आम आदमी पार्टी की पहली सूची में 134 प्रत्याशियों में 60 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं।
“जहां झुग्गी वहां मकान” योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के 3024 झुग्गी झोपड़ी वासियों को उनके सपनों का आशियाना देकर इन गरीब परिवारों के जीवन को सुखमय और आसान बनाया है। लाभार्थी मोदी जी को खूब आशीष और आशीर्वाद देकर धन्यवाद कर रहे हैं।
राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करने के लिए एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। गुरुवार को पांच वार्डों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक सात लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं। एमसीडी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भी निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। इससे पहले दो अन्य वार्ड से भी एक-एक उम्मीदवार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया था। राजनीतिक दल संभवत शुक्रवार व शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। इस कारण अधिकतर उम्मीदवार अंतिम दिन सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
जिस अरविंद केजरीवाल ने सात साल में “500 स्कूल ना बनाये, यमुना मां साफ ना की, 11 हजार बसें ना खरीदी, 10 लाख रोजगार नहीं दिए, अस्थमा मुफ्त में दिया, ऑक्सीजन बेच लोगों की जान ले ली, युवाओं को शराबी बनाया, वो आदमी जिसने दिल्ली के विकास को रोक दिया। वो किसी का सगा नहीं हो सकता।
वहीं, आदेश गुप्ता ने भी केजरीवाल की गारंटी जारी करने पर हमला बोला। गुप्ता ने ट्वीट करते हुए तंज कसा कि खुद Warranty पर (Warrant पर) रहने वाले भी अब Guarantee देंगे।
संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कमान को संभाला था और कहा था कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे आज अगर पूरे भारतवर्ष में देखा जाए वही पार्टी कट्टर भ्रष्ट पार्टी के नाम से और सर्वाधिक भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी के नाम से आगे आई है। भ्रष्टाचारी AAP का पर्दाफाश सबके सामने हो चुका है।
संबित पात्रा ने केजरीवाल की गारंटी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग वारंटी पर हैं वो किसी को क्या गारंटी देंगे। इन लोगों बहुत गारंटी पहले भी दी थी, आज उनका क्या हुआ है हम सब जानते हैं।
शराब नीति पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेरा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी है आम आदमी पार्टी। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया गया है, हैदराबाद से बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया गया है। इसके तार शराब नीति से जुड़े हैं। शराब घोटाले को लेकर परत दर परत खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्होंने सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले हैं। वहीं, 140 फोन नए खरीदे गए। डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए मनीष सिसोदिया ने ये सब किया। ऐसा करने के लिए एक करोड़ 20 लाख खर्च किए। पात्रा ने आरोप लगाया कि आप कट्टर बेईमानी और भ्रष्ट पार्टी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार भ्रष्टाचार बताते हुए उन्होंने सभी पार्षदों की टिकट काट दी थी, इस बार भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी इनके पार्षद हैं और जेल में हमारे मंत्री सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को डाल रहे हैं। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हमारे सभी काम को रोकने की कोशिश की। चलती हुई योगा क्लासेस को बंद करा दिया। घर-घर राशन योजना को बंद करवाने की कोशिश की गई। रेड लाइन ऑन गाड़ी ऑफ योजना को भी शुरू नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वोट ना दें। ऐसे लोगों को वोट दें जो दिल्ली को नंबर वन बनाने का काम कर रहे हैं।
गारंटी जारी करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले निगम चुनाव में भाजपा ने दिल्ली वालों से कई वादे किए थे लेकिन किसी भी वादे को पूरा करने में भाजपा सफल नहीं हो पाई। उन्होंने दावा किया था कि ओपन सीधा केंद्र सरकार से लेकर आएंगे, लेकिन पूरे पांच साल का रोना ही रोते रहे। अंतिम समय में वह दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते रहे कि उन्हें फंड नहीं दिया जा रहा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की सारी गलियां टूटी फूटी हैं चारों तरफ कचरा पड़ा रहता है। इसकी सफाई नहीं हो रही।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
8. सभी कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निगम में हमारी सरकार आने के बाद फंड की कोई कमी नहीं रहेगी और हम सभी कर्मचारियों को 1 तारीख तक वेतन दे देंगे।
9. व्यापारियों की समस्या दूर की जाएगी
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के व्यापारी निगम के नियमों से परेशान हैं हम सत्ता में आने के बाद कर नीति को आसान बनाएंगे इंस्पेक्टर राज को खत्म करेंगे।
10 रेहड़ी पटरी वालों की समस्या होगी दूर
दिल्ली वालों ने कहा कि दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों की समस्याओं को दूर करने के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।
पार्किंग की समस्या को खत्म कर बेहतर विकल्प दिया जाएगा।
4. आवारा पशुओं की समस्या
दिल्ली में घूमने वाले आवारा कुत्ते, बंदर, गाय व अन्य की समस्या को खत्म कर बेहतर व्यवस्था की जाएगी साथी कोशिश की जाएगी कि इनके लिए एक अलग से व्यवस्था की जाए।
5. सड़कें और गलियों को पक्का किया जाएगा
नगर निगम की सभी सड़कें और गलियों को पक्का किया जाएगा।
6. दिल्ली नगर निगम अस्पताल डिस्पेंसरी स्कूल को शानदार बनाया जाएगा
दिल्ली नगर निगम के सभी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा, हमारी कोशिश रहेगी कि दिल्ली को पार्कों का शहर बनाया जाए।
केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भवन विभाग में है। हम निगम ने भ्रष्टाचार को खत्म कर घर बनाने में नक्शे बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाएंगे। साथ ही सारी व्यवस्था ऑनलाइन करेंगे जिससे लोगों को आसानी हो। यही नहीं लोग घर बनाने के दौरान लोगों से होने वाली छोटी मोटी गलती को सुधारने के लिए व्यवस्था करेंगे ताकि एक बार जुर्माना या पेनल्टी देकर उसे रेगुलराइज किया जा सके।
दिल्ली के तीनों कोनो पर बने कूड़े के पहाड़ को हटाकर साफ और स्वच्छ बनाएंगे इसे हटाने के लिए दुनिया भर के एक्सपोर्ट्स की राय ली जाएगी। लंदन और पेरिस में की तरह से सफाई की जाएगी।
भाजपा पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है। पिछली बार भी उन्होंने शपथ पत्र जारी किया था और कोई काम नहीं किया। इस बार वचन पत्र जारी कर के लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर 10 गारंटी जारी कीं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से कूड़े के तीनों पहाड़ हटाएंगे। एमसीडी के पार्कों को सुंदर बनाएंगे। सड़कों और गलियों की साफ- सफाई करेंगे।
निगम चुनाव में व्यापारियों के एक संगठन ने आप को समर्थन देने का एलान किया है। वहीं, एक संगठन का कहना है बाजार के विकास का आश्वासन देने वाले दल को समर्थन देंगे। आप ट्रेड विंग के दिल्ली प्रदेश संयोजक बृजेश गोयल ने कहा है कि एमसीडी में सरकार बनने पर 20 लाख व्यापारियों की सारी परेशानियों को दूर किया जाएगा। व्यापारी वर्ग खुलकर ‘आप’ का समर्थन कर रहा है। झाड़ू की बटन दबाने का इंतजार कर रहा है।
वार रूम पूरे चुनाव प्रचार, नामांकन दाखिल करवाने से लेकर उम्मीदवार का प्रचार अभियान, बूथ मैनेजमेंट, उम्मीदवार को समर्थन दिलाने के लिए लॉजिस्टिक मैनेजमेंट के साथ जगहों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर कैंपेन की मॉनिटरिंग भी वार रूम से होगी।
गोपाल राय ने कहा कि चयनित सभी उम्मीदवारों पर पार्टी नजर रखेगी। हर वार्ड पर एक इंचार्ज होगा जो इस वॉर रूम से जुड़ा होगा। सभी इंचार्ज ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। ये चुनाव में उम्मीदवार के प्रचार अभियान, विरोध उम्मीदवार के अभियान की जानकारी पार्टी को देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी 10 बिंदुओं को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ेगी।
गोपाल राय ने कहा कि चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर अलग-अलग नेता चुनाव में स्टार प्रचार होंगे। जल्द ही इन सभी के नामों की सूची जारी की जाएगी।
गोपाल राय ने कहा कि 250 सीटों पर सफलतापूर्वक नॉमिनेशन के लिए वकीलों की एक सेंट्रल टीम बना रहे हैं। इसके अलावा हर विधानसभा में एक-एक वकील नियुक्त जा रहा है। निगम चुनाव को लेकर दिल्ली में 13.5 हजार से ज्यादा बूथों पर ‘आप’ का जनसंवाद चल रहा है।
पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने वॉर रूम के उद्धाटन के दौरान कहा कि यहां से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का काम होगा। चुनाव से जुड़े सभी 10 गतिविधियों के प्रमुख यहां काम करेंगे। जमीनी स्तर पर 14 जिलों के अनुसार लोकसभा क्षेत्र स्तर पर 7 इंचार्ज बनाए गए हैं, जो ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। ‘आप’ के सभी जनसंवादों का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने सहित अन्य गतिविधियों को वॉर रूम से मॉनिटर किया जाएगा।
दिल्ली नगर निगम चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आम आदमी पार्टी ने वॉर रूम की शुरुआत की है। पार्टी मुख्यालय में गुरुवार से शुरू हुए इस वार रूम की मदद से 250 सीटों की मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही सभी उम्मीदवारों के नामांकन के लिए कागजात तैयार करवाए जाएंगे। नामांकन के बाद सभी वार्ड पर उम्मीदवारों के प्रचार सहित अन्य गतिविधियों पर यहीं से नजर रखी जाएगी।