11:20 AM, 22-Jan-2025
Delhi Election Live: सीएम आतिशी की चुनाव अधिकारी को चिट्ठी, रमेश बिधूड़ी और उनके भतीजे पर लगाया आरोप
दिल्ली की CM आतिशी ने कहा, "विधानसभा क्षेत्र के हर इलाकों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रमेश बिधूड़ी के भतीजे होने का दावा करने वाले लोग AAP कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने AAP कार्यकर्ता दीपा को फोन करके उन्हें भाजपा में वापस आने को कहा। जब उन्होंने कहा कि वह अब AAP में हैं और आतिशी के साथ हैं, तो बिधूड़ी ने कहा कि यह आतंकवादियों की पार्टी है और 8 फरवरी के बाद आतिशी जेल जाएगी। भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, उनके कार्यकर्ता और भतीजे आज चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वे पूरे इलाके में सिर्फ गुंडागर्दी फैला रहे हैं। हम चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं कि रमेश बिधूड़ी, उनके कार्यकर्ताओं और भतीजों पर एफआईआर दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।"