun-2024

नोएडा सेक्टर 62 में सड़क पर भरा पानी

09:50 AM, 28-Jun-2024

कुछ जगह दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित

दिल्ली मेट्रो के द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद है। साथ ही, दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई हवाई अड्डे तक शटल सेवा निलंबित कर दी गई है। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य।

09:45 AM, 28-Jun-2024

भारी बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया है। 

09:44 AM, 28-Jun-2024

दिल्ली के शांति पथ पर भरा बारिश का पानी

09:43 AM, 28-Jun-2024

दिल्ली में मिंटो रोड पर भरा पानी

09:40 AM, 28-Jun-2024

नोएडा में बिशनपुर गांव के सामने पानी भरा

नोएडा के सेक्टर 57 और 58 की डिवाइडिंग रोड पर बिशनपुर गांव के सामने पानी भर गया है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

09:37 AM, 28-Jun-2024

पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

दिल्ली के ज्वाला हेरी मार्केट के सामने एक पेड़ गिरने के कारण ज्वाला हेरी मार्केट से मादीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है।

09:33 AM, 28-Jun-2024

प्रगति मैदान टनल में भरा पानी

पूर्वी दिल्ली व नोएडा को नई दिल्ली से जोड़ने वाली प्रगति मैदान टनल में बड़े पैमाने पर  पानी भर गया है। इस कारण टनल को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है और टनल के दोनों तरफ बड़े पैमाने पर जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि पानी टनल में पानी सुबह 6 से ही भरना शुरू हो गया था।  उसके बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। पुलिस अधिकारी में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पानी को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

09:33 AM, 28-Jun-2024

तीन जुलाई तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जताई है। 

09:33 AM, 28-Jun-2024

दक्षिणी दिल्ली के कई घरों में भरा पानी

दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश ने कई लोगों को सड़कों पर तो मुसीबत में डाल ही दिया है, कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। खबर है कि साउथ एक्स पार्ट 1 के कई घरों में बारिश का पानी भर गया है। 

09:32 AM, 28-Jun-2024

आईटीओ पर बारिश के कारण जाम हे हालात

सवेरे से हो रही जोरदार बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर जाम लगना शुरू हो गया है। आईटीओ पर बारिश के कारण जाम हे हालात हैं। आईटीओ पर हर तरफ पानी है। मिंटो ब्रिज पर भी पानी भर गया है। रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक सफदरजंग में 148.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

09:23 AM, 28-Jun-2024

Delhi NCR Rain Live: जलभराव पर दिल्ली सरकार की आपातकालीन बैठक, IGI एयरपोर्ट हादसे पर FIR दर्ज

गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश हो रही है। इस कारण कई जगह सड़क किनारे पानी जमा हो गया है। अभी बूंदाबांदी चल रही है और हल्की हवाओं का दौर है। उधर, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर गिरी थत के कारण चार लोग घायल हो गए। उन्हे अस्पताल ले जाया गया है। छत गिरने के कारण कई  कारों को भी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें