फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malviya Nagar Fire Live: आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज चार दिन की पुलिस कस्टडी में

Thu, 04 Jun 2026 12:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Hotel Fire Live Updates News in Hindi: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस होटल प्रबंधक की तलाश कर रही है। होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:38 PM, 04-Jun-2026

चार दिन की कस्टडी में होटल मालिक

मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।

02:46 PM, 04-Jun-2026

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद आज फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। तेज बारिश भी हो रही है। वहीं आंधी तूफान में होटल से शीशे नीचे गिर रहे हैं। आंधी आने से बिल्डिंग से टूटे हुए शीशे और अन्य मालवा, साइन बोर्ड नीचे गिरने लगे।  इससे होटल के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी भी बैठे थे जो की दूर हो गए हैं। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

02:09 PM, 04-Jun-2026
शव को लेकर जाती एंबुलेंस और स्वजन - फोटो : भूपिंदर सिंह

दिल्ली के एम्स में हुआ विवेक अग्रवाल के परिवार का पोस्टमार्टम

मालवीय नगर स्थित होटल में आग से जलकर मौत होने गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार का एम्स में पोस्मार्टम होने के बाद शव को एंबुलेंस और स्वजन ले जाते हुए।

विज्ञापन
02:08 PM, 04-Jun-2026

मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों के नाम, मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत

1. अशोक, 56 साल 
2. विवेक अग्रवाल , 47 साल 
3. तुल्किनोव खपुमेइयुम, 40 साल 
4. मखपिरात खोन कोचकारोवा,  75 साल 
5. प्रेम लता , 70 साल 
6. कमला देवी,  52 साल

02:02 PM, 04-Jun-2026

घायल दिल्ली पुलिस के जवानों से डिस्चार्ज

मालवीय नगर अग्निकांड में राहत बचाव के काम के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के 10 जवान एम्स ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज हो गए। आग में घायल हुए दो बांग्लादेशियों को आगे के इलाज के लिए एम्स से मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
02:01 PM, 04-Jun-2026
अर्थियां लाई गई - फोटो : अमर उजाला

विवेक अग्रवाल के परिवार की मीडिया से अपील

दिल्ली हादसे के बाद सेक्टर 46 में विवेक अग्रवाल के घर के बाहर परिचित लगातार आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ परिवार ने मीडिया को दूर रहने की गुजारिश की है। घर के आसपास का एरिया पुलिस सिक्योर कर रही है। शवों को यहां से श्मशान घाट ले जाने के लिए परिवार ने पांच एम्बुलेंस बुलाई हैं।
 

01:52 PM, 04-Jun-2026

मरने वाले विदेशी नागरिकों की हुई पहचान

मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान भी कर ली गई है। ये सभी 11 देशों से हैं। होटल में जमा इनके दस्तावेजों से इनकी पहचान की गई है। तमाम औपचारिकताओं के लिए एंबेसियों के जरिए बातचीत जारी है।

01:27 PM, 04-Jun-2026
अग्निकांड के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

अग्निकांड के बाद पसरा सन्नाटा

मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के एक दिन बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस होटल से कल मदद की गुहार और चीख-पुकार की आवाजें गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ खामोशी नजर आ रही है। हादसे के बाद होटल की इमारत बुरी तरह झुलसी हुई दिखाई दे रही है। आसपास की कई दुकानें बंद हैं, जबकि गीले गद्दे और आग के निशान त्रासदी की भयावह कहानी बयां कर रहे हैं।

01:22 PM, 04-Jun-2026
सीएम रेखा ने किया अस्पताल का दौरा - फोटो : अमर उजाला

दौरे के बाद सीएम का निर्देश, घायलों को मिले हर संभव मदद

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। घायलों के चिकित्सा खर्च अस्पताल अधिकारियों के समन्वय से वहन किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले। सीएम ने कहा कि सरकार घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिले, इसकी भी प्रार्थना की गई। दिल्ली सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

01:20 PM, 04-Jun-2026

पीड़ित परिवार के लोगों से सीएम ने की बातचीत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने दुखद आग की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों के साथ चल रहे उपचार की समीक्षा की।

01:19 PM, 04-Jun-2026

दिल्ली सरकार ने किया मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पांच लाख रुपये की सहायता मिलेगी। मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। ये व्यवस्थाएं पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए की जा रही हैं। सरकार ने सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

12:24 PM, 04-Jun-2026

सीएम रेखा ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को मालवीय नगर अग्निकांड के घायलों को देखने मैक्स अस्पताल, साकेत पहुंचीं। उन्होंने घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात की, इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए।सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये एक्स-ग्रेशिया सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है। शवों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
 

12:22 PM, 04-Jun-2026

लवकेश बजाज ने पूछताछ में किया नया खुलासा, एनओसी नहीं थी

मालवीय नगर में हुए भीषण आग के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। लवकेश बजाज ने पूछताछ में यह भी कहा कि होटल में कमरों के साइज बढ़ाने समेत अन्य संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे।

बजाज ने पुलिस को बताया कि बदलाव करने वाले व्यक्ति ने उन्हें आश्वासन दिया था कि दिल्ली में ऐसा सब कुछ चलता रहता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि होटल में फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं था। पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही लवकेश बजाज की अन्य प्रॉपर्टीज की भी जांच की जा रही है।

12:21 PM, 04-Jun-2026

मालवीय नगर अग्निकांड: एफआईआर दर्ज

मालवीय नगर अग्निकांड के संबंध में मालवीय नगर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 326(g), 324(5), 125(a), 125(b) और 287 के तहत दर्ज की गई है। होटल मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली पुलिस अब होटल प्रबंधक की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

12:20 PM, 04-Jun-2026

गुरुग्राम में होगा अग्रवाल परिवार का अंतिम संस्कार


मालवीय नगर अग्निकांड में गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल के पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। पिता का इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था, इन्हें देखने गए विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी और तीन अन्य परिजनों समेत कुल 5 लोगों की आग में जान चली गई।दोपहर 3 बजे शव गुरुग्राम लाए जाएंगे। विवेक अग्रवाल के घर के बाहर शोक सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

12:19 PM, 04-Jun-2026
अग्रवाल परिवार - फोटो : अमर उजाला

अग्निकांड में गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार की दर्दनाक मौत

फ्लोरिश स्टे गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग में अग्रवाल परिवार के सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के सभी सदस्य 80 वर्षीय राधेश्याम अग्रवाल की देखभाल के लिए दिल्ली आए थे। मृतकों में विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी तरजनी अग्रवाल, मां प्रेमलता अग्रवाल और उनकी दो बेटियां समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।

12:15 PM, 04-Jun-2026

होटल मालिक की आज कोर्ट में पेशी

होटल फ्लोरिश स्टे के मालिक लवकेश बजाज को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।

12:02 PM, 04-Jun-2026

Malviya Nagar Fire Live: आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज चार दिन की पुलिस कस्टडी में

दिल्ली के मालवीय नगर में हुए होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। जो लोग घायल हुए हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अस्पताल पहुंची हैं। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है। होटल मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद अब प्रबंधक की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें