फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंझावला केस: पंचतत्व में विलीन हुई युवती, अंतिम संस्कार में रही लोगों की भारी भीड़

Tue, 03 Jan 2023 07:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:45 PM, 03-Jan-2023

पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार

कंझावला में कार से घसीटे जाने के कारण मौत का शिकार हुई युवती का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। पीड़िता के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से श्मशान घाट लाया गया था। इस दौरान श्मशान घाट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, भारी संख्या में पुलिस वाले भी मौजूद रहे। मंगोलपुर खुर्द के वाई ब्लॉक स्थित श्मशान भूमि में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। 

06:35 PM, 03-Jan-2023

श्मशान घाट पहुंचा पीड़िता का पार्थिव शरीर

पीड़िता का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच चुका है। पूरे रास्ते शव यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस वाले भी मौजूद रहे। पीड़िता का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में होगा।

06:21 PM, 03-Jan-2023

पीड़ित युवती की दोस्त ने बताया- वो दोनों पार्टी में गए थे

पीड़ित युवती की दोस्त ने बताया कि उस रात वो दोनों पार्टी में गए थे, जहां उन्होंने खाना पीना किया। इस बीच उसकी उसके एक पुरूष दोस्त के साथ बहश हुई, इससे वो बहुत गुस्से में थी और उसने मुझसे वहां से चलने को कहा और फिर हम दोनों वहां से चल दिए।

विज्ञापन
05:16 PM, 03-Jan-2023

थोड़ी देर में होगा पीड़िता का अंतिम संस्कार

कंझावला कांड में थोड़ी देर में पीड़िता का अंतिम संस्कार होगा। एंबुलेंस से परिजन अंतिम संस्कार के लिए निकल गए हैं। बता दें कि विजय विहार इलाके में पीड़िता का अंतिम संस्कार होगा।

04:51 PM, 03-Jan-2023

केजरीवाल ने 10 लाख मुआवजे का किया एलान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि पीड़िता की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। पीड़िता की मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवाएंगे। पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देंगे। सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम पूरा करेंगे।

विज्ञापन
03:28 PM, 03-Jan-2023

मोर्चरी से युवती का शव लेकर निकले परिजन

मौलाना आजाद मोर्चरी से पीड़ित युवती का शव लेकर परिजन निकल गए हैं। बता दें कि सोमवार को कंझावला केस की पीड़िता का पोस्टमार्टम हुआ था। पीड़िता का पोस्टमार्टम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया गया।

03:27 PM, 03-Jan-2023

कंझावला कांड का नया वीडियो आया सामने

कंझावला कांड में नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीब सवा दो बजे कृष्ण विहार इलाके में दोनों युवतियां स्कूटी से जाती हुई दिख रही हैं, उसी वक्त थोड़ी ही देर के बाद दूसरी तरफ से आरोपियों की बलेनो कार से स्कूटी की टक्कर होती है, उसके बाद इस वीडियो में कार के अंदर से लड़की का चप्पल गिरता हुआ भी देखा जा सकता है।

02:38 PM, 03-Jan-2023

लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं: सूत्र

सूत्रों के अनुसार, लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर आज पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपेंगे। जींस और स्वाब सुरक्षित रखे गए। कल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ था। मेडिकल बोर्ड के जरिए युवती का पोस्टमार्टम किया गया था। पीड़िता ने शराब पी रखी थी या नहीं इसके लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

02:29 PM, 03-Jan-2023

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि: सूत्र

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है। पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा है कि हम दोनों ने शराब पी रखी थी। वह भी शराब के नशे में थी और वह दुर्घटना के बाद डर की वजह से वह अपने घर चली गई थी। मृतक लड़की की सहेली सुल्तानपुरी की रहने वाली हैं।

02:04 PM, 03-Jan-2023

आप विधायकों ने की दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

वहीं, मामले में आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। उन्होंने मांग पत्र भी सौंपा है। उन्होंने डीसीपी को बर्खास्त करने की मांग की है। 
-'डीसीपी को बर्खास्त किया जाए'
-'घटना वाले मार्ग पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए'
-'जिस पुलिसकर्मी ने FIR में हल्की धाराएं लगाई उसे बर्खास्त किया जाए'

01:48 PM, 03-Jan-2023

शालिनी सिंह मामले की जांच कर रही हैं: संजय अरोड़ा

आधे घंटे की मुलाकात के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने कहा कि गृह सचिव से इस मामले में मुलाकात हुई। शालिनी सिंह मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त की  किसी और मुद्दे पर चर्चा में बातचीत हुई है। 

01:25 PM, 03-Jan-2023

गृह मंत्रालय पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मिलने गृह मंत्रालय पहुंचे। आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर कल ही विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

12:44 PM, 03-Jan-2023

इस मामले में तथ्यों को छुपा रही है दिल्ली पुलिस

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है। घटना के वक्त दो लड़कियां मौजूद थीं। दूसरी लड़की को कोई चोट नहीं आई थी।अब हमारे पास चश्मदीद गवाह मौजूद है, जो पुलिस के साथ सहयोग कर रही है। अभी हमारी जांच जारी है, सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। वहीं,  सवालों के डर से दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस को 90 सेकंड में खत्म कर ही चलती बनी। आरोप है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में तथ्यों को छुपा रही है।

12:19 PM, 03-Jan-2023

युवती मामले की चश्मदीद: दिल्ली पुलिस

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हादसे में युवती के साथ एक और युवती थी। पुलिस ने उसे तलाश लिया है। 164 के तहत युवती का बयान दर्ज किया है। वह पुलिस का सहयोग कर रही है। युवती मामले की चश्मदीद है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। अभी शुरुआती स्टेज पर जांच चल रही है।
 

12:12 PM, 03-Jan-2023

दिल्ली पुलिस ने की फुटेज की पुष्टि

सीसीटीवी फुटेज में मृतक युवती के साथ के एक अन्य लड़की के हादसे के वक्त साथ होने की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। आपको बता दें कि दिल्ली के कंझावला में नए साल वाले दिन एक युवती का नग्न हालत में शव मिला था। 

11:58 AM, 03-Jan-2023

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।

11:41 AM, 03-Jan-2023

होटल मैनेजर ने किया दावा

होटल मैनेजर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं।

11:27 AM, 03-Jan-2023

होटल के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ

जांच में यह बात सामने आई है कि सेक्टर-24 रोहिणी स्थित दीवान पैलेस होटल में युवती और उसकी साथी ने एक कमरा बुक कराया गया था। यहां दोनों लड़कियों में झगड़ा हुआ था। इस पर होटल प्रशासन ने इनको बाहर निकाल दिया था। होटल के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान होटल के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को समझाया भी थी। इसके बाद ही लड़कियां एक साथ स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

11:15 AM, 03-Jan-2023

एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हादसे का शिकार हुई युवती का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में युवती 31 दिसंबर की रात में 1.45 मिनट पर होटल से बाहर निकलती है। इसके बाद वह अपनी दोस्त के साथ स्कूटी पर निकल जाती है। इस मामले की जांच में एक और नया मोड़ सामने आया है।

11:09 AM, 03-Jan-2023

हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी

दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कंझावला युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी। लेकिन मृतक का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे आरोपी 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। मृतक के पैर कार के एक्सल में फंस गए थे। पुलिस ने मृतक की दोस्त के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा।

11:01 AM, 03-Jan-2023

कंझावला केस: पंचतत्व में विलीन हुई युवती, अंतिम संस्कार में रही लोगों की भारी भीड़

देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली के कंझावला इलाके में शनिवार देर रात एक कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवती के शव को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाने की अमानवीय घटना का सोमवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक और नया मोड़ आया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें