फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Exit Polls Results Live: BJP-आप की प्रतिक्रिया, पढ़ें प्रवेश वर्मा से लेकर सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

Wed, 05 Feb 2025 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Exit Poll Result 2025 Live News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अलग-अलग एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इन सभी एग्जिट पोल को आप एक जगह अमर उजाल पर देख सकते हैं। हम आपको हर एग्जिट पोल एक जगह दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा व आप नेता सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:08 PM, 05-Feb-2025

कस्तूरबा नगर में कांग्रेस की जीत पक्की

कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने एग्जिट पोल पर कहा कि मैं एग्जिट पोल में ज्यादा विश्वास नहीं रखता हूं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि कस्तूरबा नगर विधानसभा की सीट हम जीतेंगे। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। जब एक महिला सादिक नगर में पैसे बांट रही थी तो उसकी फोटो खींचकर हमने पुलिस को दी थी। 

09:07 PM, 05-Feb-2025

दिल्ली में खिलेगा कमल

एग्जिट पोल पर मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में कमल खिल रहा है। भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है। आरोपों की राजनीति करना, झूठ बोलना, यह उनकी (आप की) राजनीति का अहम हिस्सा है।

09:06 PM, 05-Feb-2025

'मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता'

एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह मोदी लहर है। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

विज्ञापन
09:04 PM, 05-Feb-2025

केजरीवाल भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे

एग्जिट पोल पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा आप के लिए गलत साबित हुए हैं। आप ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें, अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। 

08:54 PM, 05-Feb-2025

केजरीवाल का 11 साल का कुशासन ध्वस्त

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई। लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

विज्ञापन
07:46 PM, 05-Feb-2025

गलत साबित होंगे एग्जिट पोल

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने एग्जिट पोल पर कहा कि हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही हैं। एक बड़े बहुमत से आप की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।

07:44 PM, 05-Feb-2025

हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा कि मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। यहां भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे।

07:26 PM, 05-Feb-2025

भाजपा की दिल्ली में 27 साल बाद वापसी तय

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने अभी जो एग्जिट पोल देखे हैं, मुझे लगता है कि हमारे एक्जेक्ट पोल (परिणाम) एग्जिट पोल से बेहतर होने जा रहे हैं। लोगों के बीच जो प्रतिक्रिया हमने देखी, भाजपा सत्ता में आ रही है (दिल्ली में)। यह भाजपा की 27 साल बाद वापसी है। मैं दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

07:20 PM, 05-Feb-2025

एसएएस का एग्जिट पोल

एसएएस के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 27-30 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 38-41 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-3 व अन्य के खाते में 0-1 सीट जा सकती है।

07:15 PM, 05-Feb-2025

पूर्ण बहुमत से बनने जा रही भाजपा सरकार

एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा पिछले 5 साल से लगातार आप का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि आप ने दिल्ली की जनता को ठगा है। अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।

07:07 PM, 05-Feb-2025

Exit Poll Results Delhi: डीवी रिसर्च का एग्जिट पोल

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 26-34 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 36-44 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है। 

06:57 PM, 05-Feb-2025

Delhi Exit Poll Results: माइंड ब्रिंक का एग्जिट पोल

माइंड ब्रिंक के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी  (आप) को 44-49 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 21-25 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-1 सीट जा सकती है।

06:54 PM, 05-Feb-2025

Delhi Exit Poll Results: वी-प्रीसाइड का एग्जिट पोल

वी-प्रीसाइड के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी  (आप) को 46-52 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 18-23 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-1 सीट जा सकती है।

06:50 PM, 05-Feb-2025

Delhi Exit Poll Results: पी-मार्क का एग्जिट पोल

पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी  (आप) को 21-31 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 39-49 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-1 सीट जा सकती है।

06:48 PM, 05-Feb-2025

Exit Poll Results Delhi: पोल डायरी एग्जिट पोल

पोल डायरी के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 18-25 मिल सकती हैं, भाजपा+  को 42-50 और कांग्रेस के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

06:46 PM, 05-Feb-2025

Exit Poll Results Delhi: जेवीसी पोल

जेवीसी पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 39-45, आप को 22-31 और कांग्रेस 0-2 सीट पर बढ़ती मिलती हुई नजर आ रही है।

06:45 PM, 05-Feb-2025

Exit Poll Results Delhi: चाणक्य स्ट्रैटेजीज पोल

चाणक्य स्ट्रैटेजीज पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 39-44, आप को 28-28 और कांग्रेस 2-3 सीट पर बढ़ती मिलती हुई नजर आ रही है।

06:41 PM, 05-Feb-2025

Exit Poll Delhi: पीपल्स पल्स पोल

पीपल्स पल्स पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 51-60, आप को 10-19 और कांग्रेस 0-1 सीट पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।

06:40 PM, 05-Feb-2025

Exit Poll Delhi: पीपल्स इनसाइट पोल

पीपल्स इनसाइट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को 40-44 आप को 25-29 और कांग्रेस 0-1 सीट पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।

06:35 PM, 05-Feb-2025

Exit Poll Delhi: मैट्रिज एग्जिट पोल

मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। एजेंसी ने आप को 32 से 37, भाजपा को 35 से 40 और कांग्रेस को 0-1 सीट दी है। 

06:29 PM, 05-Feb-2025

Delhi Exit Poll: 'अभी बढ़ेगा वोटिंग का आंकड़ा'

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा कि मैं अपनी पूरी लोक सभा में गया हूं। अनेक स्थानों पर लंबी लाइने लगी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम दिल्ली में 60% वोटिंग का आंकड़ा जरूर पार करेंगे।

06:18 PM, 05-Feb-2025

Delhi Exit Poll Results: पिछली बार से कम हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा को लेकर मतदान समाप्त हो चुका। अब भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम छह बजे तक मतदान के औपचारिक समापन समय के बाद कतार में खड़े सभी मतदाताओं को ही वोट डालने की अनुमति होगी। शाम पांच बजे तक 57.70 फीसद मतदान हुआ है। बीते 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.55 फीसद मतदान हुआ था।

05:56 PM, 05-Feb-2025

Exit Poll Results Delhi: 699 उम्मीदवारों में 96 महिलाएं

मतदान खत्म होते ही 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इन उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा है।  इसी तरह सबसे कम उम्मीदवार कस्तूरबा नगर और पटेल नगर सीट पर हैं। इन दोनों सीटों पर 5-5 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

05:49 PM, 05-Feb-2025

कब हुई कितनी फीसदी वोटिंग

समय प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक  8.10 %
दोपहर 11 बजे तक 19.95 %
दोपहर 1 बजे तक 33.3 %
दोपहर 3 बजे तक 46.55 %
शाम 5 बजे तक 57.70 %

04:46 PM, 05-Feb-2025

यहां देख सकेंगे एग्जिट पोल

5 फरवरी को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेंगी। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।

दिल्ली में किस पार्टी कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोग मौजूदा सरकार पर अपना भरोसा फिर जाताएंगे या सत्ता परिवर्तन हो सकता है? एग्जिट पोल के रुझान आखिर किस ओर इशारा कर रहे हैं? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।

04:40 PM, 05-Feb-2025

एग्जिट पोल कौन जारी करता है?

सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराते हैं। एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।

04:22 PM, 05-Feb-2025

 एग्जिट पोल क्या है?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं। वह मतदाता से मतदान को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से मतदाताओं से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? गणितीय मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

04:18 PM, 05-Feb-2025

कितने बजे आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे

चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से प्रसार के माध्यम से एग्जिट पोल के किसी भी प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा रखा है। यानी, बुधवार 5 फरवरी की शाम 6.30 बजे बाद ही एग्जिट पोल सामने आएंगे। तमाम सर्वे एजेंसियां इस बात का अनुमान जातएंगी की दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?  

03:54 PM, 05-Feb-2025

Delhi Exit Polls Results Live: BJP-आप की प्रतिक्रिया, पढ़ें प्रवेश वर्मा से लेकर सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

Exit Poll Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में इस बार किसकी सल्तनत होगी। इस बार खिलेगा कमल या फिर कांग्रेस करेगी वापसी, या फिर आप की झाड़ू कर देगी सबका सूपड़ा साफ। इसकी तस्वीर आज साफ हो जाएगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान खत्म होने में अब बस कुछ ही वक्त रह गया है। ऐसे में अब सबके मन में एक ही सवाल बाकी रह गया है कि राजधानी में अबकी बार किसकी सरकार? आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला है। इस कड़े मुकाबले के बीच अब सबकी नजर आज आने वाले एग्जिट पोल पर है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें