फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election News Live: आप के रोड शो में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, किया ये बड़ा दावा; पढ़ें अपडेट

Thu, 30 Jan 2025 11:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Legislative Assembly Election 2025 News Live:  दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के एलान के बाद सियासी सरगर्मी जोरों पर है। सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को मतगणना होनी है। आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस के नेता मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 30-Jan-2025

दिल्ली चुनाव में अखिलेश यादव ने किया आप के प्रचार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली में किराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल झा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार बनने जा रही है और भाजपा की सभी 70 सीटों पर हार होगी। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल की अगुआई में दिल्ली सरकार ने जिस तरह से शिक्षा-स्वास्थ्य और बिजली-पानी के क्षेत्र में अनुकरणीय काम किया है, उसकी पूरी दुनिया स्टडी करना चाहती है। इसलिए दिल्ली के लोग एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर भरोसा कर आप को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे और भाजपा की बेइमानी का सफाई करेंगे।

08:14 PM, 30-Jan-2025

पंजाब सीएम ने भाजपा पर कसा तंज

विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। लेकिन उन्हें वो नजर नहीं आता। वो ट्वीट करके बताते हैं कि वो पैसे कहां बांटेंगे। लेकिन भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी करा दो और सौरभ भारद्वाज को पकड़ लो और अन्य लोगों को नोटिस भेज दो। हमने क्या बिगाड़ा है?।

08:12 PM, 30-Jan-2025

'रविंद्र सिंह नेगी से डरती है आप-दा सरकार'

चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटपटगंज विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में वेस्ट विनोद नगर में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविंद्र सिंह नेगी ने इस क्षेत्र में अनेक काम किए हैं। चाहे वो जलभराव की समस्या हो या अनेक जनसरोकार के मुद्दें हैं। इसलिए इनसे आपदा की सरकार (AAP) घबराती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यदि आप लोग रविंद्र नेगी को मौका देते हैं तो वह इस विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाएंगे।

विज्ञापन
07:33 PM, 30-Jan-2025

दिल्ली में भाजपा ने बंटवाए महिला समृद्धि योजना के प्रमाणपत्र

दिल्ली की मोती नगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार हरीश मदनलाल खुराना ने महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के प्रमाणपत्र बंटवाए। उन्होंने वादा किया है कि दिल्ली में सत्ता में आते ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। 
 

07:15 PM, 30-Jan-2025

मुरली मनोहर जोशी ने पत्नी संग घर से किया मतदान

दिल्ली में बुजुर्ग मतदाता मतदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर (87 वर्षीय) और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी (91 वर्षीय) ने अपनी पत्नी तरला जोशी (89 वर्षीय) के साथ घर पर अपना वोट डाला। वे वरिष्ठ नागरिक श्रेणी (एवीएससी) में अनुपस्थित मतदाता के रूप में पंजीकृत थे। यह जानकारी दिल्ली के सीईओ कार्यालय की ओर से जारी की गई है।
 

विज्ञापन
06:15 PM, 30-Jan-2025

किराड़ी में आप और सपा का रोड शो

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
 

06:01 PM, 30-Jan-2025

सीएम आतिशी ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखा पत्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि मुझे पता चला है कि कैंप क्षेत्रों, खासकर नेहरू कैंप, नवजीवन कैंप, ट्रांजिट कैंप ए और बी और पॉकेट ए 14, कालकाजी के अंदर बड़ी मात्रा में पैसे और शराब बांटी जा रही हैं। आगे लिखा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में मतदाता बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकें। यह सुनिश्चित करने के लिए कालकाजी विधानसभा क्षेत्र की झुग्गी-बस्तियों में अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी को बढ़ाने की जरूरत है।
 

05:46 PM, 30-Jan-2025

शालीमार बाग विधानसभा में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो

05:45 PM, 30-Jan-2025

मुस्तफाबाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की जनसभा

दिल्ली चुनाव के बीच मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। जहां उन्होंने जनता से कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बहुत बड़ी-बड़ी बातें कीं। उन्होंने कहा कि मैं यमुना का पानी साफ कर दूंगा। पांच साल में यमुना को साफ करके यमुना में पूरे मंत्रीमंडल के साथ डुबकी लगाकर आपके सामने वोट मांगने आऊंगा। लेकिन यमुना साफ तो नहीं हुई। अब ये आपके बस का नहीं है। उन्हें हजारों-करोड़ों रुपए मिले लेकिन उन्होंने सारा पैसा भ्रष्टाचार में खत्म कर दिया है।

05:40 PM, 30-Jan-2025

'केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया है': स्वाति मालीवाल

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया है। उन्हें इस सबसे फर्क इसलिए नहीं पड़ता है क्योंकि वे अब आम आदमी नहीं बल्कि खास आदमी बन गए हैं। आज मेरे साथ कई महिलाओं ने यह निर्णय लिया था कि हम अरविंद केजरीवाल को दिखाएंगे कि दिल्ली का क्या हाल है?, मैं सिर्फ दिल्ली के हित के लिए काम करती हूं।

05:39 PM, 30-Jan-2025

शाहदरा रैली में जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाहदरा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से पानी में जहर मिलाया जा रहा है। वह एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ाने का काम कर रहे हैं। ये राष्ट्र विरोधी काम है कि नहीं? ये हरियाणा को दिल्ली से लड़ाने वाले, जनता में डर पैदा करने वाले लोगों को राजनीति से छुट्टी करने का दिन पांच फरवरी है। केजरीवाल ने पहले कहा था कि युमना पानी को साफ कर दूंगा। लेकिन इन्होंने इसकी सफाई में 8000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। लेकिन आज भी यमुना के पानी में झाग ही झाग हैं।

05:35 PM, 30-Jan-2025

दिल्ली में पंजाब सीएम भगवंत मान के घर पर चुनाव आयोग का छापा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर गुरुवार को चुनाव आयोग ने रेड मारी। चुनाव आयोग की टीम कपूरथला हाउस पहुंची है। जहां सीएम रह रहे हैं। आयोग की टीम तलाशी लेने पहुंची है। इस कार्रवाई पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली वाले घर पर पहुंची है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं, वो किसी को नहीं दिखता है। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर छापा मारने के लिए पहुंच जाते हैं। इसका जवाब पांच तारीख को मिलेगा। 

04:57 PM, 30-Jan-2025

'केजरीवाल एक के बाद एक झूठ बोलते हैं': राहुल गांधी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस भी जोर शोर से प्रचार में जुटी हुई है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी 5 साल पहले यमुना का पानी पीने की बात कर रहे थे। लेकिन आज वह यमुना के पानी की बोतल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। वह एक के बाद एक झूठ बोलते हैं।

04:51 PM, 30-Jan-2025

कांग्रेस आप को हराने के लिए भाजपा के साथ मिलकर लड़ रही है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज कांग्रेस पार्टी के समर्थकों से बात करना चाहता हूं। पिछले दिनों कुछ लोग मुझसे मिलने आए थे। मैंने उनसे पूछा कि वे किसे वोट देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को। मैंने उनसे पूछा कि जब दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं रहा तो वे उसे क्यों वोट देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बरसों से कांग्रेस का ही बटन दबाया है तो आदत सी हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थक कांग्रेस की जीत के लिए जितना काम करते हैं, पार्टी के नेता पार्टी को उतना हराने में लगे रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि साफ दिख रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस का एक ही मकसद है कि कैसे भी आम आदमी पार्टी को हरवाओं। कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट जीतने के लिए नहीं लड़ रही है। वे केवल आम आदमी पार्टी को हराने के लिए भाजपा के साथ मिलकर लड़ रही है। कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं कहते, बल्कि केवल आप नेताओं के खिलाफ बोलते हैं। मैंने उनसे कहा कि अगर वे कांग्रेस को वोट देंगे तो भाजपा को फायदा होगा।

04:51 PM, 30-Jan-2025

यमुना का जहर कौन सी लेबोरेटरी में टेस्ट कराया है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद कर दीजिए। केजरीवाल कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना के जल में जहर मिलाया है। अरविंद केजरीवाल कौन-सा जहर मिलाया है? कौन सी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया है? उसका नाम बताइए। शाह ने निशाना साधते हुए आगे कहगा कि जहर मिलाया हुआ पानी आपने रोक दिया। यमुना का पानी रुकता है तो गांवों में बाढ़ आती है लेकिन आप बताइए दिल्ली के किसी गांव में बाढ़ आई है क्या?

04:45 PM, 30-Jan-2025

दिल्ली में भाजपा ने लगाया एयर बैलून, लिखा- 'केजरीवाल के पाप'

नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि यहां की जनता ने यहां पर एयर बैलून लगाया है। जिस पर लिखा है 'केजरीवाल के पाप' जो दिल्ली की जनता सारे पापों को छोड़ना चाहती है। वह सारे पापों से मुक्त होना चाहती है। दिल्ली की जनता अच्छा शासन चाहती है और अच्छी सरकार चाहती है जो उनके दर्द को समझे इसलिए बीजेपी की सरकार चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल कह रहे है कि हरियाणा वालों ने यमुना में जहर छोड़ दिया है। जबकि दिल्ली में पीएम, राष्ट्रपति और मैं भी रहता हूं। दिल्ली में इतने सारे बीजेपी के लोग और समर्थक रहते भी हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ऐसी कौन-सी तकनीक है कि हरियाणा से पानी छूटेगा और बीजेपी वालों के घर में अलग पानी जाएगा और आपके घर में अलग पानी जाएगा। उनको ये बात समझ आ गई है कि वो चुनाव हार चुके हैं। इसलिए वो दिल्ली की जनता से झूठ बोल रहे हैं और उनके दिमाग में डर बैठना चाह रहे हैं।

04:18 PM, 30-Jan-2025

10 सालों में पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया: अमित शाह

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप-दा को हटाने का मतलब है 10 सालों के अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को जवाब देना है। आगे कहा कि पांच फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने मौका है कि वे दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाई जाए। 10 सालों तक इन्होंने पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया। ये लोग बहाने बनाते रहते हैं। दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, सड़कों और गलियों की सफाई होगी।

04:15 PM, 30-Jan-2025

हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे मनीष सिसोदिया और सांसद इकरा हसन

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया और समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे।

03:10 PM, 30-Jan-2025

दिल्ली में बदलाव की लहर चल रही: अरविंदर सिंह लवली

गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जो लोग राजनीति को स्वच्छ करने आए थे। वे आज राजनैतिक तंत्र को खराब करने का काम कर रहे हैं। जो लोग चुनाव में पैसा बांटते हैं वे चुनाव के बाद पैसा बनाते हैं और इसलिए इन्होंने शराब घोटाला किया था। दिल्ली में बदलाव की लहर चल रही है। दिल्ली में एक ऐसी सरकार आ रही है जो सभी लोगों के लिए काम करेगी।"

02:43 PM, 30-Jan-2025

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर केजरीवाल का हमला

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है। राजीव कुमार को पोस्ट रिटायरमेंट पोस्ट चाहिए। इतिहास में कभी इलेक्शन कमिशन का कबाड़ा नहीं हुआ। मुझे पता है कि ये जेल में डाल देंगे। राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। उन्हें राजनीति करनी है, तो चुनाव लड़ लें।

01:32 PM, 30-Jan-2025

बोतल में पानी लेकर भाजपा दफ्तर के पास पहुंचे AAP नेता

यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा सरकार के साथ विवाद के बीच आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय और पार्टी नेता रीना गुप्ता 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी की 3 बोतलें लेकर भाजपा मुख्यालय के पास पहुंचे। 

01:14 PM, 30-Jan-2025

Delhi Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल ने दी सात गारंटी

  1. सर्विस रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया जाएगा।
  2. सरकारी स्टाफ कार्ड बनाया जाएगा।
  3. स्टाफ हॉस्टल बनाया जाएगा।
  4. EWS के दिल्ली सरकार के मकान मुहैया करवाए जाएंगे।
  5. इनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक लगाए जाएंगे।
  6. इनके काम के घंटे, सैलरी पर कानून बनाया जाएगा।
  7. ऑटो चालकों की तरह ही इन्हें भी 10 लाख का जीवन बीमा, पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, बेटी की शादी के लिए 1 लाख और इनके बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

01:04 PM, 30-Jan-2025

Delhi Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल ने की AAP की सात गारंटियों की घोषणा

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "आज मैं AAP की ओर से 7 गारंटी घोषित कर रहा हूं। हमारे द्वारा एक सर्वेंट पंजीकरण पोर्टल बनाया जाएगा। जिससे कई लोगों की समस्याएं दूर हो सकती हैं। श्रमिक कार्ड की ही तरह हम एक सरकारी सर्वेंट कार्ड बनाएंगे। एक सर्वेंट होस्टल बनाया जाएगा। इनके स्वास्थ्य के लिए मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे। इनके कामों के घंटे, इनका वेतन और काम करने की स्थितियों पर नियम-कानून बनाए जाएंगे।"

12:30 PM, 30-Jan-2025

Delhi Election News: AAP के हजारों लोग पंजाब से आए हैं: प्रवेश वर्मा

दिल्ली के पंजाब भवन के बाहर से शराब, नकदी और AAP के प्रचार सामग्री से लदे वाहन पर नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि अगले 4-5 दिनों में दिल्ली की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। AAP के हजारों लोग पंजाब से आए हैं। वे चुनाव प्रचार नहीं करते। वे मोहल्लों में घुस गए हैं। पंजाब से आई गाड़ियों पर 'पंजाब सरकार' लिखा हुआ है। जब्त की गई गाड़ी पर भी यही लिखा हुआ था, जबकि वह निजी गाड़ी थी। मैंने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे सभी वाहनों, खासकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में चलने वाले वाहनों की जांच होनी चाहिए। इन वाहनों में सवार लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचा जाना चाहिए। AAP और अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं। इसलिए वे बौखला गए हैं और पिछले एक हफ्ते से दिल्ली की जनता से झूठ बोल रहे हैं। पहली बार चुनाव में लोगों को धमकाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल डरे हुए हैं और अपनी सरकार बचाने के लिए दिल्ली की जनता से झूठ बोल रहे हैं।"

12:05 PM, 30-Jan-2025

Delhi Election News: सौरभ भारद्वाज ने नायब सिंह सैनी पर बोला हमला

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, "देश की जनता मूर्ख नहीं है। हरियाणा के औद्योगिक कचरे का जो प्रदूषित-जहरीला पानी ड्रेन नंबर 6 से यमुना में जुड़ रहा है। वहां मेरे साथ नायब सिंह सैनी चलें और पानी पीकर दुनिया को दिखा दें।"

11:17 AM, 30-Jan-2025

Delhi Election News: 11 वर्षों में वे कौन सी सच्चाई साबित कर पाए: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "उस समय वे कहते थे कि उनके (अरविंद केजरीवाल) पास सच्चाई है लेकिन सब कुछ सामने आ गया। पिछले 11 वर्षों में वे कौन सी सच्चाई साबित कर पाए हैं। इसलिए मैं उनसे कह रहा हूं कि जंतर-मंतर पर आएं, बैठें और मुझे 20 मिनट दें। अगर वे जंतर-मंतर नहीं आ सकते, अगर उन्हें आने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी तो वे मुझे कोई और जगह बताएं, हम उनके घर के बाहर मंच लगा सकते हैं, हम आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर मंच लगा सकते हैं या वे मुझे कोई और जगह बताएं।"

11:15 AM, 30-Jan-2025

आरपी सिंह का केजरीवाल और भगवंत मान पर हमला

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "हमारी पार्टी लगातार कह रही है कि पंजाब सरकार यहां चुनाव में शामिल है। अन्य विपक्षी नेताओं ने भी कहा कि पंजाब का खुफिया तंत्र यहां काम कर रहा है। अब पंजाब सरकार की एक गाड़ी और 10 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं जिसमें AAP के झंडे आदि बरामद किए गए हैं। अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को जवाब देना होगा कि कैसे पंजाब सरकार की गाड़ियों या पंजाब सरकार के संसाधनों का यहां दुरुपयोग किया जा रहा है।"

11:13 AM, 30-Jan-2025

कैलाश गहलोत ने पूछे अरविंद केजरीवाल से सवाल

बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा, "यह शर्म की बात है कि दिल्ली, जो देश की राजधानी है, वहां पानी की लाइनें खंभों और घरों की दीवारों से लटक रही हैं, बिजली के तार भी वही हैं। मैं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली को कौन सा मॉडल और शासन दिया है। AAP ने 2015 में हर घर जल का वादा किया था, 2020 में और अब 2025 में भी वे वही वादा कर रहे हैं। यह सिर्फ बिजवासन विधानसभा का मुद्दा नहीं है, नरेला, नजफगढ़ आदि कई इलाके हैं जहां पानी की समस्या है।"

10:57 AM, 30-Jan-2025

AAP और पंजाब सरकार को बदनाम करने की सजिश: संजय सिंह

दिल्ली के पंजाब भवन के बाहर से जब्त की गई शराब, नकदी और AAP प्रचार सामग्री से भरी गाड़ी पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, 'वे दिल्ली में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार कैसे लाए? क्या इसका मतलब यह है कि कोई भी आतंकवादी फर्जी नंबर प्लेट के साथ दिल्ली में घुस सकता है? चुनाव आयोग कहां सो रहा है? दिल्ली में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई? अगर दिल्ली पुलिस भाजपा के साथ इसमें शामिल नहीं है तो यह कैसे संभव है? पंजाब भवन के बाहर खड़ी कार में AAP प्रचार सामग्री, नकदी और शराब थी। पंजाब सरकार ने पुष्टि की है कि उनके सरकारी वाहनों के बेड़े में इस मॉडल की कोई कार नहीं है। इस कार की नंबर प्लेट एक अन्य कार की थी, जिसके मालिक मेजर अनुभव सिंह पुरी थे, जो पहले पठानकोट के आर्मी डेंटल कॉलेज में तैनात थे। AAP और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा एक फर्जी कार और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली पुलिस इस चालक रहित कार को एक झटके में कैसे अनलॉक कर पाई?'

10:14 AM, 30-Jan-2025

Delhi Election News Live: आप के रोड शो में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, किया ये बड़ा दावा; पढ़ें अपडेट

दिल्ली के पंजाब भवन के बाहर से जब्त की गई शराब, नकदी और AAP प्रचार सामग्री से भरी गाड़ी पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, 'अब किसी को दोष देने की कोई गुंजाइश नहीं है, सब कुछ साफ है। भाजपा ने दिल्ली में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार रखी। उन्होंने उस कार में आप का प्रचार सामग्री, नकदी और शराब रखी और उसे पंजाब भवन के बाहर खड़ा कर दिया। ड्राइवर का कहीं पता नहीं चला और पुलिस ने आनन-फानन में कार का ताला खोल दिया। पंजाब पुलिस ने कार, नंबर प्लेट और मालिक का पता लगा लिया है। वे अपनी घटिया राजनीति के लिए एक सेना अधिकारी और एक राज्य सरकार को बदनाम कर रहे हैं। हम लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।"

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें