फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 12-Oct-2024

Delhi: रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत, मेकअप हटाते समय आया हार्ट अटैक

दिल्ली में रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले कलाकार की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्रम तनेजा अपने किरदार के मंचन के बाद मेकअप हटा रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।  और पढ़ें

10:56 PM, 12-Oct-2024

Engineer Rashid: बारामुल्ला के सांसद इंजीनियर राशिद को कोर्ट से राहत, 15 अक्टूबर तक बढ़ाई अंतरिम जमानत

शिद ने पहले पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव अभियान में भाग लेने के लिए तीन महीने की अंतरिम जमानत मांगी गई थी।  और पढ़ें

10:37 PM, 12-Oct-2024

Delhi: 'रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर चला रहे दिल्ली में आप सरकार', दशहरे पर बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल चिराग दिल्ली में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गदा देकर उनका स्वागत किया। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:06 PM, 12-Oct-2024

हर रोज दिया दर्द: डांसर को बंधकर बनाकर इवेंट मैनेजर ने तीन दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी को पत्नी का मिला साथ

गाजियाबाद की एक डांसर से आगरा में दुष्कर्म किया गया। डांसर को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा गया। पीड़िता किसी तरह भागकर ताजगंज थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने इसमें साथ दिया। 
  और पढ़ें

09:40 PM, 12-Oct-2024

असत्य पर सत्य की जीत: पीएम और राष्ट्रपति ने रावण को मारा तीर, सोनिया-राहुल ने भी देखा राम-रावण युद्ध

दोनों ने पहले राम और लक्ष्मण को तिलक लगाया और फिर आरती उतारी। इसके बाद राम-रावण का युद्ध देखा। राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 12-Oct-2024

Delhi AQI: पांच साल बाद दिल्ली में दशहरा के दिन हवा रही इतनी साफ, कल घुल सकता है सांसों में 'जहर'

हवा की दिशा बदलने से हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में हवा 12 से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चली। साथ ही रविवार को हवा विभिन्न दिशा से 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है।  और पढ़ें

09:03 PM, 12-Oct-2024

Dussehra 2024: दशहरा वाले दिन सीएम योगी का धमाकेदार भाषण, राम मंदिर का किया जिक्र

Dussehra 2024: दशहरा वाले दिन सीएम योगी का धमाकेदार भाषण, राम मंदिर का किया जिक्र और पढ़ें

08:55 PM, 12-Oct-2024

नमकीन के पैकेट में करोड़ों की कोकीन: कोर्ड वर्ड में होती थी डिलीवरी, 100 के नोट से होती डील; हुआ फिल्मी खुलासा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार नोट का नंबर दिल्ली पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने आरबीआई से पता करवाया है तो पता चला है कि ये 100 रुपये के नोट का नंबर है। और पढ़ें

07:41 PM, 12-Oct-2024

महंगा न पड़ जाए भुगतान: दिल्ली में रोजाना 142 लोग हो रहे UPI के जरिए ठगी का शिकार, सुरक्षित रहने का तरीका एक

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इसी साल मई में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांजैक्शंस ने रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 14.04 अरब यूपीआई ट्रांजैक्शंस हुई। इसकी वैल्यू लगभग 20.45 लाख करोड़ डॉलर है।  और पढ़ें

07:13 PM, 12-Oct-2024

Noida: आपदा प्रबंधन विभाग खुद मांग रहा दूसरों से मदद, कई साल से कार्यालय पर लटका है ताला; देखें वीडियो

शहर के आपदा प्रबंधन की स्थिति बेहद चिंताजनक है। सेक्टर-29 में स्थित आपदा प्रबंधन ईकाई कार्यालय जो किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रमुख भूमिका निभाने वाला है, पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। यह विभाग, जिसका उद्देश्य आपदा के समय तत्काल मदद और राहत प्रदान करना है, खुद ऐसे हालात में है कि उसे प्रशासन और अन्य एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
  और पढ़ें

07:12 PM, 12-Oct-2024

VIDEO : नोएडा में आपदा प्रबंधन कार्यालय में नहीं हैं कर्माचारी, कई वर्षों से लटका ताला

नोएडा में आपदा प्रबंधन कार्यालय में नहीं हैं कर्माचारी, कई वर्षों से लटका ताला और पढ़ें

06:03 PM, 12-Oct-2024

'गोली मत मारो': कुत्ते को लेकर विवाद, दबंगों ने दो भाइयों को कुल्हाड़ी और रॉड से पीटा; चिल्लाती रही बेबस मां

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नशे में धुत पड़ोसी कुत्ते को भागने को लेकर नाराज हो गया। उसने अपने बेटे भाई व अन्यों को बुलाकर दोनों भाइयों पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला किया। बाद में आरोपी के बेटे ने हवाई फायरिंग भी की। 
  और पढ़ें

04:52 PM, 12-Oct-2024

Lift में फिर अटकीं सांसें: लिफ्ट में छह बच्चियों समेत नौै लोग फंसे, मदद के लिए पुकारते रहे बच्चे

आम्रपाली गोल होम्स सोसाइटी के सी1 टॉवर की लिफ्ट से दोपहर 12 बजे 6 बच्ची कन्या पूजन के बाद ऊपर जाने के लिए लिफ्ट से जा रही थी। उनमें तीन बच्चियों के अभिभावक भी लिफ्ट में मौजूद थे। और पढ़ें

04:51 PM, 12-Oct-2024

बच्ची को पुलिस अधिकारी नहीं ले पाएंगे गोद: झाड़ियों में रोती मिली थी नवजात, कानून के हाथों 'कानून' कमजोर

गाजियाबाद में झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली। सूचना मिली थी कि एक पुलिस अधिकारी बच्ची को गोद लेने चाहते हैं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के चलते ऐसे कोई भी किसी बच्चे को गोद नहीं ले सकता है। ऐसे में अगर कोई बच्ची को गोद लेना चाहता है तो उसे कानूनी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा। और पढ़ें

03:41 PM, 12-Oct-2024

दहशत के आठ मिनट: प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में लिफ्ट में आठ मिनट फंसा व्यक्ति, पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

टावर सी में लिफ्ट से सचिन कुमार 21वीं मंजिल से नीचे जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण अचानक लिफ्ट बीच में ही रुक गई। वे करीब आठ मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। और पढ़ें

02:26 PM, 12-Oct-2024

VIDEO : गाजियाबाद में शिप्रा रिवेरा सोसायटी में विजयादशमी पर मां दुर्गा को सिंदूर लगाती महिला

गाजियाबाद में शिप्रा रिवेरा सोसायटी में विजयादशमी पर मां दुर्गा को सिंदूर लगाती महिला और पढ़ें

01:14 PM, 12-Oct-2024

रावण की जन्मभूमि: यहां दशानन को जलाते नहीं बल्कि पूजा करते हैं लोग, यूपी के इस गांव में लंकेश का मंदिर

गांव के लोगों का कहना है कि रावण यहां ही भगवान शिव की पूजा करता था। उसके वध के कारण गांव में न तो कभी रामलीला होती है और न ही दशहरा पर कोई उत्सव मनाया जाता है। गांव के किसी भी व्यक्ति ने जब पुरानी परंपरा को तोड़कर रामलीला का आयोजन कराया या रावण दहन का काम किया तो उसके साथ अशुभ हुआ। और पढ़ें

01:00 PM, 12-Oct-2024

Delhi Metro Jobs: दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर बनने का शानदार मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन; जल्द करें आवेदन

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी की चाहत रहने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DMRC) ने सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।  और पढ़ें

12:52 PM, 12-Oct-2024

दिल्ली में ओडिशा की महिला से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद पीड़िता को सराय काले खां में फेंका, पुलिस ने कही ये बात

पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। और पढ़ें

12:38 PM, 12-Oct-2024

Delhi: 'एलजी महिलाओं के यौन शोषण करने वालों का कर रहे संरक्षण', AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि भजापा के एलजी के संरक्षण में एक महिला डॉक्टर का शोषण पिछले डेढ़ साल से हो रहा है। एलजी साहब शोषण करने वाले चिकित्सा अधीक्षक को बचा रहे हैं और पीड़ित महिला के खिलाफ जांच करा रहे हैं। और पढ़ें

12:24 PM, 12-Oct-2024

VIDEO : फरीदाबाद में विजयादशमी पर मां दुर्गा की पूजा के दौरान सिंदूर खेला

फरीदाबाद में विजयादशमी पर मां दुर्गा की पूजा के दौरान सिंदूर खेला और पढ़ें

12:14 PM, 12-Oct-2024

VIDEO : 65 फीट ऊंचे रावण को पहली बार जलाया जाएगा, साथ में मेघनाद और कुंभकरण भी

65 फीट ऊंचे रावण को पहली बार जलाया जाएगा, साथ में मेघनाद और कुंभकरण भी और पढ़ें

12:06 PM, 12-Oct-2024

Mahadev App Fraud: 2023 में नोएडा पुलिस ने किया खुलासा, फिर 16 गिरफ्तार; सौरभ से खुलेगा नोएडा माड्यूल का राज

नोएडा पुलिस ने इस फ्रॉड गैंग का खुलासा किया था, उस वक्त पूछताछ में पता चला था कि सौरभ दुबई से इस गेमिंग एप को फ्रेंचाइजी के माध्यम से चलाता था। और पढ़ें

11:55 AM, 12-Oct-2024

ग्रेटर नोएडा: पहली बार जलेगा 65 फीट ऊंचा रावण, साथ में मेघनाद-कुंभकरण भी; मुस्लिम कारीगरों ने बनाए हैं पुतले

गाजियाबाद और मुरादनगर के कारीगरों ने 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले को तैयार किया है। यह पहली बार मौका है जब इस रामलीला मैदान में इतना ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। पिछली बार रावण का पुतला 55 से 60 फीट का बनाया गया था। और पढ़ें

11:39 AM, 12-Oct-2024

VIDEO : गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में निकला कोबरा, लोगों ने बनाया वीडियो

गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में निकला कोबरा, लोगों ने बनाया वीडियो और पढ़ें

11:38 AM, 12-Oct-2024

निपुण एसेसमेंट परीक्षा: परख एप पर स्कैन होगी OMR शीट, उड़नदस्ता करेगा निगरानी; डायट पर तैयार होंगे प्रश्न पत्र

20 नवंबर को कक्षा एक से तीन और 21 नवंबर को कक्षा 4 से 8 के छात्रों की परीक्षा होगी। दोनों पालियों में कक्षा एक से आठ तक के 78661 छात्र शामिल होंगे। परख एप पर परीक्षा होने के दो घंटे के अंदर शिक्षकों को ओएमआर शीट स्कैन और अपलोड करनी होगी। और पढ़ें

11:06 AM, 12-Oct-2024

Delhi: बच्चे की जेब में रखा जलता हुआ पटाखा, घायल हुआ मासूम; बाइक सवार दो युवकों ने की वारदात अंजाम

मयूर विहार में बाइक सवार दो युवकों ने नौ वर्षीय बच्चे की पैंट की जेब में जलता हुआ पटाखा डाल दिया। पटाखा फटने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। और पढ़ें

10:22 AM, 12-Oct-2024

Delhi Ramlila: इस बार दहन से पहले हंसते नजर आएंगे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ, नई तकनीक से बनाये गये हैं पुतले

हर साल की तरह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन तो होगा, लेकिन इस बार पुतलों में एक खास मैकेनिज्म लगाया गया है, जिससे वे दहन से पहले हंसते हुए नजर आएंगे।  और पढ़ें

08:17 AM, 12-Oct-2024

Delhi: चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर जंजीरों से मुक्त, हालात में हुआ सुधार; विदेशी महावत कर रहे हैं देखभाल

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर शंकर का वीडियो साझा किया। सिंह ने कहा, अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि दिल्ली के चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर न सिर्फ तनाव मुक्त हुआ, बल्कि जंजीर से भी मुक्त कर दिया गया है। उसके खाने पर नजर रखी जा रही है। और पढ़ें

08:07 AM, 12-Oct-2024

Delhi: बदलते मौसम के साथ बदली वन्यजीवों की खुराक, मांसाहारी और शाकाहारी के खाने में किया गया बदलाव

ठंड का मौसम शुरू होने से पहले ही चिड़ियाघर प्रबंधन कुछ पशु-पक्षियों का भोजन बढ़ा देता है तो कुछ का घटा देता है। वन्यजीव गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। मांसाहारी के लिए मांस की मात्रा अधिक की गई है, तो शाकाहारी के खाने में गुड़, अखरोट, मूंगफली, गन्ना व शहद को शामिल किया गया है। और पढ़ें

07:56 AM, 12-Oct-2024

Delhi: दो सप्ताह में सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, मुख्यमंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

दिल्ली सरकार की कैबिनेट और आतिशी ने पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी की सड़कों का निरीक्षण किया था। इस दौरान पता चला कि कई सड़कें पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली मेट्रो और एनसीआरटीसी को दी थीं। इनमें से कई सड़कों की हालत जर्जर होने से मरम्मत के लिए कहा गया था। और पढ़ें

07:37 AM, 12-Oct-2024

Noida: निजी विवि के पास छात्रों के दो गुटों में झगड़ा, फायरिंग में एक को लगी गोली; दो दिन पहले हुई थी कहासुनी

जांघ में गोली लगने से दूसरे गुट का छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

06:55 AM, 12-Oct-2024

Drug Trafficking: 100 रुपये के नोट का नंबर बताकर तस्कर करते रहे कोकीन सप्लाई, और यह है मध्य प्रदेश कनेक्शन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों का कहना है कि कोकीन की सप्लाई के लिए 100 रुपये के एक नोट के नंबर को कोडवर्ड रखा गया था। और पढ़ें

06:15 AM, 12-Oct-2024

Delhi : पराली जलाने पर रोक न लगा पाने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई, वायु गुणवत्ता आयोग का निर्देश

ऐसे में पराली जलाने पर रोक लगाने में असमर्थ अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के जिलाधिकारियों से कहा है कि वे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं जो कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। और पढ़ें

06:13 AM, 12-Oct-2024

World Arthritis Day: एम्स का अध्ययन- हड्डियों को कमजोर बना रहा है दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण, सावधान

इसका खुलासा एम्स के एक अध्ययन से हुआ है। जलवायु परिवर्तन के असर का पता लगाने के लिए एम्स के रुमेटोलॉजी विभाग ने केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से दिल्ली के सबसे प्रदूषित जोन में एक अध्ययन किया है। और पढ़ें

03:41 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म किया, तीन आरोपी पकड़े

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। और पढ़ें

03:37 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में होटल की सातवीं मंजिल से गिरा युवक, मौत

इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के होटल ब्लू स्टोन की सातवीं मंजिल से फार्मा कंपनी में प्रशिक्षण के लिए आया युवक संदिग्ध परिस्थिति में गिर गया। और पढ़ें

03:33 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: छेड़छाड का विरोध करने पर घर में घुसकर किया हमला

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। और पढ़ें

03:31 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: खड़ी कार में लगी आग

गाजियाबाद। एनडीआरएफ रोड पर आरके पुरम में साईं फार्म हाउस के पास खड़ी एक कार में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। और पढ़ें

03:25 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत

मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी के सारा रोड स्थित मकान में शुक्रवार सुबह पुताई करते समय पेंटर मोनू हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

03:21 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

डासना। डासना के कुड़ियागढ़ी में चमन के सिंघाड़े के तालाब में शुक्रवार दोपहर युवक का शव मिला। और पढ़ें

03:15 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: ट्रेडिंग व क्रिप्टो में निवेश के नाम पर तीन लोगों से 26 लाख रुपये ठगे

गाजियाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी करने और निवेशकों द्वारा रुपये मांगने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

03:03 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: युवती से छेड़छाड, विरोध करने पर पीटा

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मां के साथ साइकिल ठीक कराने आई युवती के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने आरोपी ने युवती की मां की पिटाई कर दी। और पढ़ें

03:03 AM, 12-Oct-2024

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से निकाले 18 हजार

मुरादनगर। डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर युवक के खाते से 18 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है। और पढ़ें

03:01 AM, 12-Oct-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

गाजियाबाद। हिंदू संगठनों द्वारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती के समर्थन में महापंचायत के लिए किए गए एलान के बाद पुलिस सतर्क रही। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें