फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : कार और बाइक में टक्कर, सीएनजी सिलेंडर फटने से गाड़ी में लगी भीषण आग

कार और बाइक में टक्कर, सीएनजी सिलेंडर फटने से गाड़ी में लगी भीषण आग और पढ़ें

11:01 PM, 01-Dec-2024

किसानों का कल दिल्ली कूच: महामाया के आस-पास ट्रैफिक डायवर्जन, 12 बजे से जुटेंगे किसान, इन रास्तों से न निकलें

किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र के गांव से आएंगे। दोपहर 12 बजे का समय किसानों ने महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचने के लिए तय किया है। और पढ़ें

10:45 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : बुर्ज खलीफा के नाम पर दुबई में बैठे भारतीयों ने बुक करवाए नोएडा के फ्लैट, प्रोजेक्ट जमीन पर धराशायी

बुर्ज खलीफा के नाम पर दुबई में बैठे भारतीयों ने बुक करवाए नोएडा के फ्लैट, प्रोजेक्ट जमीन पर धराशायी और पढ़ें

विज्ञापन
10:45 PM, 01-Dec-2024

Gurugram News: आठ वर्षीय गूंगे भाई ने इशारों से बयां की परिवार के सामने दास्तां

Eight year old dumb brother told the story in front of the family with gestures और पढ़ें

10:44 PM, 01-Dec-2024

Gurugram News: वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज में नहीं शुरू हो सके रोजगारपरक कोर्स

Employment oriented courses could not be started in Waqf Engineering College और पढ़ें

विज्ञापन
10:43 PM, 01-Dec-2024

Gurugram News: साढ़े तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या

Three and a half year old innocent girl raped and murdered और पढ़ें

10:38 PM, 01-Dec-2024

'सोसाइटी के आसपास नहीं होती सफाई, गंदगी से बुरा हाल', अमर उजाला संवाद में सोसाइटी निवासियों ने बताईं समस्याएं

'सोसाइटी के आसपास नहीं होती सफाई, गंदगी से बुरा हाल', अमर उजाला संवाद में सोसाइटी निवासियों ने बताईं समस्याएं और पढ़ें

09:49 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : भारतीय संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से तैयार वस्तुओं की लगाई गई प्रदर्शनी

भारतीय संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से तैयार वस्तुओं की लगाई गई प्रदर्शनी और पढ़ें

09:46 PM, 01-Dec-2024

ग्रेनो: उधारी का पैसा वापस मांगने पर अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवला गांव निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद शव को खोदना खुर्द गांव में फेंककर फरार हो गए। और पढ़ें

09:39 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : विदेशी पक्षियों को देखने दिसंबर के पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे लोग

विदेशी पक्षियों को देखने दिसंबर के पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे लोग और पढ़ें

09:39 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : गीता महोत्सव में गीता के श्लोक गुनगुनाते नजर आए नन्हे बच्चे

गीता महोत्सव में गीता के श्लोक गुनगुनाते नजर आए नन्हे बच्चे और पढ़ें

09:33 PM, 01-Dec-2024

मिस्त्री निकला मॉन्स्टर: साढ़े तीन साल की मासूम संग दरिंदगी और हत्या, गूंगे भाई ने ऐसे उठाया राज से पर्दा

पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़की हैं। साढ़े तीन साल की मासूम परिवार में सबकी लाडली थी, परिवार के सभी लोग उसे टॉफी व चिप्स खिलाते रहते थे, ठीक उसी तरह आरोपी ने भी चिप्स दिखाकर मासूम को बुलाया और उसे पहाड़ पर ले गया।  और पढ़ें

09:23 PM, 01-Dec-2024

बच्चों ने रोते हुए बयां किया दर्द: बाइक सवार ने जबरन बैठाया... फिर ले खेत में, धमका कर दोनों से किया कुकर्म

बच्चों ने बताया कि डरा-धमका कर जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी ने बाइक नहर की ओर मोड़ ली। बच्चों ने विरोध जताया तो आरोपी ने कहा कि उसको कुछ काम है। और पढ़ें

09:03 PM, 01-Dec-2024

Sambhal Violence: 'यह सरकार द्वारा कराई गई सुनियोजित घटना, न्यायिक टीम पर नहीं भरोसा', हापुड़ में बोले शिवपाल

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में महंगी बिजली है। जितनी बिजली देने का वादा किया था, वो प्रदेश में किसी को नहीं मिल रही है। ऊपर से जनता से अधिक वसूली और की जा रही है। और पढ़ें

09:01 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : 'संभल की घटना सरकार द्वारा कराई गई सुनियोजित घटना', हापुड़ में बोले शिवपाल

'संभल की घटना सरकार द्वारा कराई गई सुनियोजित घटना', हापुड़ में बोले शिवपाल और पढ़ें

08:30 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : नोएडा में बस पार्किंग को लेकर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

नोएडा में बस पार्किंग को लेकर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल और पढ़ें

08:21 PM, 01-Dec-2024

'मैं तो AAP का हूं': केजरीवाल पर पानी फेंकने वाले ने बताया क्यों किया ऐसे? राशन कार्ड व सैलेरी की बात आई सामने

आरोपी अशोक झा का कहना है कि वह सरकार की नीतियों से परेशान था। वह राशन कार्ड बनवाने गया तो काम नहीं हुआ। वहां उससे इंतजार करवाया गया। और पढ़ें

08:20 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले दिन कोसमोस, फ्रंटियर, बरूआ, गेम चेंजर्स और सीडब्ल्यूजी जीती

बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले दिन कोसमोस, फ्रंटियर, बरूआ, गेम चेंजर्स और सीडब्ल्यूजी जीती और पढ़ें

08:17 PM, 01-Dec-2024

Delhi: दिल्ली सरकार के पास विधानसभा में पेश करने के लिए 8 कैग रिपोर्ट लंबित, CAG ने हाईकोर्ट को दी ये जानकारी

सीएजी और महालेखाकार (लेखा परीक्षा) द्वारा दायर एक संक्षिप्त उत्तर में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से संबंधित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की आठ रिपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम 1991 की धारा 48 के प्रावधानों के अनुसार विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के पास लंबित है। और पढ़ें

08:06 PM, 01-Dec-2024

Delhi: आप विधायक नरेश बाल्यान को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, तीन दिसंबर को अदालत में पेशी

पेशी के लिए जब बाल्यान को अदालत लाया जा रहा था। तब पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ फर्जी मामला भाजपा के दबाव में दर्ज किया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में चुनाव है और यह सब कुछ चुनाव के कारण किया जा रहा है। और पढ़ें

07:31 PM, 01-Dec-2024

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हादसा: दो कारों की आमने-सामने की भिडंत, कई लोग घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

मसूरी क्षेत्रांतर्गत दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो कारों की आमने-सामने की भिडंत में महिला सहित एक व्यक्ति घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। और पढ़ें

07:15 PM, 01-Dec-2024

अगले दो दिन संकट में सांसें: बेहद खराब से निकलकर खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, पांच इलाकों में AQI 300 के पार

सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। रात के समय कुहासा छाएगा। ऐसे में अगले दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार ही बनी रहेगी।  और पढ़ें

07:00 PM, 01-Dec-2024

दिल्ली में चाय के लिए ले ली जान: एक शख्स ने युवक के सिर पर मारी ईंट, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

आरोपी की पहचान दलवीर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और आरोपी आवारागर्द थे।  और पढ़ें

06:54 PM, 01-Dec-2024

Noida News: जेवर में 100 बिस्तर के अस्पताल और ट्रामा सेंटर का रास्ता साफ

जेवर में 100 बिस्तर के अस्पताल और ट्रामा सेंटर का रास्ता साफ और पढ़ें

06:40 PM, 01-Dec-2024

Delhi Weather News: सुबह-शाम छाएगी धुंध, तीन दिन बाद ठंड दिखाएगी ऐसा असर, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Delhi Weather News Today: रविवार को सुबह से ही धूप निकल गई थी। लोगों ने दोपहर में धूप का आनंद लिया। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। और पढ़ें

06:18 PM, 01-Dec-2024

दिल्ली में नशे की बड़ी खेप बरामद: तीन करोड़ की चरस के साथ पांच गिरफ्तार, नेपाल-हिमाचल से आता था 'माल'

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी चरस नेपाल और हिमाचल प्रदेश के कसोल से मंगाते थे। बरामद चरस भी यहीं से मंगाई गई थी। और पढ़ें

05:56 PM, 01-Dec-2024

उलझी राजू की कहानी: देहरादून में बुजुर्ग दंपति का खोया बेटा बनकर भावनाओं से खेला, सुनाई थी राजस्थान वाली कहानी

देहरादून पुलिस के पास पहुंचकर भी राजू ने खुद को 16 साल पहले लापता होना बताया था। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद देहरादून के एक बुजुर्ग दंपति पुलिस के पास पहुंचे और राजू को अपना बेटा बताया था। और पढ़ें

05:46 PM, 01-Dec-2024

डॉक्टर सुसाइड केस: वॉर्डन बोली- जान देने से कुछ घंटे पहले पार्लर गई थी रेणूका, उस रात की एक और बात बताई

डॉ. रेणूका यादव ने अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में बेहद भावुक बातें लिखते हुए मम्मी-पापा को सॉरी बोलते हुए लिखा कि आपने मेरी हर इच्छा पूरी की, मैंने जो मांगा आपने वही दिया। मगर मुझे लगता है कि मैंने हमेशा आपको निराश किया है। मैं इतनी मजबूत नहीं हूं कि मैं कोई तनाव झेल सकूं।  और पढ़ें

05:42 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में बीटा-वन और बीटा-2 की पहचान बनी अव्यवस्थाएं

ग्रेटर नोएडा में बीटा-वन और बीटा-2 की पहचान बनी अव्यवस्थाएं और पढ़ें

04:53 PM, 01-Dec-2024

'..हमेशा लड़ती रहूंगी': केजरीवाल पर भड़कीं स्वाति, 'Z प्लस सुरक्षा लेकर घूमते हो, किसी ने पानी फेंका तो...'

स्वाति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर लिखा, अरविंद केजरीवाली दो राज्यों की Z प्लस सुरक्षा लेके घूमते हो, किसी ने पानी फेंका तो जानलेवा हमला बताया, ख़ौफ से रात की नींद उड़ गई। खैर मैं इस घटना की निंदा करती हूं।  और पढ़ें

03:52 PM, 01-Dec-2024

कमरा नंबर 302 की कहानी : पीली पर्ची पर लिखा है डॉ. रेणुका की मौत का राज, पापा का मैसेज देख रोज करती थी कॉल

छानबीन के दौरान पुलिस को घटना स्थल से एक पीले रंग की छोटी सी पर्ची बरामद हुई। आमतौर पर ऐसी पर्ची किसी विशेष मुद्दे को रेखांकित करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।  और पढ़ें

03:42 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : पुलिस, प्रशासन, प्राधिकारियों के अधिकारियों के निवेदन को किसानों ने मानने से किया मना

पुलिस, प्रशासन, प्राधिकारियों के अधिकारियों के निवेदन को किसानों ने मानने से किया मना और पढ़ें

03:15 PM, 01-Dec-2024

UP: रेल यात्री ध्यान दें, मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच चलने वाली दो ट्रेन रहेंगी रद्द; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली इन ट्रेनों में अधिकांश लोकल यात्री सफर करते हैं। हालांकि, लोकल यात्रियों का कहना है कि अभी कोहरे की अधिकता नहीं है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन अभी होना चाहिए।  और पढ़ें

03:02 PM, 01-Dec-2024

ग्रेटर नोएडा: निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने बांग्लादेशी गिरोह के दो बदमाश किए गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी 3.86 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में की गई। आरोपियों को बिहार के कटिहार जिले के शहीद चौक पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

02:36 PM, 01-Dec-2024

स्क्रैप फैक्टरी में डाला डाका: पांच बदमाशों ने गार्ड को जमकर पीटा, बंधक बनाकर लूट ले गए 20 लाख का तांबा

बदमाशों ने फैक्टरी के कार्यालय के पास चारपाई पर लेटे राजेश को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया और उसके जमकर पीटा। शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने फैक्टरी का स्टोर रूम खुलवाया और यहां कट्टों में रखा करीब बीस लाख रुपये का तांबा लूट लिया।
  और पढ़ें

02:09 PM, 01-Dec-2024

Delhi Election: दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप, केजरीवाल ने किया बड़ा एलान; त्रिकोणीय हुई लड़ाई

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
  और पढ़ें

01:52 PM, 01-Dec-2024

दिल्ली बस मार्शल: 'मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं...', नियुक्ति को लेकर सीएम आतिशी ने एलजी को लिखा पत्र

सीएम आतिशी ने बस मार्शलों की नियुक्ति के मामले को लेकर एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार, मार्शल और महिलाएं दिल्लीवासी आपकी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।'
  और पढ़ें

01:01 PM, 01-Dec-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में आरडब्लूए मतदान जारी, शाम चार बजे के बाद होगी काउंटिंग

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में आरडब्लूए मतदान जारी, शाम चार बजे के बाद होगी काउंटिंग और पढ़ें

12:24 PM, 01-Dec-2024

Delhi: 'नरेश बाल्यान ने पुलिस से की थी गैंगस्टर कपिल सांगवान की शिकायत...', गिरफ्तार पर बोले अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी और पदयात्रा के दौरान खुद पर हुए हमले को लेकर जानकारी साझा की।  और पढ़ें

12:06 PM, 01-Dec-2024

ग्रेनो: जैतपुर वैशपुर में सर्वे के दौरान अमीन से गाली-गलौज और हाथापाई, दबंगों ने फीता और अन्य दस्तावेज छीने

सर्वे अमीन ने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही उन्होंने पैमाइश का काम शुरू किया, आरोपियों ने पैमाइश का फीता और अन्य दस्तावेज छीन लिए। उन्होंने न केवल काम में बाधा डाली, बल्कि उनके और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी की।
  और पढ़ें

11:42 AM, 01-Dec-2024

केजरीवाल पर हमला: 'हमले अमित शाह को रोकने हैं, केजरीवाल को नहीं', आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बड़ा बयान

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान तरल पदार्थ फेंका गया। इसके बाद से दिल्ली की राजनीति में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आप नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह से भाजपा को घेरने में जुटे हैं। वहीं, भाजपा के नेताओं ने इसे केजरीवाल का ड्रामा बताया है। और पढ़ें

11:17 AM, 01-Dec-2024

अस्पताल तक गये कातिल: सिपाही की ट्रेनिंग ले रहा पोता और भतीजों ने की बुजुर्ग हत्या, शराब के नशे में थे आरोपी

बुलंदशहर जिले में शराब पार्टी के दौरान वृद्ध किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी उसके भतीजे और पोता है।
  और पढ़ें

09:59 AM, 01-Dec-2024

Naresh Balyan: आप विधायक नरेश बालियान को कोर्ट में पेश किया गया; पांच दिन की मांगी गई रिमांड

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उनसे पूछताछ कर रही है। नरेश बालियान को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। और पढ़ें

08:50 AM, 01-Dec-2024

UP: मोबाइल दुकानदार की किशोर से हुई कहासुनी, पत्नी ने लड़के को घर में बुलाकर बना लिया बंधक; फिर किया ये काम

गाजियाबाद में एक किशोर की मोबाइल विक्रेता से कहासुनी हो गई। इसके बाद मोबाइल विक्रेता और उसकी पत्नी ने किशोर को घर में बुलाकर बंधक बनाकर पिटाई कर दी। 
  और पढ़ें

08:16 AM, 01-Dec-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

सात शिकायतें आने के बाद थाना पुलिस ने जांच कर छापा मारकर 32 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें कॉल सेंटर के संचालन का जिम्मा संभालने वाले कंपनी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, मास्टरमाइंड व अन्य संचालक फरार हैं। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें