02:50 PM, 24-Feb-2025
किसी ने पंजाबी तो किसी ने उर्दू और संस्कृत में ली शपथ
दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक भी पहुंचे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सबसे पहले मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई गई। दूसरे नंबर पर प्रवेश वर्मा को शपथ दिलाई गई। इसके बाद रेखा कैबिनेट ने शपथ ली। इ, बार विधानसभा में कई विधायकों ने अलग अलग भाषाओं में शपथ ली। कपिल मिश्रा ने संस्कृत, मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाबी और संजीव झा मैथिली में शपथ ली। वहीं अनिल झा मैथिली में, करनैल सिंह ने संस्कृत, पुनरदीप साहनी ने अंग्रेजी,आले मोहम्मद ने उर्दू, इमरान हुसैन ने उर्दू, जनरैल सिंह ने पंजाबी, प्रद्युम्न सिंह राजपूत ने संस्कृत, नीलम पहलवान ने संस्कृत, गजेन्द्र यादव ने संस्कृत, अजय दत्त ने अंग्रेजी, चंदन सिंह ने मैथिली, अमानतुल्लाह ने उर्दू, संजय गोयल ने संस्कृत, जितेन्द्र गोयल ने संस्कृत, चौधरी जुबेर ने ऊर्दू, अजय महावर ने संस्कृत में शपथ ली।