सीएम रेखा ने कहा कि एक कमेटी बनाई गई है। इसमें कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा को शामिल किया गया। है एक पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। वहीं आशीष सूद ने कहा कि जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा। यह पूरी तरह से पारदर्शी काम होगा। इस योजना को लागू करने के लिए पूरीतेजी से कम। वहीं आम आदमी पार्टी पर उन्होंने कहा कि आप हमेशा आरोप लगाती रहती है यह ना होता तो कुछ और आरोप लगाती रहती। मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए काम करेगी। इस योजना की मदद से दिल्ली की बहनों को आर्थिक मदद मिल सकेगा।
महिला समृद्धि योजना के लिए जल्द होंगे रजिस्ट्रेशन: वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए 'महिला समृद्धि योजना' को मंजूरी दिए जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस योजना को लागू करने के लिए एक वर्ष के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अब हम पंजीकरण शुरू करेंगे और इस योजना को लागू किया जाएगा।
हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे: जेपी नड्डा
कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। रेखा गुप्ता बता रही थी कि उन्हें घर से उठा कर सार्वनिजक काम में जोड़ा। पार्टी महिलाओं को आगे लाने के लिए काम करती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारी शक्ति का विकास होता है तो दुनिया आगे बढ़ती है। विकसित भारत की कल्पना करते है तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाते है। महिलाओं ने जो भी कार्यक्रम चलाए है और महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ा। नारी शक्ति वंदन योजना, नारी पंचायत से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महिला हैं। देश का बजट रखने का सौभाग्य मिला वो निर्मला सीतारमण को मिला। उज्ज्वला योजना के माध्यम महिलाओं को मजबूत बनाया। उन्हें अब लकड़ी काटने के लिए जाने की जरूरत नहीं होती है। कुछ समय पहले ही दिल्ली को आपदा से छुट्टी मिली है। जेपी नड्डा ने कहा कि महिला समृद्धि योजना लागू हो इसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ से अधिक का बजट पास किया है। योजना को लागू करने के लिए 5 हजार 100 करोड़ रुपए पास कर दिया है। जल्द ही योजना लागू हो जाएगी। हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे: जेपी नड्डा
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी सरकार का फोकस women led development पर है। प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारीशक्ति का विकास होता है, तो दुनिया का विकास होता है। इसलिए नारीशक्ति को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मूलरुप में मानकर आगे चला है।
महिलाओं के योगदान से बनी दिल्ली में भाजपा की सरकार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में यदि महिला का साथ न मिलता तो दिल्ली में जीत संभव नहीं हो सकता है। महिला दिवस पर महिला सशक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया है। ये जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है।
महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया: जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'महिला दिवस कार्यक्रम' में कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। देश में भाजपा की महिला सीएम और डिप्टी सीएम हैं। महिलाओं के बिना जीत पाना संभव नहीं था। भाजपा के पास सबसे ज्यादा महिला सांसद हैं। महिलाएं अब मुख्या धारा का हिस्सा हैं।
पीएम मोदी ने मुझे बजट रखने के लायक बनाया: सीएम रेखा
साल 1993 से संगठन में काम कर रही हूं। शादी के बाद जब परिवार में आ गई थी उस समय संगठन ने मुझे वापस बुलाया और सार्वजनिक सेवा से जोड़ा था। 30 साल में कई पद दिए गए। पार्टी में महिला बहुत कुछ करती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उन्हें टिकट न देकर किसी बाहर से आए को टिकट दे दिया जाता है। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में निर्मला सीतारमण बजट रख रही है। वहीं दिल्ली में मुझे मुख्यमंत्री बना कर बना कर बजट रखने लायक बनाया हैं।
सीएम रेखा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कसा तंज
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के दिल्ली महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान होता है। कांग्रेस काल में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो उस समय उनके अलावा कोई अन्य महिला कैबिनेट में नहीं थी। वहीं आप की सरकार में महिला सांसद को घर पर बुलाकर पीटा जाता था। दिल्ली के हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। हर जरूरत की जगह पर पिंक शौचालय बनाएंगे। महिलाओं से जो वादा किया है उसे भी पूरा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'महिला दिवस कार्यक्रम' में शामिल हुए।
दिल्ली कैबिनेट ने लगाई महिला सम्मान योजना पर मुहर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज महिला दिवस का एक सुंदर अवसर है और इस महिला दिवस के अवसर का सदुपयोग करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की बैठक की, जिसमें सभी मंत्री रहे। दिल्ली चुनाव के अपने संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की गरीब बहनों को 2500 रुपये देने का वादा जो हमने किया था उसपर हमने मुहर लगा दी है। दिल्ली सरकार के बजट में 5100 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है, ताकि दिल्ली की गरीब बहनों को हम समृद्धि योजना का लाभ दे सकें।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा दिल्ली महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हैं। जहां उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी हैं।
दिल्ली में कांग्रेस का भी महिला दिवस पर कार्यक्रम
दिल्ली में कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि महिलाओं के जीवन में हर दिन महत्वपूर्ण है। मगर 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं का संघर्ष खत्म नहीं हो पा रहा है। अन्याय के खिलाफ उनकी न्याय की लड़ाई जारी है। मैं उम्मीद करती हूं कि हम उनके लिए भी एक रोशनी की किरण लेकर आएंगे। इंदिरा भवन के हॉल में पहला कार्यक्रम महिला कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। इसमें देशभर से करीब 300 महिलाएं आई हैं।
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाएं उपस्थित हैं।
'हमारे लिए बेटी और बेटा बराबर'
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर कहा कि महिला दिवस का मौका है। हमारा समाज बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं से होता हुआ बेटी बढ़ाओं तक पहुंचा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। समाज को आगे आना होगा कि बेटी बढ़ाने के लिए न केवल शिक्षा बल्कि उसका स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्तिकरण जैसी हर चीज को जोड़ना होगा। आज समाज में पहले की अपेक्षा बहुत बदलाव है। यह समाज के मन से आना चाहिए कि हमारे लिए बेटी और बेटा बराबर हैं।
'महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली और देश की सभी महिलाओं, माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें, हमारी सरकार आपके लिए काम करती रहेगी।
महिला समृद्धि योजना को लेकर क्या बोले संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने महिला समृद्धि योजना पर कहा कि यह भाजपा का चुनावी वादा है, अगर वे वादा पूरा करते हैं तो हम इसका स्वागत करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इस पर जो पैसा खर्च होना है उसकी भरपाई कहां से होगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली सरकार जो पैसा खर्चेगी उससे विकास से कोई समझौता नहीं होगा।
'हर दिन होना चाहिए महिला दिवस'
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि महिला दिवस हर दिन होना चाहिए। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान हो और जिस समाज की रीढ़ की हड्डी महिला होती है, मातृ शक्ति को हमेशा नमन करना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। आज पूरे विश्व में जिस तरह महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है तो पूरे समाज को मिलकर उन्हें और प्रोत्साहन देने की आवश्कता है।
दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक चल रही है। इस बैठक में ही 2500 रुपये की और होली पर एक मुफ्त सिलेंडर की घोषणा हो सकती है।