कोर्ट ने ईडी को सांसद संजय सिंह की पांच दिन की रिमांड दी है। इससे पहले संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, फैसला अभी सुरक्षित है, अभी परिणाम आ जाएगा। मेरा अनुमान है कि रिमांड 1 हफ्ते की होगी।
कोर्ट पहुंचने पर सांसद संजय सिंह बोले कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। ये मोदी जी का अत्याचार है।
AAP सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय(ED) के अधिकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट ले गए। संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ED की छापेमारी के बाद कल शाम गिरफ़्तार किया गया था।
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब से एनडीएक की सरकार बनी है। तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश जारी है।प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी विपक्षियों को जेल में ठूसने की बात हो रही है। ये सीधा-सीधा तानाशाही है। लेकिन देश प्रजातांत्रिक है, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं।
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया।
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और आप नेता की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी। ED, CBI और IT इनके (भाजपा) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है, 'पिछले चार दिनों से इस देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को हिरासत में लिया गया। ईडी की छापेमारी में संजय सिंह के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह एक अघोषित आपातकाल है क्योंकि बीजेपी जानती है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव हार जाएंगे। AAP शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है, लेकिन पुलिस हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रही है। आपातकाल में भी यही हुआ था और आज अघोषित आपातकाल में भी यही हो रहा है।
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई। AAP सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संजय सिंह को कल शाम दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।
डीडीयू मार्ग पर भाजपा कार्यालय की तरफ जा रहे आप कार्यकर्ताओ को दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग कर रोक दिया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर पार जाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है। आप कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ता लगातार पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही सांसद संजय सिंह और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
दिल्ली शराब नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली बीजेपी के नेता राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह कहते हैं कि यह गांधी जी का स्मारक है जिन्होंने हमेशा शराब का विरोध किया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने बात नहीं मानी। मुझे लगता है कि गांधी जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से यह हो रहा है। खुलासा हो रहा है और उनके (आप) नेता एक के बाद एक जेल जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब शराब नीति के मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल भी जेल जाएंगे।
दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP के विरोध प्रदर्शन पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देपेंद्र पाठक का कहना है कि यह आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन है। भीड़ धीरे-धीरे जमा हो रही है। पेशेवर तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस यहां मौजूद है। हम आयोजकों के संपर्क में हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। हम प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे।
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आंकड़ों को देखें तो पिछले 5-7 वर्षों में ED का जो तथाकथित एक्शन हुआ है वह 95% उन लोगों पर हुआ है जो सरकार के खिलाफ रहे हैं। जब चुनाव से ठीक पहले ऐसी कार्रवाई होती है तो कई सवाल उठते हैं कि मंशा क्या है? उद्देश्य क्या है?... जो सत्ता से जुड़े लोग हैं उनपर कभी कोई जांच, छापेमारी नहीं होती, उन्हें कोई नोटिस नहीं मिलता।
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा कि यह बहुत दुखद है। संजय सिंह सरकार के कई कृत्यों के खिलाफ संसद में काफी मुखर रहे हैं। वे लंबे समय से सरकार की नजरों में थे क्योंकि वे एक प्रखर वक्ता हैं। मुझे लगता है, आज उनकी गिरफ्तारी चुनाव से पहले का शक्ति प्रदर्शन है। मैं उनकी गिरफ्तारी का विरोध करता हूं...वे शराब घोटाले का मुख्य आदमी कैसे हो सकते हैं, अब रिपोर्ट आने पर देखा जाएगा।कब तक ऐसा होगा, यह एक लोकतांत्रिक देश है।
राजघाट पहुंच कर भाजपा नेता दिल्ली सरकार के शासन से मुक्ति के लिए के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
मुंबई में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर आप का प्रदर्शन चल रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और पार्टी नेता संजय सिंह के समर्थन में नारे लगाए, जिन्हें कल दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
गोपाल राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी के एक या दो नहीं, सभी को गिरफ्तार कर लोगे, तो झुकने को तैयार नहीं है। लोकतंत्र के लिए आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे। देश में जिस तरह माहौल बनाया है। पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। तृणमूल सांसदों को गिरफ्तार किया। बिना सबूत के संजय सिंह को गिरफ्तार किया। आज बीजेपी नेता कह रहे हैं कि और भी नेता गिरफ्तार होंगे। ये देश के दूसरे विधानसभा चुनाव हार रहे हैं। ये डर और बौखलाहट दिख रही है। विपक्ष के नेताओं को जेल में भेज दो। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और वाईएसआर को भी जेल के भीतर डाल दो। गिरफ्तारियां करते रहो। आपकी हार की तैयारी होगी। इस तानाशाही के खिलाफ बीजेपी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सड़क से न्यायालय तक लड़ाई जारी रहेगी। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि अचानक ऊपर से निर्देश आया कि संजय सिंह को गिरफ्तार करो। उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। आखिर, ये गिरफ्तारी क्यों हुई। बीजेपी के प्रवक्ता सुबह से बेसुरा राग अलाप रहे हैं। एमसीडी चुनाव में बीजेपी के नेता झूठी खबरें प्लांट करवाते थे। किसी तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बदनाम किया जाए। क्योंकि, निगम चुनाव में सारे सर्वे कह रहे थे कि बीजेपी हार रही है। बीजेपी का सारा झूठा प्रचार धरा रह गया। आज देश में इंडिया गठबंधन बनने के बाद नई परिस्थिति बनी है। उम्मीद थी कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान होगा। बीजेपी और नरेंद्र मोदी से आशा थी कि महंगाई कम होगी। गरीबी दूर होगी। आज लोगों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही। पूरे देश में खौफ पैदा किया जा रहा है कि कोई भी खिलाफ बोलेगा तो ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है।
आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर एनसीपी (शरद पवार गुट) नेता क्लाइड क्रैस्टो का कहना है कि हमें याद रखना होगा कि हमारे देश में कानून व्यवस्था है और कानून से बड़ा कोई नहीं है। जो लोग पहले बीजेपी का हिस्सा नहीं थे और उनसे ईडी और सीबीआई ने पूछताछ की थी, उन्हें बाद में क्लीन चिट मिल गई है। वे भाजपा में शामिल हो गए। जो लोग सरकार और भाजपा के खिलाफ बोलते हैं, उनके खिलाफ इसी तरह के मामले दर्ज किए जाते हैं और उनकी आवाज दबा दी जाती है।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह लड़ाई देश की है, हम मानसिक रूप से तैयार हैं कि हम सबको गिरफ्तार किया जाएगा। यह आपातकाल से भी ज्यादा भयंकर स्थिति है। मैंने संजय सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी और मां से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि हम सब उनके साथ हैं।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है कि 'मैं बीजेपी को चुनौती देना चाहती हूं कि अगर संजय सिंह के आवास से भ्रष्टाचार का एक रुपया भी मिले तो सबूत पहले पेश करें'। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रमाण रखें और बताएं एक रुपया भी जो संजय सिंह के घर से मिला हो, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वे बताएं कि उन्हें संजय सिंह के घर से कितने सोने के बिस्किट, कितनी नकदी मिली? उन्हें संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है, "इस जांच में ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों से 500 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन उन्हें किसी भी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। वे अदालत में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। उन्होंने मनीष सिसोदिया के कार्यालय और आवास पर छापा मारा, वहां कुछ भी नहीं मिला, लेकिन भाजपा को किसी सबूत की ज़रूरत नहीं है। बिना किसी सबूत के भ्रष्टाचार का सबूत, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। अब वही कहानी संजय सिंह के साथ दोहराई जा रही है।
शराब नीति में अनियमितता मामले में AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ईडी आज सुप्रीम कोर्ट के उस सवाल का जवाब देगी कि इस मामले में किसी राजनीतिक दल को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया, जबकि राजनीतिक दल को इसका लाभार्थी बताया गया है।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में उनके आवास पर छापेमारी के बाद कल शाम गिरफ्तार किया था। उन्होंने संजय सिंह की पत्नी से मुलाकात की। AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि INDIA गठबंधन के जो लोग सरकार और उनकी तानाशाही के खिलाफ खड़े होकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं उन सभी को ED, CBI और IT का सामना करना पड़ेगा। संजय सिंह को जिस तरह गिरफ्तार किया गया उसका मैं और मेरी पार्टी निंदा करती है। आज DMK के सांसद के यहां भी ED पहुंची है। यह सिलसिला चलता रहेगा, आप कार्रवाई करते रहिए हम लड़ते रहेंगे।
AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा कि उन्होंने (ED) वही किया जो उनके आकाओं ने उनसे कहा था। उन्हें मेरे घर में कुछ नहीं मिला। अगर किसी को कुछ नहीं मिल रहा, तो लंबा टटोलेगा ही। उन्हें कुछ नहीं मिला, इसलिए समय लगा।
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ईडी सूत्रों ने बड़ा दावा किया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को करोड़ों रुपये दिए थे। ईडी ने संजय सिंह औक दिनेश अरोड़ा के बीच लेन-देन साबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा के बीच लेन-देने हुआ था।
पात्रा ने कहा कि दिनेश अरोड़ा दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं, संजय सिंह ने उनसे कहा था कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें पैसे जुटाने हैं। संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया था। दिनेश अरोड़ा ने लाखों रुपये दिए थे। उन्होंने मांग की कि उत्पाद शुल्क विभाग में फंसे उनके कुछ मुद्दों को मंजूरी दे दी जाए। ईडी ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम दर्ज किया। आप नेताओं ने कहा कि उनका नाम गलती से आरोप पत्र में था। ईडी ने संजय सिंह का नाम चार जगहों पर डाला था, जिसमें से एक टाइपो एरर की वजह से हटा दिया गया।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि 2022 में दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी, इसलिए ईडी ने भी केस दर्ज किया था। मनीष सिसोदिया, मामले से जुड़े कुछ अधिकारी, कुछ कारोबारी जेल में हैं। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक का नाम दिनेश अरोड़ा है। उसने कहा था कि वह सरकारी गवाह बनेगा। सरकारी गवाह बनकर उसने खुलासा किया कि 2020 में संजय सिंह की उनसे मुलाकात हुई थी।
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तार पर गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमला बोला। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि आप सांसद संजय सिंह को कल शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। खुलेआम भ्रष्टाचार करना आप का चरित्र है और जब पकड़े जाते हैं. वे इस पर राजनीति शुरू कर देते हैं।
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज देश में गरीबी, बेरोज़गारी व महंगाई बढ़ रही है। अगर विपक्षी नेता लोगों की आवाज़ उठा रहे हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में जेल में डाला जा रहा है। 2024 तक केंद्र सरकार बहुत सारे विपक्षी नेताओं को जेल में डालेगी ताकि कोई जनता की बात न कर सके।
इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया है। इसमें लिखा है- दो कैदी।
दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। संजय सिंह को कल ईडी ने गिरफ्तार किया था। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी।