फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025 Live: अमित शाह जारी करेंगे 'भाजपा का संकल्प पत्र', सचिन पायलट ने किया ये बड़ा दावा

Fri, 24 Jan 2025 09:58 PM IST
विजय पुंडीर अमप उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates : दिल्ली में इन दिनों चुनावी माहौल है। चुनाव में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:34 PM, 24-Jan-2025

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और दिल्ली की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस की वापसी होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा। 

08:31 PM, 24-Jan-2025

अरविंद केजरीवाल बोले- वोट खरीदने वाले देश के लोकतंत्र के लिए खतरा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के चुनाव में डेढ़ महीने पहले ही खुलेआम पैसे और सामान पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है। ये इनके भ्रष्टाचार का पैसा है जो इन्होंने देश को लूटकर कमाया है। ये जो भी बांट रहे हैं उसे ले लो लेकिन एक बात याद रखना, अपने वोट मत बेचना। आप जिसे चाहें वोट दें लेकिन उन लोगों को न दें जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ये भ्रष्ट हैं। ये देशद्रोही हैं। ये देश के दुश्मन हैं। ऐसे लोग देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।"

08:28 PM, 24-Jan-2025

दिल्ली चुनाव पर भाजपा सांसद अरुण गोविल क्या बोले

हापुड़ में दिल्ली चुनाव पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "दिल्ली चुनाव देखने लायक है और मैं भी इसे उसी तरह देख रहा हूं। लोग चुनाव के दौरान वादे करते हैं और अरविंद केजरीवाल तो बहुत बड़े-बड़े वादे करते हैं, सब कुछ फ्री करने की बात करते हैं।"

विज्ञापन
08:19 PM, 24-Jan-2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 25 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 'भाजपा संकल्प पत्र' जारी करेंगे। भाजपा ने अपना संकल्प पत्र तीन चरणों में बांटा था। जिसमें से दो बार संकल्प पत्र को जारी किया जा चुका है।

08:17 PM, 24-Jan-2025

'दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही'

दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यहां डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। हम जो भी संकल्प पत्र निकालते हैं, हम सभी चीजों का आंकलन करते हैं। कांग्रेस या केजरीवाल बड़ी-बड़ी घोषणाओं करते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। ये सिर्फ अपनी चिंता करते हैं, देश की चिंता नहीं करते।"

विज्ञापन
06:21 PM, 24-Jan-2025

नजफगढ़ रैली में केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज

दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नजफगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा कि झाड़ू घर की लक्ष्मी है। लेकिन भाजपा का चुनाव चिन्ह खतरनाक है।
 

04:36 PM, 24-Jan-2025

CM आतिशी के इलेक्शन एजेंट ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव अधिकारी को दी शिकायत

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के इलेक्शन एजेंट ने चुनाव अधिकारी को शिकायत दी है। आतिशी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।  पोलिंग बूथ के पास उन्होंने अपना चुनाव का दफ्तर बनाया है। पोलिंग बूथ से 200 मीटर के अंदर चुनावी दफ्तर नहीं खुला जा सकता है। वहीं रमेश बिधूड़ी ने 80 मीटर के दायरे में चुनावी दफ्तर खोला है। इस चुनावी दफ्तर को तुरंत बंद किया जाए। जिसने भी इस दफ्तर को खोलने की इजाजत दी उस अधिकारी पर कार्रवाई हो।






 

04:20 PM, 24-Jan-2025

Delhi Election 2025: 'जो आपका वोट पैसे या गिफ्ट से खरीदे, उसे कभी वोट न दें', केजरीवाल बोले

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो आपका वोट पैसे या तोहफो से खरीदना चाहते हैं, उसे कभी वोट न दें। आपका वोट आपकी आवाज है, इसे पैसे या लालच में न बेचें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वोट खरीदने वाले को आप लोग कभी वोट मत देना। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें वोट देने का अधिकार दिलाया है। अब अपने जनतंत्र और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। अगर आपने अपना वोट बेच दिया तो आपके लिए कोई स्कूल, अस्पताल और सड़कें नहीं बनाएगा। आगे कहा कि दिल्लीवाले बिकाऊ नहीं हैं। वह अपना वोद नहीं बिकने देंगे। 

केजरीवाल ने दिल्लीवालों से कहा कि गाली गलौज पार्टी के लोग जो दें वो रख लेना मगर वोट मत बिकने देना। दिल्ली में गाली गलौज पार्टी के नेता सरेआम लोगों में पैसे, साड़ी, कंबल, जूते और सोने की चेन बांट रहे हैं। यह सब गैरकानूनी काम दिल्ली पुलिस के संरक्षण और निगरानी में हो रहा है। मेरी दिल्ली की जनता से अपील है कि आप इनके द्वारा दिए जाने वाला सामान रख लेना। लेकिन अपना वोट मत बिकने देना।

03:32 PM, 24-Jan-2025

ओखला में चुनाव प्रचार के दौरान ओवैसी का दावा, जेल से चुनाव जीतेंगे शिफा-उर-रहमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि अगर वो जमानत पाकर चुनाव लड़ सकते हैं, तो हमारी पार्टी की उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान भी जेल के अंदर से चुनाव लड़ सकते हैं और जीत सकते हैं। ओखला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान के लिए प्रचार कर रहे थे। उस वक्त ओवैसी ने यह बयान दिया। बता दें कि 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में कथित संलिप्तता के लिए जेल में हैं।

03:16 PM, 24-Jan-2025

अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को घेरा

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "अरविंद केजरीवाल स्टंप्ड और क्लीन बोल्ड होने जा रहे हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ हवा और स्वच्छ यमुना चाहती है... 'आपदा' वाले महिला विरोधी हैं और वे दिल्ली की महिलाओं को धोखा देते हैं। यहां तक कि मौजूदा मुख्यमंत्री के लिए भी उनके (AAP) होर्डिंग्स में कोई जगह नहीं है।"

02:40 PM, 24-Jan-2025

दिल्ली में इन विधानसभा में घर से मतदान

दिल्ली में तीन विधानसभा क्षेत्रों तिलक नगर, नांगलोई जाट और जनकपुरी में घर से मतदान चल रहा है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 7442 मतदाता घर से मतदान करेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने का विकल्प दिया है।

02:28 PM, 24-Jan-2025

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर कई हमलों का आरोप लगाते हुए भारत चुनाव आयोग से शिकायत की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं - एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है।"

01:51 PM, 24-Jan-2025

केजरीवाल से मिले हनुमान बेनीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज हनुमान बेनीवाल मुझसे मिलने आए। वे पहले ही दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। वे आज मेरे आवास पर आए, मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आम आदमी पार्टी ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़ी है। उन्होंने हमें अपना समर्थन इसलिए दिया क्योंकि हम ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़े हैं।'

01:17 PM, 24-Jan-2025

Delhi Election: कानून-व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने अमित शाह पर बोला हमला

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कल योगी जी ने बहुत अच्छी बात कही। पूरी दिल्ली इसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। मैं उनसे 100% सहमत हूं। दिल्ली की जनता इससे 100% सहमत है। दिल्ली में गैंगस्टर खुलेआम घूम रहे हैं। 11 ग्रुपों ने दिल्ली को 11 हिस्सों में बांट दिया है। पूरी दिल्ली दहशत में है, कल योगी जी ने एक अच्छा मुद्दा उठाया था, ऐसा कहा उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार किया। मुझे नहीं पता कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है या नहीं, लेकिन अगर योगी जी सही हैं, तो उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में सभी गैंगस्टरों का सफाया कर दिया है। मैं योगी जी से कहना चाहूंगा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था सीधे अमित शाह के अधीन आती है, वह देश के गृह मंत्री हैं। मैं योगी जी से आग्रह करना चाहूंगा कि वह अमित शाह के साथ बैठें और उन्हें समझाएं कि कैसे कानून व्यवस्था पर काम हो रहा है, उनके साथ बैठिए और मार्गदर्शन कीजिए। अमित शाह उनके पास समय नहीं है। वह पूरे देश में विधायकों को तोड़ने, पार्टियों को तोड़ने और सरकारें गिराने में व्यस्त हैं। इसलिए योगी जी को अमित शाह से कहना होगा कि अगर कानून व्यवस्था सुधारनी है तो उन्हें दिल्ली के लिए कुछ समय निकालना होगा। आप दिल्ली को गैंगस्टरों के भरोसे नहीं छोड़ सकते।'

12:59 PM, 24-Jan-2025

Delhi Election: बिभव को लेकर केजरीवाल पर भड़कीं स्वाति

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "पता चला कि पंजाब सरकार बिभव कुमार को Z+ सुरक्षा दे रही है। यह वही गुंडा है जिसने अरविंद केजरीवाल के ड्राइंग रूम में मुझे बेरहमी से पीटा था। इन 6 महीनों में अब मुझे पूरी तरह से यकीन हो गया है कि अरविंद केजरीवाल ने ही मुझ पर यह हमला करवाया है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो वह बिभव कुमार को ऐसे क्यों बचाते? कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल को डर है कि अगर बिभव कुमार नाराज हो गए तो वह देश को बता देंगे कि अरविंद केजरीवाल ने ही उन्हें मुझे पीटने के लिए कहा था।"

12:38 PM, 24-Jan-2025

Delhi Election News: सीएम योगी के बयान पर केजरीवाल का पलटवार

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, दिल्ली की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। दिल्ली की सड़कों पर गैंगवार हो रही। लोगों की हत्याएं हो रही हैं। पूरी दिल्ली दहशत में है। योगी जी कह रहे, उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था ठीक कर दी तो योगी जी अमित शाह जी को भी समझाइए कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है।' 

12:35 PM, 24-Jan-2025

Delhi Chunav: पवन खेड़ा ने केजरीवाल को घेरा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने यमुना के लिए जो वादे किए थे, उन्होंने खुद कहा था कि वह नदी में डुबकी लगाएंगे, आज लोग उन्हें याद दिला रहे हैं। आज दिल्ली में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ है, बुजुर्ग चलने में असमर्थ हैं, यह दिल्ली की भयावह स्थिति है।"

12:34 PM, 24-Jan-2025

Delhi Election: आम आदमी पार्टी पर तरुण चुघ ने बोला हमला

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "अन्ना आंदोलन से VIP कल्चर, भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर शुरू हुई आम आदमी पार्टी अब गुंडों, माफियाओं और अपराधियों द्वारा भय, भ्रष्टाचार और VIP कल्चर में लिप्त पार्टी बन गई है। जिस तरह से मोटरसाइकिलों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों को धमकाया जा रहा था, उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी अपना अक्स खो चुकी है।"

12:18 PM, 24-Jan-2025

आज वे किस मुंह से वोट मांग रहे हैं?: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा, "आज महाकुंभ में दुनियाभर से लोग आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। उन्होंने जो कहा वह किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर मैं 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर पाया तो मुझे वोट मत देना, फिर आज वे किस मुंह से वोट मांग रहे हैं? मैं अरविंद केजरीवाल को फिर चुनौती देता हूं कि अभी दिन बाकी हैं, जाकर यमुना में डुबकी लगाकर आएं।"

11:58 AM, 24-Jan-2025

Delhi Chunav: यमुना की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ: अलका लांबा

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, "सच्चाई यह है कि न तो गंगा साफ हुई और न ही यमुना। दोनों के नाम पर खूब राजनीति हुई। गंगा और यमुना की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारें एक दशक से सत्ता में हैं, लेकिन हमने कभी नहीं देखा कि दोनों एक साथ एक मेज पर बैठकर राजनीति से ऊपर उठकर समाधान करें। मां गंगा, मां यमुना उनके लिए चुनावी मुद्दे से ज्यादा कुछ नहीं हैं... हमें अगर लोगों ने मौका दिया तो हम कर(यमुना सफाई) दिखाएंगे, हम यमुना का ठीकरा केजरीवाल की तरह पूर्वांचल के लोगों पर नहीं फोड़ेंगे।"

11:52 AM, 24-Jan-2025

'AAP का मतलब अहंकारी, अराजक, अपराधी पार्टी'

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "आज AAP का मतलब अहंकारी, अराजक, अपराधी पार्टी हो गया है। आज भी VVIP मानसिकता है कि हम कानून से ऊपर हैं, जो अमानतुल्लाह खान के बेटे ने दिखाई है। गलत साइड में बाइक चलाना, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना, पकड़े जाने पर पुलिस से बदतमीजी करना और जब पुलिस RC मांगती है तो कहना कि मेरे पिता MLA हैं।  इससे पता चलता है कि राजनीतिक रूपांतरण कैसे हुआ, स्वराज से शराब तक, झाड़ू से दारू तक, छोटे घर से शीशमहल तक। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि हम कानून का पालन करेंगे, अमानतुल्लाह खान का यह परिवार सीरियल ऑफेंडर है, आप क्या कार्रवाई करेंगे?"

10:58 AM, 24-Jan-2025

संजय सिंह के बयान पर यह बोले प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने AAP सांसद संजय सिंह के बयान पर कहा, "संजय सिंह के इस बयान से उनकी निराशा, हताशा, बेचैनी और घबराहट दिखाई दे रही है क्योंकि उन्हें दिख रहा है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का मन बना लिया है इसलिए ये लोग घबराए हुए हैं और इस प्रकार की बातें कर रहे हैं।"

10:55 AM, 24-Jan-2025

पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल सरकार कोई काम नहीं कर पाई: आरपी सिंह

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में उनकी (अरविंद केजरीवाल की) टीम कोई काम नहीं कर पाई, कोई योजना पेश नहीं कर पाई। अब क्योंकि चुनाव नजदीक हैं, उन्हें वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ कहना है, तो वो कह रहे हैं। क्या उन्होंने जो वादे किए थे, उनमें से कोई काम हुआ? वे खुद कहते थे कि नल से जल देंगे, लेकिन अब वो टीवी चैनलों पर जाकर कहते हैं कि वे मानते हैं कि वे नल से जल नहीं दे पाए। वे खुद मानते हैं कि दिल्ली की सड़कों में गड्ढे हैं, वे खुद मानते हैं कि वे यमुना को साफ नहीं कर पाए। जो काम उन्हें करने थे, उनमें से एक भी उन्होंने नहीं किया।'

10:53 AM, 24-Jan-2025

भाजपा ने यमुना को लेकर केजरीवाल पर बोला हमला

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, 'उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट ने परसों गंगा में डुबकी लगाई। अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनाव में कहा था कि हम यमुना को साफ करेंगे और मैं अपनी कैबिनेट के साथ वहां डुबकी लगाऊंगा। वही घोषणा उन्होंने 21, 22, 23 में की लेकिन 2025 आते-आते इनकी सरकार को 10 साल हो गए पर उन्हें यमुना को साफ करने का समय नहीं मिला।'

10:47 AM, 24-Jan-2025

गंगा सफाई को लेकर कांग्रेस ने केजरीवाल को घेरा

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, 'गंगा जी की सफाई के लिए राजीव गांधी गंगा एक्शन प्लान लेकर आए थे। उसके बाद उत्तर प्रदेश में जितनी भी सरकारें रहीं, सभी इस पर काम करती रहीं। पिछले 5-6 महीनों को छोड़कर आज तक ये सवाल (यमुना सफाई) क्यों नहीं उठाया गया? शीला दीक्षित के समय 7 इंटरसेप्टर लगने थे जो नजफगढ़ और शाहदरा नाले के पानी को साफ करते। दिल्ली की बर्बाद यमुना के लिए सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। मुझे नहीं लगता कि जब तक नई सरकार यमुना की सफाई के लिए युद्ध स्तर पर काम नहीं करेगी, तब तक सब ठीक होगा।'

10:24 AM, 24-Jan-2025

Delhi Election 2025 Live: अमित शाह जारी करेंगे 'भाजपा का संकल्प पत्र', सचिन पायलट ने किया ये बड़ा दावा

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, "जिस पार्टी का संबंध जबरन वसूली, गैंगस्टर और फिरौती से है, वह ये सवाल पूछ रही है। कल ही अमानतुल्लाह खान के बेटे ने SHO के साथ बदतमीजी की और कहा कि आपको नहीं पता कि मैं एक विधायक का बेटा हूं। इनके 62 विधायक हैं, पता करें कि उनमें से कितने के खिलाफ आपराधिक मामले हैं? अगर किसी ने देश की कानून व्यवस्था खराब की है, तो वह आम आदमी पार्टी है।"

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें