फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Budget 2025 Live: पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट, साफ पानी के लिए 9000 करोड़; आप-कांग्रेस ने लगाए आरोप

Tue, 25 Mar 2025 03:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Budget Session 2025 Live Updates News in Hindi: दिल्ली विधानसभा में मुख्यंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश के दौरान कहा कि पहली बार दिल्ली के इतिहास में ऐतिहासिक बजट पेश हो रहा है। दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ का है। जो पिछले बार के मुकाबले कई अधिक है। पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला किया। जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:34 PM, 25-Mar-2025

दिल्ली परिवहन के लिए बजट में कुछ खास नहीं: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि एक दिन पहले आई डीटीसी पर कैग रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि इस विभाग में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन दिल्ली वालों के लिए इस बजट में भी सस्ता-सुलभ परिवहन उपलब्ध कराने का कोई खाका पेश नहीं किया गया है। इसी तरह दिल्ली सरकार ने अपनी बजट योजनाओं को केवल दिल्ली वालों तक सीमित रखने के लिए एक खास वर्गीकरण करने की कोशिश की है। एक लोकतांत्रिक सरकार को जनता के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए।

03:33 PM, 25-Mar-2025

500 करोड़ से कैसे साफ होंगे सीवर:कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनित सिंह ने अमर उजाला से कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने केवल बजट भाषण दिया है। लंबे भाषण में केवल बातें की गई हैं, लेकिन दिल्ली के विकास और रोजगार के अवसर नहीं विकसित किए गए हैं। भाजपा ने यमुना की सफाई को बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन सीवर ट्रीटमेंट के लिए केवल 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे साफ होता है कि इतने कम पैसे में सीवर साफ नहीं होगा और यमुना की सफाई नहीं हो पाएगी। 

03:31 PM, 25-Mar-2025

बजट को लेकर आई आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मारलेना ने दिल्ली सरकार के बजट के बाद कहा कि चुनाव बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री ने केवल आरोप लगाए हैं। इससे साफ हो गया है कि भाजपा सरकार अगले पांच साल भी केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करेगी। वह काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इकोनॉमिक सर्वे के बिना बजट पेश करने से सरकार के इरादे पर संदेह पैदा करते हैं। एक लाख करोड़ रुपया कहां से आएगा और इसकी असलियत क्या है, यह बजट आने से साफ हो जाता। उन्होंने कहा कि शिक्षा सहित कई अहम विभागों के आवंटन में कमी की गई है।

विज्ञापन
01:41 PM, 25-Mar-2025

एमसीडी को 6897 हजार रुपये आवंटित किए गए
बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा ने कहा कि डीएम कार्यालय को जिला परियोजना कार्य के लिए 53 करोड़ रुपये, किसी भी आपदा को रोकने के लिए 30 करोड़ रुपए से कमांड ऑफिस के लिए दिया जाएगा। वहीं एमसीडी को 6897 हजार रुपये दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो और भी देंगे। वहीं दूसरी तरफ फायर फाइटर और दमकल को बेहतर बनाने के लिए 100 जगहों पर छोटी फायर फाइटर होगी। 110 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मुख्यालय के लिए अलग से काम होगा। जबकि होम गार्ड बढ़ कर 25 हजार होंगे।

01:09 PM, 25-Mar-2025

पार्कों को गोद लेने के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित
ओवर हेड वायर को शिफ्ट के लिए पायलट प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 506 करोड़ रुपये की मदद पर्यावरण को सुधारने के लिए और 300 करोड़ रुपये प्रदूषण से निजात के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ पार्कों को गोद लेने के लिए 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
12:55 PM, 25-Mar-2025

दिल्ली की बसों में नहीं मिलेगी पिंक टिकट
दिल्ली के बजट में समाजिक पेंशन योजना के लिए 3227 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं दिल्ली की बसों में अब पिंक टिकट नहीं मिलेगा। बल्कि बस पास बनेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। महिलाओं की मुफ्त सफर सुविधा बेहतर होगी। दिल्ली में जल भराव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

12:52 PM, 25-Mar-2025

दिल्ली में सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे
सीएम रेखा ने कहा कि एक नई परियोजना, 'NEEV – New Era of Entrepreneur Ecosystem and Vision' शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत, बच्चों को आवश्यक कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं के लिए तैयार करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, नीव परियोजना के लिए 20 करोड़ का बजट आवंटित किए गए हैं। नरेला में एजुकेशन हब बनाया जाएगा। दिल्ली में 2025-26 में सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। स्मार्ट क्लास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब खोली जाएंगी। 9वीं और 11वीं में बच्चों को सबसे ज्यादा फेल किया जाता था। 
 

12:40 PM, 25-Mar-2025

हिला सुरक्षा, सड़क और पुल, झुग्गी-झोपड़ियों का होगा विकास
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विशेष तौर पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एनसीआर क्षेत्र के साथ बेहतर संपर्क हेतु बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 1000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं किए गए हैं।

12:36 PM, 25-Mar-2025

यमुना सिर्फ नदी नहीं है: सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज यमुना सीवेज और प्रदूषित पानी से जूझ रही है। हम यमुना नदी की सफाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। 40 विकेन्द्रीकृत सीवेज प्लांट विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं ताकि कोई भी सीवेज का पानी सीधे यमुना नदी में न छोड़ा जाए।

12:13 PM, 25-Mar-2025

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा: सीएम रेखा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार काम करेगी। दिल्ली के लोगों को साफ पानी दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है। दिल्ली के 24 प्रोजेक्ट शुरू किए। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जहां बिल्डिंग के ऊपर दो बिल्डिंग और बनाई गईं। 100 करोड़ की पैनल्ट ठेकेदारों को दी है। एक हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवा के लिए आवंटित किए गए हैं। 320 करोड़ रुपये आरोग्य योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।

12:06 PM, 25-Mar-2025

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित
दिल्ली सीएम ने बजट को पेश करने के दौरान कहा कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई नहीं हुई। सरकार से पैसे मिले। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली के जो गंदे नाले हैं, उनके लिए भी खर्च दिया जा रहा है। हर नाले को ठीक किया जाएगा। पानी और सीवर की समस्या कुछ समय के बाद नहीं होगी। पहली सरकारें पड़ोसी राज्यों को कोसती थी। अब हम बातचीत करेंगे और ताकि दिल्ली में पानी की कमी न हो। पीएम ने दिल्ली चुनाव का रिजल्ट आते ही कहा था कि यमुना की सफाई पहली प्राथमिकता है। यमुना एक नदी नहीं है बल्कि ये सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहार है। 500 करोड़ रुपये यमुना नदी की सफाई के लिए आवंटित किए गए हैं। कोई गंदा नाला यमुना में नहीं गिरेगा। 

11:58 AM, 25-Mar-2025

व्यापारियों के लिए बनाया जाएगा ट्रेड वेलफेयर बोर्ड, स्वच्छ जल प्राथमिकता
उद्योग और निवेश को लेकर दिल्ली बजट में सीएम रेखा ने कहा कि व्यापारियों के लिए ट्रेड वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा। उद्योग का विकास दिल्ली में नहीं हुआ। हम लोगों को रोजगार देंगे। हमारी सरकार दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी। दिल्ली में सीवर, पानी जैसी समस्याएं हैं। साफ पानी दिल्ली के लोगों को देंगे। यमुना की सफाई हमारी प्राथमिकता है। कोई गंदा नाला यमुना में नहीं गिरेगा। स्वच्छ जल के लिए नौ हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। पानी टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा। 

11:54 AM, 25-Mar-2025

हम दिल्ली में कूड़े के पहाड़ हटाएंगे: सीएम रेखा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आपने अपना शीशमहल बनवाया है। हम करीबों के लिए घर बनवाएंगे। हम गरीबों के लिए शौचालय बनवाएंगे। आपने टैक्स का पैसा विज्ञापन पर खर्च किया। चुनाव में पैसा लगाया। आप में और हम में बहुत फर्क है। आपने अधिकारियों के साथ बुरा बर्ताव किया। आप हाथ की सफाई जानते हो। हम कूड़े की सफाई करेंगे। कूड़े के पहाड़ हटाएंगे। 

11:50 AM, 25-Mar-2025

दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेंगी
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लेने दिया। हमारी सरकार में अब लाभ मिलेगा। 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है। विधायक फंड पूरा मिलेगा। कोई कटौती नहीं होगी। भोजन कागजों पर था। लेकिन हम देंगे। दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी। अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर कैंटीन दिल्ली में खोली जाएंगी। 

11:46 AM, 25-Mar-2025

दिल्ली वालों को लंदन का सपना दिखाया: सीएम रेखा
हम ऐसे बजट पेश कर रहे हैं। एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनाना चाहते थे। दिल्ली वालों को सपना दिखाया। लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया। देशभर में विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर ही लगाए। ये बजट विकास का संकल्प पत्र है। हम वो वादे करते हैं जो निभाते हैं। बजट पेश के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए। 

11:34 AM, 25-Mar-2025

पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
बजट पेश करते हुए सीएम रेखा ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं को रोका गया। विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर लगाए। दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। हम मिलकर काम करने के इरादे से आए हैं। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।   

11:27 AM, 25-Mar-2025

दिल्ली बजट के बड़े ऐलान, यहां पढ़ें...
210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाएं के लिए
महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह मिलेंगे
जन आरोग्य बीमा में पांच लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा
महिला समृद्धि योजना के लिए  5100 करोड़ रुपये
जनता को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा
50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे
कनेक्टिविटी सुधार के लिए एक हजार करोड़
झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपये
गरीबों के लिए अटल कैंटीन खोली जाएगी, 100 करोड़ आवंटित
व्यापारियों के लिए फेडरल वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा
 प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड़ रुपये 
पानी के टैंकरों में जीपीएस के लिए 150 करोड़ रुपये
दिल्ली में यमुना सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये 
स्वच्छ जल के लिए 9 हजार करोड़ रुपये आवंटित
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लिए 500 करोड़ रुपये
स्वास्थ्य सेवा के लिए एक हजार करोड़ रुपये

 

11:24 AM, 25-Mar-2025

पिछली सरकार ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया: सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को धोखा दिया गया। सरकारी आय इसलिए घटी क्योंकि शराब माफिया, पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों को पैसा मिल रहा था। इसलिए दिल्ली पिछड़ती गई। एक लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट में दोगुनी बढ़ोतरी होगी।  

11:20 AM, 25-Mar-2025

दिल्ली में एक लाख करोड़ का बजट पेश हो रहा: सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश हो रहा है। बजट से सबका साथ-सबका विकास होगा। बीते 10 साल में पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला किया है। बीते 10 सालों में दिल्ली विकास में पिछड़ी है। दिल्ली के इतिहास में ये ऐतिहासिक बजट है। 

11:10 AM, 25-Mar-2025

सीएम पेश कर रही बजट 
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही है।

11:04 AM, 25-Mar-2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के पहले बजट से पहले अपनी कैबिनेट की एक बैठक ली।

10:51 AM, 25-Mar-2025

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता थोड़ी देर में दिल्लीवालों के लिए भाजपा सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। दिल्ली की जनता से किए गए वादों को 

10:28 AM, 25-Mar-2025

प्रतिपक्ष नेता आतिशी करेंगी प्रदर्शन

09:54 AM, 25-Mar-2025

कैबिनेट संग हनुमान मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान जी के दर्शन के बाद कहा कि बजरंग बली भली करेंगे। दिल्ली का भला होगा। दिल्ली का विकास होगा। राम राज्य स्थापित होगा। वहीं सीएम के साथ दिल्ली कैबिनेट के अन्य मंत्री भी हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बजट से पहले पूजा-अर्चना की। 
 

09:53 AM, 25-Mar-2025

बजट से पहले दिल्ली के मंत्रियों का आया रिएक्शन
दिल्ली में भाजपा सरकार के बजट पेश होने से पहले दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। इस बजट से दिल्ली वाले खुश होंगे। वहीं उनके अलावा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक बजट है। यह दिल्ली के विकास का बजट है।

09:52 AM, 25-Mar-2025

हनुमान मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को भाजपा सरकार के पहले बजट पेश होने से पहले पूजा-अर्चना करने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं।

09:50 AM, 25-Mar-2025

मंगलवार को बंद हों मांस की दुकानें: भाजपा विधायक रविंदर नेगी
दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि कुछ दिन पहले जब मैं मंगलवार को मंदिर गया तो देखा कि मंदिर के ठीक सामने मांस की दुकान खुली हुई थी। यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा, इसलिए मैंने व्यापारियों से मंगलवार को मंदिरों के बाहर मांस की दुकानें बंद करने का अनुरोध किया। उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और अब पटपड़गंज में मंगलवार को दुकानें बंद होने लगी हैं। हम चाहते हैं कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों के सामने मांस की दुकानें बंद रहें। मैं इस बारे में डीएम को पत्र लिखूंगा।

09:46 AM, 25-Mar-2025

सीएम रेखा आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपनी सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। सालों बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा अपनी चुनावी घोषणाओं के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण एलान कर सकती है। 

09:39 AM, 25-Mar-2025

Delhi Budget 2025 Live: पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट, साफ पानी के लिए 9000 करोड़; आप-कांग्रेस ने लगाए आरोप

दिल्ली में आज भाजपा सरकार का पहला बजट पेश होने जा रहा है। इसमें सरकार यमुना की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने जैसे वादों को पूरा करने के लिए राशि का प्रावधान करेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें