दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान 6वें फेज़ में 25 मई (शनिवार) के दिन होगा। दिल्ली में 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 मई है। नामांकन वापिस लेने की तारीख 9 मई है।
सात चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चार जून को मतगणना होगी।
आयोग ने बताया कि हिंसा मुक्त चुनाव कराने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर शिकायत मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। काले धन का इस्तेमाल को रोकने के भरपूर प्रयास करेंगे। कुछ राज्यों में बल का प्रयोग ज्यादा है, कुछ राज्यों में धन का प्रयोग ज्यादा होता है। हमारे पास पूरे आंकड़े हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, '85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।'
हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं।'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा कि हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है। भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। इस बार करीब 97 करोड़ वोटर हैं।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। थोड़ी में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होगा।
2019 में देश में मतदान सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराया गया, जबकि वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में मतदान हुआ था
भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। जिसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत निर्वाचन आयोग पहुंचे।
आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार नई दिल्ली से सोमनाथ भारती पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को लोकसभा का टिकट दिया है।
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर लड़ेगी। जहां तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस तो वहीं चार सीटों पर आप चुनावी मैदान में है।
पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च 2019 को हुआ था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ जबकि, 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर की वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में एक ही चरण में वोट पड़े थे। दिल्ली में छठे चरण में वोट पड़े थे।
दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी।