फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 22-Sep-2024

Hapur: किसान के घर में घुसे तीन तेंदुए, कुत्तों के भौंकने से वापस जंगल में जाकर छिपे; ग्रामीणों में दहशत

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल में एक तेंदुआ और दो शावक जंगल से निकलकर किसान के घर में घुस गए। लेकिन शोर मचाने और कुत्तों के भौंकने से डर कर वापस खेतों में जाकर छिप गए।  और पढ़ें

10:27 PM, 22-Sep-2024

Noida Traffic Advisory: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन, देखें रूट प्लान

25 से 29 सितंबर तक करीब पांच दिनों तक दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे व प्रदेश के अन्य शहरों से यमुना एक्सप्रेस वे रास्ते वीवीआईपी व वीआईपी मूवमेंट होंगे। जिसे ध्यान में रखते हुए एक्सपो मार्ट की तरफ जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी। और पढ़ें

10:11 PM, 22-Sep-2024

Delhi: सिग्नेचर ब्रिज से कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, आठ गोताखोरों ने पूरे दिन किया रेस्क्यू

24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बचाव दल लगातार युवक की तलाश कर रहा है। बचाव दल के अनुसार एक मोटर बोट और आठ गोताखोरों ने पूरे दिन रेस्क्यू किया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:37 PM, 22-Sep-2024

डूसू चुनाव: आमने-सामने एबीवीपी और एनएसयूआई के उम्मीदवार, सुविधा उपलब्ध कराना व समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में उतरे दोनों प्रमुख छात्र संगठनों के पास कैंपस लाइफ को बेहतर करने के अपने-अपने फार्मूले हैं। उम्मीदवारों ने छात्रों की समस्याओं को खत्म करने पर ज्यादा जोर देने का वादा किया है।
  और पढ़ें

09:29 PM, 22-Sep-2024

दिल्ली में सूरज के तेवर हुए कड़े: कल से दो दिन सताएगी गर्मी, फिर लगातार तीन दिन चलेगा बारिश का दौर

रविवार को सुबह से ही धूप खिली गई। हवा में भी गर्माहट महसूस की गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। ऐसे में लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:32 PM, 22-Sep-2024

Ghaziabad: पड़ोसी को उधार दिलाए सात लाख रुपये न मिलने पर महिला ने पिया एसिड, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गाजियाबाद में उधार दिलाए सात लाख रुपये समय से न मिलने से परेशान महिला ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:34 PM, 22-Sep-2024

शबनम को बहुत सताता था आरिफ: साले ने सरेआम कर दी जीजा की हत्या, बहन से करने लगा था ऐसी बात; इसलिए मार डाला

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा आरिफ की दुकान पर ही काम करता है। आरिफ व उसकी बहन शबनम का आपस में झगड़ा रहता था। और पढ़ें

07:09 PM, 22-Sep-2024

Delhi: शादाब ने शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म, धर्मांतरण और बच्चे छोड़ने का बनाया दबाव

दिल्ली में शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शादाब है, वह डासना का रहने वाला है। 
  और पढ़ें

07:04 PM, 22-Sep-2024

Manoj Jha on PM Modi and Amit Shah: आतंक परस्त कहे जाने पर भड़के मनोज झा, मोदी-शाह पर साधा निशाना

Manoj Jha on PM Modi and Amit Shah: आतंक परस्त कहे जाने पर भड़के मनोज झा, मोदी-शाह पर साधा निशाना और पढ़ें

06:59 PM, 22-Sep-2024

यूथ विद सनातन कार्यक्रम में बोले आचार्य प्रमोद- भारत मे चल रही सनातन को नष्ट करने की साजिश

यूथ विद सनातन कार्यक्रम में बोले आचार्य प्रमोद- भारत मे चल रही सनातन को नष्ट करने की साजिश और पढ़ें

06:54 PM, 22-Sep-2024

डूसू चुनाव : 30 सेकेंड की इंस्टा रील से छात्रों को रिझाने का प्रयास

30 सेकेंड की रील में घूमा रही डूसू चुनावी व्हील और पढ़ें

06:44 PM, 22-Sep-2024

प्यार में दूरियां बर्दाश्त नहीं: कुछ महीने से दूर रह रही थी प्रेमिका, नाराज प्रेमी ने चाकू से किया हमला

दिल्ली में दूरी बनाने से नाराज एक युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए उसके परिजनों पर भी आरोपी चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया। और पढ़ें

05:59 PM, 22-Sep-2024

अंकुश ने आखिर क्यों उठाया ये कदम: वीडियो कॉल पर पत्नी से की बात, ढाई महीने की बेटी को भी जीभर देखा; और फिर...

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते सिपाही ने आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम व पुलिस की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

05:36 PM, 22-Sep-2024

VIDEO : 'अब सनातनियों को बचाइए...चादर-फादर को हटाइए', महापंचायत में बोलीं साध्वी प्राची

'अब सनातनियों को बचाइए...चादर-फादर को हटाइए', महापंचायत में बोलीं साध्वी प्राची और पढ़ें

05:35 PM, 22-Sep-2024

Delhi: पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने युवक को किया अगवा, गिरफ्तारी की धमकी देकर खाते में ट्रांसफर कराये रुपये

दिल्ली के छावला इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक युवक को अगवा कर लिया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर युवक ने उससे हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर फरार हो गए। 
  और पढ़ें

05:04 PM, 22-Sep-2024

मूत्र और थूक जिहाद: 'सामान लेने से पहले पूछो, जानो और जवाब न दे तो ठोको...' महापंचायत में बोलीं साध्वी प्राची

मूत्र और थूक जिहाद के विरोध में लोनी के टीला शाहबाजपुर गांव में महापंचायत बुलाई गई। पंचायत में साध्वी प्राची, राजेंद्र महाराज, महंत मंगल पांडे, दीपांकर महाराज, दयाल महाराज, अशोक महंत और डॉक्टर आयुषी राणा मुख्य रूप से पहुंची।
  और पढ़ें

03:45 PM, 22-Sep-2024

कब जागेगा प्रशासन?: जेल में कैदी बना रहे घातक हथियार, निगरानी के बाद भी बेखौफ अपराधी; आए दिन होता खूनी खेल

सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे की निगरानी की बावजूद आज भी कैदी जेल में अपनी जरूरत की चीजों से हथियार तैयार कर रहे हैं। एक-दूसरे पर हमला कर उन्हें मौत की घात उतार रहे हैं। इस साल हमले में एक दर्जन से अधिक कैदी जख्मी हो चुके हैं।  और पढ़ें

02:47 PM, 22-Sep-2024

ये कैसी दबंगई?: बस चालक का किया अपहरण... कार में टच होने पर बिगड़ी बात; कैमरे में कैद हुई वारदात

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के पास बस कार से टच हो गई तो कार चालक बस ड्राइवर का अपहरण कर हरियाणा की तरफ ले गए। और पढ़ें

12:50 PM, 22-Sep-2024

Delhi: जनता की अदालत में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया, मैं गलत करने नहीं आया

Arvind Kejriwal Janta Ki Adalat Today : जनता की अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखी। केजरीवाल ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वो जनता की अदालत में जाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि वे सीएम की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देगी। और पढ़ें

11:57 AM, 22-Sep-2024

Hapur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, अमरोहा से आ रहे थे दोनों

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

11:45 AM, 22-Sep-2024

विश्व नदी दिवस: गौतमबुद्धनगर में दो नदियां, एक से भी पानी नसीब नहीं; हैरान कर देगी रिपोर्ट में सामने आई हकीकत

पर्यावरण कार्यकर्ता अभिष्ट कुसुम गुप्ता का कहना है कि यह नोएडा के लिए दुर्भाग्य ही है कि शहर दो नदियों के बीच में मौजूद है। इसके बाद भी इन नदियों से हम पानी तक अपने उपयोग के लिए नहीं ले सकते हैं। दोनों ही नदियां बुरी तरह प्रदूषित हैं। और पढ़ें

11:05 AM, 22-Sep-2024

Gurugram: साले ने जीजा को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, पत्नी से चल रहा था विवाद

वेस्ट जोन के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में साले ने जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। मृतक टेलर का काम करता था। उसकापत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। और पढ़ें

10:38 AM, 22-Sep-2024

UP: सास-ससुर ने बदला धर्म, विवाहिता पर भी बना रहे दबाव, धर्म परिवर्तन के लिए नोएडा से आते हैं धर्म गुरु

महिला के सास ससुर ने धर्म परिवर्तन किया हुआ है। जेठ की मौत हो चुकी है। विवाहिता का आरोप है कि सास-ससुर और जेठ का पुत्र उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाते हैं। और पढ़ें

09:49 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad: फार्म हाउस में 25 फुट ऊपर से गिरे तीन युवक, एक की हुई मौत; दो गंभीर रूप से घायल

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादगढ़ी में एक फार्म हाउस में रिनोवेशन का काम करने के दौरान शनिवार रात तीन युवक 25 फुट ऊपर से गिर गए। घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। और पढ़ें

07:47 AM, 22-Sep-2024

Delhi: वाहनों की संख्या अधिक, पर पार्किंग व्यवस्था की गति धीमी, सड़कों पर वाहन खड़े होने से अक्सर लग जाता जाम

राजधानी में करीब 90 लाख वाहन पंजीकृत हैं और एक अनुमान के अनुसार उनमें से करीब 50 लाख वाहन रोजाना सड़कों पर उतरते है। इसके अलावा करीब 10 लाख वाहन राजधानी में आते है। इस तरह रोजाना राजधानी की सड़कों पर करीब 60 लाख वाहन दौड़ते हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था इस संख्या के मुकाबले बेहद अपर्याप्त है। और पढ़ें

07:05 AM, 22-Sep-2024

Delhi Politics : आज जनता की अदालत में जाएंगे केजरीवाल, आप का दावा- जंतर मंतर पर पूरी दिल्ली से आएंगे लोग

रविवार को जंतर-मंतर पर पहली जनता की अदालत लगेगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल आम लोगों से संवाद करेंगे। और पढ़ें

06:44 AM, 22-Sep-2024

Delhi : मानसूनी दशाओं से ड्रैगनफ्लाइज और डैम्फ्लाइज में इजाफा, सात जैव विविधता पार्कों के सर्वे में खुलासा

अकेले यमुना जैव विविधता पार्क में पिछले साल की तुलना में इनकी संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। इसकी वजह इस बार की आबोहवा बताई जा रही है।  और पढ़ें

06:32 AM, 22-Sep-2024

उम्मीद : आलू, प्याज और टमाटर की महंगाई से मिलेगी निजात, केंद्र सरकार ने शुरू की क्लस्टर सप्लाई चेन योजना

केंद्र सरकार ने क्लस्टर सप्लाई चेन योजना सरकार ने शुरू की है, जिसके तहत 10 से 12 सब्जियों की खेती घनी आबादी के आसपास कर इन्हें उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। और पढ़ें

05:51 AM, 22-Sep-2024

Delhi : बीएमडब्ल्यू ने रेड लाइट जंप कर मारी टक्कर, ऑटो में सवार बुजुर्ग की जान गई... कई घायल

घायलों में बुजुर्ग सच्चिदानंद की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हिट एंड रन की धारा में मामला दर्ज कर गाजियाबाद निवासी कार चालक नितिन कोहली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। और पढ़ें

05:38 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: पत्नी काे गर्भपात के बाद पीटा, तीन तलाक देकर घर से निकाला

साहिबाबाद। टीला मोड़ क्षेत्र की एक महिला ने ससुरालियों पर गर्भपात के बाद बुरी तरह पीटने और दहेज के लिए तीन तलाक देकर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। और पढ़ें

05:37 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: दिनदहाड़े चेन छीनने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

इंदिरापुरम। पुलिस की शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे दिनदहाड़े महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। और पढ़ें

05:36 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में आरोपी का भाई गिरफ्तार

कौशांबी। निजी अस्पताल में काम कर रही युवती से नाम बदलकर निकाह करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई परवेज को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

05:34 AM, 22-Sep-2024

नुकसान कुछ नहीं केवल फायदा ही फायदा: सधी रणनीति से बदली आप सरकार, अब विशुद्ध राजनीति करेंगे केजरीवाल

नई सरकार से पार्टी संगठन के साथ सरकार में भी नई ऊर्जा आएगी। आप सरकार को लेकर बीते सालों का सत्ता विरोधी रुझान धुंधला पड़ेगा। पहले भी इस तरह की रणनीति राजनीतिक दलों ने आजमाई है।  और पढ़ें

05:34 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: जीडीए ने नीलामी के जरिये बेची 142 करोड़ की संपत्ति

गाजियाबाद। जीडीए की रिक्त संपत्तियों को खरीदने में इस बार लोगों ने खासी दिलचस्पी दिखाई है। दो दिन की नीलामी प्रक्रिया में 42 संपत्तियां बेचकर जीडीए ने 142 करोड़ रुपये कमाए हैं। और पढ़ें

05:33 AM, 22-Sep-2024

आतिशी का अग्निपथ: CM की राह में पांच बड़े अंगारे, तीसरे से सबको बहुत उम्मीद; चौथे से पार पाना सबसे चुनौतीपूर्ण

आतिशी को सरकार के साथ आम आदमी पार्टी की साख भी मजबूत करनी पड़ेगी। इसमें उनकी सरकार के शुरुआती फैसले बेहद अहम होंगे।  और पढ़ें

05:31 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: बेटे की पढ़ाई के लिए लिया कर्ज, निरस्त हो गया राशन कार्ड

गाजियाबाद। आयकर की श्रेणी में आने के कारण जिले में 13 हजार राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त हो गए हैं। और पढ़ें

05:30 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर दूसरे समुदाय का है। और पढ़ें

05:30 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: अस्पताल से निकलते ही महिला से बदमाशों ने लूटी चेन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में लायंस आई अस्पताल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे पूनम गुप्ता के गले पर झपट्टा मारकर चेन व पैंडल छीन लिए। और पढ़ें

05:29 AM, 22-Sep-2024

कार पर लगा हुआ था भाजपा का स्टिकर: आखिर किसका आया फोन, जो 10 मिनट में हो गई आरोपी की जमानत, देखें खौफनाक Video

छह दिन पहले गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ फेज-दो मेट्रो स्टेशन के पास गलत दिशा में आ रही कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर मामले में नया मोड़ आ गया है। और पढ़ें

05:27 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: सीआईएसएफ का जवान बन 60 हजार ठगे

गाजियाबाद। विजयनगर के प्रताप विहार निवासी किशोरी लाल को कॉल करके साइबर ठगों ने 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। और पढ़ें

05:27 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: भाई ने किशाेरी से की गंदी हरकत, गिरफ्तार

मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने बड़े भाई पर गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

05:26 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सीएनजी पंप के पास साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे आठवीं कक्षा के छात्र सोनू (13) को बस ने कुचल दिया। और पढ़ें

05:24 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: अदालत में युवक को पीटा

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अशोक वाटिका में दो पक्षों में मारपीट के एक आरोपी नवीन यादव को अदालत में पेश करने के बाद दूसरे पक्ष ने दोबारा पिटाई कर दी। और पढ़ें

05:21 AM, 22-Sep-2024

Ghaziabad News: कान्हा से लागी लगन...चार किशोरी पहुंचीं वृंदावन

साहिबाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र की रहने वाली चार किशोरियों को कान्हा की ऐसी लगन लगी कि वे घर से भागकर वृंदावन पहुंच गईं। और पढ़ें

05:18 AM, 22-Sep-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

गाजियाबाद। वेव ग्रुप से जुड़ी दो फर्मों के गाजियाबाद, नोएडा और मुरादाबाद स्थित आठ ठिकानों पर राज्य कर विभाग की टीमों ने एक साथ छापा मारकर जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें