फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Coaching Centre News Live: कोर्ट में पेश हुए दोनों आरोपी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Sun, 28 Jul 2024 10:23 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi IAS Coaching Centre Flooding Live News in Hindi : दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को मामला दर्ज कर हिरासत में लिया। घटना को लेकर छात्रों में भारी रोष है। यहां पढ़ें घटना से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
हादसे के बाद छात्रों में गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:43 PM, 28-Jul-2024

आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल 

राव आईएस स्टडी सेंटर में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

04:34 PM, 28-Jul-2024

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मृत छात्रों के परिजनों से मुलाकात की

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में मृत यूपीएससी उम्मीदवारों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने 1 करोड़ रुपये मुआवजे और दिल्ली सरकार व एमसीडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दिल्ली नगर निगम ने 13 कोचिंग सेंटरों को सील किया है।

04:17 PM, 28-Jul-2024

बड़े एक्शन की तैयारी में दिल्ली नगर निगम

राजेंद्र नगर हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने कई अवैध बिल्डिंग को चिन्हित किया है। नगर निगम के मेयर ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। आज शाम तक बड़ी कार्रवाई  शुरू हो सकती है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूरे मामले की जांच के लिए डिविजनल कमिश्नर को आदेश दिए। साथ ही कहा कि मंगलवार तक पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपे।

विज्ञापन
03:13 PM, 28-Jul-2024

एक छात्रा का हुआ पोस्ट मार्टम
तीन मृतक छात्रों में से एक श्रेया यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद आरएमएल अस्पताल से ले जाया गया। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हादसा हो गया था।
 

03:04 PM, 28-Jul-2024

नेविन डेल्विन के घर छाया मातम

दिल्ली के राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर में नेविन डेल्विन नाम के छात्र की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। नेविन डेल्विन केरल के एर्नाकुलम निवासी थे। कल एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की जान चली गई।
 

विज्ञापन
02:40 PM, 28-Jul-2024

कोचिंग सेंटर से वापस ली जाएगी एनओसी
दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें कल शाम 7.12 बजे घटना की जानकारी मिली। हमने मौके पर पांच दमकल गाड़ियां भेजीं। जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि बेसमेंट में पानी भर गया था। सड़क और बेसमेंट का लेवल बराबर हो गया था। जब सड़क पर पानी कम हुआ तो पानी निकालने और पंपिंग का काम शुरू हुआ। तीन शव बरामद हुए। बिल्डिंग को फायर एनओसी दी गई थी और बेसमेंट का इस्तेमाल स्टोरेज और पार्किंग के लिए किया जाना था। मालिक ने इसका दुरुपयोग किया। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे और अब हम उनकी एनओसी वापस लेंगे।

02:37 PM, 28-Jul-2024

राजेंद्र नगर हादसे पर एलजी का एक्शन
दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि ऐसी घटनाएं आपराधिक लापरवाही, एजेंसियों और विभागों द्वारा रखरखाव में कमी की ओर इशारा करती हैं। डिवीजनल कमिश्नर से मंगलवार तक दिल्ली कोचिंग सेंटर की घटना के हर पहलू को कवर करते हुए रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
 

01:30 PM, 28-Jul-2024
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र
ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद छात्रों ने दिल्ली सरकार, एमसीडी और उस कोचिंग संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां बीते शनिवार रात को संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई। छात्रों ने कहा कि सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं।

01:25 PM, 28-Jul-2024

छात्रों से बात करते हुए भावुक हुए एडिशनल डीसीपी
दिल्ली कोचिंस सेंटर कांड पर एडिशनल डीसीपी सचिन शर्मा छात्रों से बातचीत के दौरान भावुक हो गए।  उन्होंने कहा कि तीन लोग मारे गए हैं। हम कुछ क्यों छिपाएंगे। हम आपको आश्वासन देते हैं कि हम कानूनी तौर पर जो भी संभव होगा, वो हमारी टीम करेगी। छात्रों से अपील करते हुए कहा कि मैं आपका हिस्सा था। मैं पूरी तरह से समझ सकता हूं कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं। मैं बहुत कुछ महसूस कर रहा हूं। लेकिन मेरी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं। 
 

12:48 PM, 28-Jul-2024
आरएमएल पहुंची स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

मृतकों के परिजनों को मिले मुआवजा
आप नेता स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि मैं अभी राजेंद्र नगर की घटना में जान गंवाने वाली दोनों बेटियों के परिवार से RML हॉस्पिटल में मिली। एक बेटी 25 साल की थी जिसके पिता उत्तर प्रदेश में किसान हैं। दूसरी बेटी भी सिर्फ 21 वर्ष की थी। मैं सरकार से मुआवजे के एलान की मांग करती हूं।
 
 

12:45 PM, 28-Jul-2024

दिल्ली मेयर ने दिए एमसीडी कमिश्नर को निर्देश
राजेंद्र नगर की दुखद घटना के बाद मेयर ने एमसीडी कमिश्नर को निर्देश जारी किए हैं। गैरकानूनी तरीके से बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई हो। कल हुई दुर्घटना की जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
 



 

12:39 PM, 28-Jul-2024
कोचिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कोचिंग सेंटर के बाहर भीड़

हादसे के बाद से यूपीएससी की तैयार कर रहे छात्र गुस्से में हैं और कोचिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। घटना स्थल पर आरएएफ के साथ पुलिस बल भी तैनात है।

11:44 AM, 28-Jul-2024

कांग्रेस नेता ने की सीबीआई जांच की मांग
ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने ने कहा कि मैं दोनों सरकारों द्वारा गाद हटाने के फंड के दुरुपयोग की तत्काल सीबीआई जांच चाहता हूं। गाद हटाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ है।
 

11:32 AM, 28-Jul-2024

मैं संसद में उठाऊंगी आवाज: स्वाति मालीवाल
राज्यसभा सांसद स्वाति मालवाल ने कहा कि अभी राजेंद्र नगर में छात्रों से मुलाकात की। सबने बहुत अच्छे से मुझसे बात की और अपनी जायज़ पीड़ा बताई। उनके मन में बहुत ग़ुस्सा है कि अभी तक दिल्ली सरकार के मंत्री और मेयर उनसे मिलने नहीं आये। इनका ग़ुस्सा बिलकुल जायज़ है क्योंकि ये आपदा नहीं मर्डर है। बेशर्मी देखिए अभी भी जवाबदेही की जगह, विधायक और पार्षद कुछ वॉलंटियर्स को छात्रों के बीच में भेजके मेरे ख़िलाफ़ नारे लगवाने में दिमाग़ चला रहे है। ये इसलिए क्योंकि मैं माँग कर रही हूँ की इनके ख़िलाफ़ भी FIR होनी चाहिए। तुरंत मंत्री और मेयर को अपने आलीशान घर और AC कमरों से निकल के इन बच्चों से आके माफ़ी माँगनी चाहिए। परिवारों को 1-1 करोड़ की सहयोग राशि देनी चाहिये। मैं संसद में छात्रों के इंसाफ़ की आवाज़ ज़रूर उठाऊंगी।

11:28 AM, 28-Jul-2024

घटना स्थल के बाहर छात्र प्रदर्शन कर रहे 
ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मृत्यु होने पर छात्रों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों मिलने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल घटनास्थल पहुंचीं।

11:17 AM, 28-Jul-2024

मालिक और कोऑर्डिनेटर हिरासत में लिए गए
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मालिक और कोऑर्डिनेटर को हिरासत में ले लिया है। हादसे को लेकर छात्रों में भारी रोष है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया मरने वालों की पहचान हो गई है। इसमें एक लड़की यूपी के अंबेडकर नगर और छात्र केरल का रहने वाला है। जबकि दूसरी छात्रा तेलंगाना की रहने वाली है। 

11:17 AM, 28-Jul-2024

स्वाति मालीवाल का आप सरकार पर तंज
ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर में हुए हादसे पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने हादसे पर कहा कि बच्चे बहुत दु:खी हैं और गुस्से में हैं।  12 घंटे बीत चुके हैं। अभी तक दिल्ली सरकार का कोई मंत्री या मेयर नहीं आई हैं। कोई अधिकारी नहीं आया है। 

11:04 AM, 28-Jul-2024

Delhi Coaching Centre News Live: कोर्ट में पेश हुए दोनों आरोपी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। मामले की जांच के आदेश दिए दिए गए हैं। इस घटना में पुलिस एक्शन ले रही है। साथ ही छात्रों में भारी रोष है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें