फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Budget 2026: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान

Tue, 24 Mar 2026 01:08 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Assembly Budget Session Live News in Hindi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली का वार्षिक बजट पेश किया। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है। जो पिछले साल के मुकाबले करीब 3.7% अधिक है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और सामाजिक योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
Delhi Budget 2026 Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:08 PM, 24-Mar-2026

सीसीटीवी कैमरों के लिए 225 करोड़

दिल्ली में 50,000 नए कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों के लिए 225 करोड़ का फंड रखा गया है।

01:06 PM, 24-Mar-2026

महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो परमिट

ई ऑटो का परमिट महिलाओं के नाम पर जारी किया जाएगा। 1000 महिलाओं को ई ऑटो का परमिट दिया जाएगा और 100 परमिट ट्रांसजेंडर को दिए जाएंगे।

01:03 PM, 24-Mar-2026

गिग वर्कर्स के लिए फैसले

दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए अटल कैंटीन के बगल में आराम गृह बनाएंगे। दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड बनेगा।

विज्ञापन
12:34 PM, 24-Mar-2026

महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये, 5110 करोड़ का प्रावधान

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को ढाई हजार का वादा किया है। इसके लिए बजट में 5110 करोड़ का प्रावधान। 
होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर मिलेंगे, 260 करोड़ का प्रावधान
महिलाओं की मुफ्त बस सेवा, 450 करोड़ का प्रावधान

12:24 PM, 24-Mar-2026
Delhi Budget 2026 - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा के लिए 19148 करोड़: कक्षा 9 की छात्राओं को मुफ्त साइकिलें, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप

रेखा गुप्ता सरकार ने 19148 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 9 की 1.30 लाख बेटियों को मुफ्त साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सरकार ने 10वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की भी बजट में घोषणा की है।

विज्ञापन
12:16 PM, 24-Mar-2026

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में ट्रांसजेंडर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार ट्रांसजेंडरों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने के लिए 202 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली सरकार नए 750 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 1,500 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अधूरे छोड़े गए सात आईसीयू अस्पतालों को 150 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

12:15 PM, 24-Mar-2026

स्वास्थ्य के लिए 12645 करोड़ का प्रावधान

दिल्ली सरकार के 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 12,645 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

12:13 PM, 24-Mar-2026

जलभराव के समाधान के लिए 610 करोड़

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार मानसून के दौरान जलभराव को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सिंचाई विभाग को 610 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

12:04 PM, 24-Mar-2026

दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार के बजट में दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

12:03 PM, 24-Mar-2026

विद्युत विभाग के लिए 3,942 करोड़

दिल्ली के बजट में बिजली विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने अग्निशमन विभाग के लिए 674 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

12:01 PM, 24-Mar-2026

एमसीडी को 11666 करोड़ रूपये का प्रावधान

11660 करोड़ रुपये एमसीडी को दिल्ली सरकार देगी। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली में सड़क सुधार के लिए एमसीडी को 1,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'धूल रहित सड़कों' के लिए पीडब्ल्यूडी को बजट में 1,352 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ नाले के किनारे सड़कों के लिए बजट में 454 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार के बजट में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के लिए 350 करोड़ रुपये का आवंटन होगा।

11:58 AM, 24-Mar-2026

शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए 21 प्रतिशत आवंटन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में शहरी विकास और आवास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और पीडब्ल्यूडी के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड को बजट में 787 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

11:49 AM, 24-Mar-2026

बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन बजट को समर्पित होगा: सीएम रेखा गुप्ता

बजट सत्र को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने दिल्ली की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इस बार हमने दिल्ली का बजट 'हरित बजट' के रूप में प्रस्तुत किया है। हमने हर योजना को 'पर्यावरण के नजरिए' से देखा है। इस बजट की हर नीति का पर्यावरण पर प्रभाव है, हर योजना का प्रकृति पर प्रभाव है और हर निर्णय में आने वाली पीढ़ियों की चिंताएं शामिल हैं। इसीलिए हमने पूरे बजट का 21% 'ग्रीन बजट' के लिए आवंटित किया है, जिसे पर्यावरण सुधार के लिए खर्च किया जाएगा। यह बजट सरकार की सोच में एक ऐतिहासिक बदलाव है, जहां विकास और पृथ्वी संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित किया गया है। यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है।'

11:47 AM, 24-Mar-2026

रेवेन्यू खर्च के लिए 70.3% और कैपिटल खर्च के लिए 29.7%

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है। जिसमें विकास, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट सेशन के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'इस साल हमने रेवेन्यू खर्च के लिए 70.3% और कैपिटल खर्च के लिए 29.7% (बजट में) रखा है। हम पिछले साल से ज़्यादा कैपिटल खर्च भी करने जा रहे हैं। साल 2025-2026 के लिए टैक्स और GSDP रेश्यो 4.95% था और साल 2026-2027 के लिए यह प्रतिशत 5.09% रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल से बेहतर है। इसके साथ इस साल दिल्ली का रेवेन्यू सरप्लस 9,092 करोड़ रुपये होने जा रहा है।'

11:40 AM, 24-Mar-2026

दिल्ली विधानसभा के बाहर AAP का प्रदर्शन

विपक्ष की नेता और आप विधायक आतिशी और दूसरे आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

11:26 AM, 24-Mar-2026

बजट पेश कर रहीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही हैं। सीएम रेखा गुप्ता का बजट भाषण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि तीन इंजन वाली सरकार के साथ दिल्ली तेजी से प्रगति कर रही है।

11:24 AM, 24-Mar-2026

बम की धमकी पर यह बोले भाजपा विधायक अनिल गोयल

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम की धमकी वाला मेल मिलने पर भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा, 'यह एक धोखा था। सब कुछ सुरक्षित है, हम मीटिंग के लिए जा रहे हैं।'

11:14 AM, 24-Mar-2026

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमकी वाला ईमेल मिला है। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई।

11:06 AM, 24-Mar-2026

सीएम बोलीं- अब बदलेगी दिल्ली की तस्वीर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनका दूसरा बजट राजधानी के लोगों के जीवन में ठोस बदलाव लाने वाला होगा। सीएम ने सोमवार को पारंपरिक खीर सेरेमनी के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू कराया। मुख्यमंत्री ने कहा, यह बजट विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली का संकल्प है। सीएम ने कहा पिछले साल दिल्ली की दिशा बदलने से शुरुआत की अब इसकी दशा सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मंगलवार को पेश होने वाला दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ये दूसरा बजट दिल्ली के विकास को नई गति देगा। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और हरित वातावरण इस बजट की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली केवल नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट विजन है। 

10:33 AM, 24-Mar-2026

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2025-26 में 5.31 लाख रुपये रहने का अनुमान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा में आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। आर्थिक समीक्षा के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय मौजूदा कीमतों पर अग्रिम अनुमान के अनुसार 2025-26 में 5,31,610 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। ये 2024-25 के मुकाबले 7.92 प्रतिशत की वृद्धि है।

10:27 AM, 24-Mar-2026

प्रधानमंत्री के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव पास 

सोमवार को सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने (8931 दिन) के रिकॉर्ड पर भी कई मंत्रियों और विधायकों ने चर्चा की। मंत्री आशीष सूद, मंजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश साहिब सिंह, विधायक कुलवंत राणा और राजकुमार भाटिया ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की कई परिभाषाएं बदल दी हैं। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन का पूरा समर्थन मिला। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पीएम का यह रिकॉर्ड उनकी 25 साल की निरंतर जनसेवा का प्रतीक है।

10:25 AM, 24-Mar-2026

AAP ने पहले दिन सदन से बायकॉट किया

आम आदमी पार्टी ने बजट सत्र के पहले दिन ही सदन से बायकॉट किया। पार्टी ने चार विधायकों संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह का सदन से निलंबन जारी रखने के फैसले का विरोध किया। इन विधायकों को पांच जनवरी 2026 को शीतकालीन सत्र के दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण में हंगामे के आरोप में मार्शल आउट कर निलंबित किया गया था। 

10:19 AM, 24-Mar-2026

Delhi Budget 2026: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को विपक्ष की मौजूदगी के बगैर ही शुरू हुआ। पहले ही दिन तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार से जुड़ी 6 कैग और 3 पीएसी रिपोर्ट सदन में पेश की गईं, जिनमें कई अनियमितताओं और कमियों की ओर इशारा किया गया है। इन रिपोर्टों पर 25 मार्च को विस्तार से चर्चा होगी, जबकि मंगलवार को दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें