02:18 PM, 26-Jan-2025
जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है: केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं: पहला है केजरीवाल मॉडल - जहाँ जनता का पैसा जनता पर खर्च होता हैऔर दूसरा है बीजेपी मॉडल - जहां जनता का पैसा उनके अमीर दोस्तों की जेब में जाता है। अब जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है।'
केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा मॉडल है जहां आपका पैसा अरबपति मित्रों को लोन के रूप में दिया जाता है और 2-3 साल बाद उसे माफ कर दिया जाता है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी मॉडल है जिसमें 24 घंटे बिजली, गरीबों को मुफ्त बिजली। 24 घंटे मुफ्त पानी, सबसे अच्छा और बढ़िया इलाज। ये आम आदमी पार्टी का कल्याण मॉडल है। भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग तरीकों से, अलग-अलग नेताओं के शब्दों के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, अगर आप कमल का बटन दबाते हैं, तो दिल्ली में दी जा रही ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी क्योंकि ये उनके मॉडल के खिलाफ है..."