फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:28 PM, 31-Oct-2024

दिवाली पर हादसा: डीटीसी बस में पटाखे लेकर सफर कर रहा था शख्स, अचानक लगी आग, दो लोग झुलसे

बस में शख्स और उसके साथ बैठे एक सह-यात्री को मामूली चोटें आईं। अभी तक विस्फोट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  और पढ़ें

07:03 PM, 31-Oct-2024

Delhi: दिल्ली में 80 फीसदी मरीज भाजपा शासित राज्यों के, आयुष्मान भारत योजना फेल; हम बिना भेदभाव के दे रहे इलाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना होते हुए भी लोगों को सैकड़ो किलोमीटर दूर दिल्ली जाकर अपना इलाज क्यों करना पड़ रहा है? केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 
  और पढ़ें

06:23 PM, 31-Oct-2024

UP: मासूम बेटे संग कार में दी जान... बुलंदशहर में बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाया; मौत से पहले का वीडियो

यूपी के बुलंदशहर में एक पिता ने कार में मासूम बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। पहले बेटे को जहर दिया, फिर युवक ने खुद जहर खा लिया। युवक ने मरने से पहले वीडियो भी बनाया।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:05 PM, 31-Oct-2024

Delhi Pollution: दिवाली पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब'... अभी और 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार एक और दो नवंबर को आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के समय धुंध रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। तीन से चार नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है।  और पढ़ें

03:09 PM, 31-Oct-2024

हरियाणा: मंत्री राजेश नागर ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को दिखाई हरी झंडी, बोले- पीएम ने सरदार पटेल का सपना पूरा किया

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना पूरा किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
01:36 PM, 31-Oct-2024

Delhi Murder: मामूली सी बात पहुंची हत्या की रार तक, चौथी मंजिल से दिया धक्का; हुई मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से सूचना मिली कि फैक्टरी कर्मचारी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। और पढ़ें

12:34 PM, 31-Oct-2024

'AAP का मिशन': तीन बार के BJP विधायक आप में हुए शामिल, केजरीवाल बोले- दिल्ली में एक बड़ा चेहरा हैं ब्रह्म सिंह

भाजपा के पूर्व नेता ब्रह्म सिंह तंवर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। और पढ़ें

11:52 AM, 31-Oct-2024

Run for Unity: मिलेनियम सिटी में दौड़े गुरूग्रामवासी, मनोहर लाल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गुरूग्रामवासी राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ रन फॉर यूनिटी में उत्साह और उमंग के साथ दौड़े। दीपावली अवकाश के बावजूद उत्साह व जोश से लबरेज दिखे। केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने पांच और 10 किलोमीटर की  मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और पढ़ें

11:02 AM, 31-Oct-2024

ग्रेनो: बाल संप्रेषण गृह में किशोर सीखेंगे खेलों की बारीकियां, जिलाधिकारी ने की पहल; मैदान किए जा रहे तैयार

जिला उपक्रीडा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि नोएडा के दोनों बाल संप्रेषण गृह में इनडोर-आउटडोर खेलों के मैदान तैयार करवाए जा रहे हैं। यहां किशोर और किशोरियां सुबह और शाम को पसीना बहा रहे हैं। वहीं, फेस-2 स्थित बाल संप्रेषण गृह के सामने पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया गया है। और पढ़ें

10:50 AM, 31-Oct-2024

UP: निजी स्कूलों पर सख्ती से 65 फीसदी छात्रों के दाखिले, पांच वर्षों में बढ़ता गया RTE के तहत प्रवेश का कारवां

दाखिला लेने में आनाकानी करने वाले स्कूलों के प्रबंधक के साथ डीएम और बीएसए ने विशेष बैठक की थी। हिदायत दी गई कि दाखिला न लेने पर उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। और पढ़ें

10:45 AM, 31-Oct-2024

VIDEO : सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, की सुख-समृद्धि की कामन

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, की सुख-समृद्धि की कामन और पढ़ें

10:26 AM, 31-Oct-2024

Diwali 2024: दिवाली पर भी चमका बाजार, 900 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार; धनतेरस के बाद दिवाली पर बिके 2200 वाहन

सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, हरौला, बरौला, सेक्टर-104, भंगेल, दादरी, सूरजपुर समेत जिले के अन्य छोटे बड़े बाजारों के साथ वाहन और प्रापर्टी बाजार को मिलाकर दिवाली पर करीब 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। और पढ़ें

10:06 AM, 31-Oct-2024

दिवाली पर मनमानी: निजी बस चालकों ने वसूला तीन गुना किराया, आगरा जाने के 400, कानपुर के 3000 रुपये चुकाए

आगरा तक जाने के लिए लोगों को 300 से 400 रुपये तक चुकाने पड़े। जबकि आम दिनों में यह 150 से 200 रुपये होता है। सीट न मिलने पर लोग ब्लैक में भी टिकट लेकर अपने घरों को जा रहे थे। और पढ़ें

09:56 AM, 31-Oct-2024

Happy Diwali 2024: दिल्ली में दिवाली की धूम, CM आतिशी और केजरीवाल समेत इन नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Happy Diwali 2024 Wishes: रौशनी और खुशियों का महापर्व दीपावली आज पूरे देश में मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में दीपावली सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। पीएम मोदी से लेकर पूर्व सीएम केजरीवाल समेत दिल्ली के तमाम नेता एक्स पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। और पढ़ें

08:52 AM, 31-Oct-2024

Delhi: कबूतरों का दाना, जिंदगी का बिगाड़ रहा ताना-बाना, लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा गंभीर असर

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कबूतरों के दानागाह पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो फुटपाथ, गोल चक्कर और सड़क-चौराहों पर पाए जाने वाले इस तरह के स्थल जल्द ही बंद हो सकते हैं। और पढ़ें

08:32 AM, 31-Oct-2024

Delhi-NCR Pollution: दिवाली पर हवा हुई 'बहुत खराब', AQI 400 के पार; छह दिन दिल्ली में ऐसे रहेंगे हालात

AQI Delhi-NCR Today: दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण दिनों दिन बढ़ रहा है। आज दिवाली पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता 418 के पार पहुंच गई है। धुंध के साय में अक्षरधाम मंदिर धुंधला नजर आ रहा है। और पढ़ें

08:23 AM, 31-Oct-2024

Delhi: ड्रग्स माफिया शेख पर फिर से पिट-एनडीपीएस लगाने की तैयारी, देश में पहली बार इसी पर ही लगी थी ये धारा

सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड और वित्त मंत्रालय ने इस एक्ट के सेक्शन-11 के तहत, दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके तहत पुलिस शेख को बिना किसी केस के दो वर्ष तक हिरासत में रख सकती है।  और पढ़ें

08:01 AM, 31-Oct-2024

Delhi: अब दिल्ली में कहीं भी करा सकेंगे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन, AAP सरकार ने दी नई पॉलिसी को मंजूरी

दिल्ली में अब लोग सहूलियत के अनुसार 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए लोगों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाना होता है। और पढ़ें

07:09 AM, 31-Oct-2024

Delhi : आरआरयू चुराने वाले 52 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 256 मामलों का खुलासा; 100 करोड़ के उपकरण भेज चुके बाहर

इनके कब्जे से 414 आरआरयू, 110 बीबीयू, 161 जियो बैटरी और आरआरयू टेस्टिंग मशीन बरामद की गई है। इनकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। और पढ़ें

06:08 AM, 31-Oct-2024

Onion Price: 840 टन प्याज पहुंचा दिल्ली, कीमतें घटने की उम्मीद बढ़ी; सस्ता बेचने के लिए कई साझेदारियां

सरकार ने बुधवार को कहा कि रेल के माध्यम से लगभग 840 टन बफर प्याज दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा है। 20 अक्टूबर को कांडा एक्सप्रेस के माध्यम से 1,600 टन प्याज के दिल्ली पहुंचने के बाद रेल परिवहन से यह दूसरी बड़ी आपूर्ति है। और पढ़ें

05:57 AM, 31-Oct-2024

Delhi : अब स्कूल की दीवार पर खालिस्तान समर्थित नारे लिख गया कोई, स्पेशल सेल ने शुरू की जांच

विदेश में बैठे खालिस्तानी आका को इसका वीडियो भी भेजा गया। पश्चिमी जिले की हरी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

03:24 AM, 31-Oct-2024

Delhi :  पटाखे जलाने वालों पर नजर रखेंगी 300 टीमें, उल्लंघन पर हो सकती है छह महीने की जेल

एक जनवरी तक पटाखे जलाने पर राजधानी में पूरी तरह से बैन है। पुलिस का कहना है कि सरकारी आदेश के उल्लंघन की धारा में केस दर्ज होगा। इसके अलावा 200 रुपये का जुर्माना या 6 महीने की जेल तक हो सकती है। और पढ़ें

02:18 AM, 31-Oct-2024

Indian Railways : पूर्वांचल की ओर आज से चलेंगी 19 स्पेशल ट्रेनें, दीपावली और छठ पर रेलवे की विशेष तैयारी

सात नवंबर तक विशेष ट्रेन 195 फेरे लगाएंगे। अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के स्टेशनों से 15 से अधिक स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी। इसी तरह एक नवंबर को 19 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। और पढ़ें

02:08 AM, 31-Oct-2024

CSE Report : दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी सबसे अधिक, पराली के मामले कम... दूसरे कारण ज्यादा

पीएम 2.5 स्तर में पराली जलाने का औसत योगदान लगभग 4.44 प्रतिशत है, जबकि वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब हो गई है। इसमें वाहनों से होने वाले प्रदूषण में आधे से ज्यादा की हिस्सेदारी है। और पढ़ें

01:49 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: चार नवंबर को पूरे प्रदेश में हड़ताल पर रहेंगे वकील

गाजियाबाद। यूपी बार काउंसिल ने चार नवंबर को पूरे प्रदेश में हड़ताल का एलान किया है। और पढ़ें

01:47 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 10.49 लाख रुपये ठगे

गाजियाबाद। विजयनगर के रहने वाले राहुल से साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर 200 फीसदी तक का मुनाफा कमाने का झांसा देकर 10,49,500 रुपये ठग लिए। और पढ़ें

01:46 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: ऑनलाइन स्टॉक में निवेश के नाम पर 32 लाख रुपये ठगे

गाजियाबाद। गोविंदपुरम के रहने वाले पंकज कुमार गुप्ता से साइबर ठगों ने ऑनलाइन स्टॉक में निवेश के नाम पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठग लिए। और पढ़ें

01:46 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: पीएम आवास योजना में प्लॉट दिलाने के नाम पर 14.50 लाख हड़पे

गाजियाबाद। खोड़ा के रहने वाले आमिर खान से चार लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में प्लॉट दिलाने के नाम पर 14.50 लाख रुपये हड़प लिए। और पढ़ें

01:46 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी

गाजियाबाद। गुजरात में बन रहे प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में निवेश कर सिंगापुर और दुबई में रहने का सपना दिखाकर दो लोगों से 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

01:45 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: चार दुकानों से हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ब्लॉक मार्केट में सोमवार रात चोरों ने चार दुकानों से हजारों रुपये कीमत का सामान व नकदी चोरी कर ली। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चोर कैद हो गए हैं। और पढ़ें

01:45 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: न्यायालय से लौट रही महिला को पीटा, चार पर केस दर्ज

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित ग्रामीण न्यायालय से लौट रही महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। और पढ़ें

01:44 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: सीकरी महामाया देवी मंदिर के पुजारी व परिजनों को पीटा

मोदीनगर। सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर के पुजारी अमित त्रिपाठी के घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पुजारी और उनकी पत्नी व बच्ची घायल हो गए। और पढ़ें

01:44 AM, 31-Oct-2024

Diwali 2024: अधिकांश घरों में पूजन आज, दुकानों में लक्ष्मी-गणेश से कामना कल; फिर गोवर्धन और रविवार को भैया दूज

राजधानी के दुकानदार शुक्रवार को अपनी-अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश पूजन करेंगे। दरअसल बृहस्पतिवार की शाम को अमावस्या शुरू होगी और शुक्रवार को पूरा दिन अमावस्या रहेगी। और पढ़ें

01:43 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: बिना जानकारी के महिला के खाते से निकले 2 लाख रुपये

मुरादनगर। एक महिला के बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के दो लाख से अधिक रकम निकलने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

01:39 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: 212 कैमरों की फुटेज से होगी कचहरी में हुए बवाल की जांच

गाजियाबाद। कचहरी में मंगलवार को हुए बवाल की जांच के लिए पुलिस 212 कैमरों की फुटेज देखेगी। और पढ़ें

01:35 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी, हेल्पलाइन नंबर जारी

गाजियाबाद। दीपावली पर्व पर चिकित्सकों सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। अस्पतालों के इमरजेंसी कक्ष में 24 घंटे मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। और पढ़ें

01:35 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: दो बच्चों समेत सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि

गाजियाबाद। दो बच्चों समेत सात मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। इस समय अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू के आठ मरीज भर्ती हैं। और पढ़ें

01:35 AM, 31-Oct-2024

दिल्ली में दमघोंटू हालात : दो साल बाद दिवाली से एक दिन पहले बेहद खराब हुई हवा, आतिशबाजी से आज और बिगड़ेगी

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अगले 6 दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की आशंका है। और पढ़ें

01:33 AM, 31-Oct-2024

Ghaziabad News: 26 दिन बाद लोगों के सामने आए नरसिंहानंद

गाजियाबाद। पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नामजद आरोपी जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद 26 दिन बाद लोगों के सामने आए। और पढ़ें

01:10 AM, 31-Oct-2024

Delhi-NCR Jam : दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में महाजाम, देर रात तक रेंगती रहीं गाड़ियां, देखें तस्वीर

दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर ट्रैफिक जाम से थम गया। धनतेस के बाद छोटी दिवाली के दिन घर जाने के लिए लोगों की भीड़ निकली। इसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दिल्ली से लेकर एनसीआर में आने वाले शहरों तक यहीं हाल दिखा। देर रात तक लोग जाम से जूझते रहे।  और पढ़ें

01:09 AM, 31-Oct-2024

Noida News: दस्तक अभियान में बुखार के मिले 223 मरीज, कुपोषित बच्चे मिले 17

223 patients of fever found in Dastak Abhiyan, 17 malnourished children found और पढ़ें

01:03 AM, 31-Oct-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Diwali holiday declared, buses thronged with passengers और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें