फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra Live: यूपी में राहुल की पहले दिन की यात्रा खत्म, बागपत से दिल्ली वापस लौटे

Tue, 03 Jan 2023 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कांग्रेस की ओर से गत 24 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली में आने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवालों के चलते आज यात्रा शुरू होने से पहले इसका असर दिखा। यात्रा यमुना बाजार हनुमान मंदिर मरघट वाले बाबा से शुरू हुई, उसके लिए सुरक्षा के बहुत ही जबरदस्त इंतजाम देखने को मिले ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:24 PM, 03-Jan-2023

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला उत्तर प्रदेश में  राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।

05:02 PM, 03-Jan-2023

यूपी में पहले दिन की यात्रा खत्म

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की पहले दिन की यात्रा खत्म हो गई है। राहुल गांधी बागपत से दिल्ली वापस लौट गए हैं। कल बागपत के मवी कला से सुबह छह बजे यात्रा शुरू होगी। 

04:19 PM, 03-Jan-2023

बृजेश पाठक ने भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस यात्रा का ना कोई मतलब है और ना ही इसका कोई मकसद है। ये यात्रा परिवार को मजबूत करने के लिए है। यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं बचा है। यूपी में किनारे-किनारे यात्रा निकाल रहे हैं। पूरे देश को कांग्रेस का आपातकाल याद है। 26 जून 1975 को आजतक नहीं भूलाया गया है। कांग्रेस सत्ता मिलते ही लोगों के अधिकार छीनती है। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने सेना का मनोबल गिराया है।

विज्ञापन
02:25 PM, 03-Jan-2023

प्रियंका ने बताया राहुल को क्यों नहीं लगती ठंड

भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव के लिए बने मंच से प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने मंच से राहुल की ओर देखते हुए कहा, मेरे बड़े भाई इधर देखो.. सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। तुम एक योद्धा हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये खर्च कर राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की। लेकिन राहुल एक योद्धा हैं और वह सच के पथ से नहीं डिगेंगे। प्रियंका ने ये भी कहा कि राहुल को ठंड इसलिए नहीं लगती क्योंकि उन्होंने सच की चादर ओढ़ रखी है। प्रियंका ने ये भी कहा कि अंबानी-अडानी ने करोड़ों रुपये खर्च कर नेताओं को, मीडिया हाउस को खरीद लिया लेकिन तुम्हें नहीं खरीद सके न खरीद पाएंगे।

02:19 PM, 03-Jan-2023

ज्यादा भीड़ से हुई धक्का-मुक्की

भारत जोड़ो यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने से काफी धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस अधिकारी लगातार मैनेजमेंट करने में जुटे हैं। राहुल से मिलने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई जिसमें कुछ महिला कार्यकर्ताओं को चोट आ गई। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों की बदसलूकी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी बीच राहुल ने एक छात्रा के साथ बातचीत की जो उनके स्वागत के लिए खड़ी थी।

विज्ञापन
02:17 PM, 03-Jan-2023

लोनी में बने मंच पर यूपी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा-
-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार
-मैं छोटे से खाबरी गांव से निकलकर आया हूं
-आज हम देश के वरिष्ठ नेताओं को याद कर रहे हैं
-पार्टी ने अनुसूचित जाति से मुझे जिम्मेदारी दी है

02:14 PM, 03-Jan-2023

राहुल प्रियंका मंच पर बैठे हैं साथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी का हाथ पकड़कर मंच पर बैठे हैं। यही नहीं राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के गाल पर दो बार प्यार भरा हाथ भी फेरा।

01:20 PM, 03-Jan-2023

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी के संबोधन के लिए गाजियाबाद में बने मंच पर वह पहुंच चुके हैं।

01:16 PM, 03-Jan-2023

उत्तर प्रदेश में यात्रा ने किया प्रवेश

भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। कुछ ही समय में यात्रा उस जगह पहुंचेगी जहां राहुल के संबोधन के लिए मंच बना है।

01:12 PM, 03-Jan-2023

यात्रा में शामिल हुए एएस दौलत

राहुल गांधी को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी रहे एएस दौलत का साथ मिला है। एएस दौलत आज यात्रा में शामिल हुए और राहुल के हाथ में हाथ डाल चले। एएस दौलत आईबी के स्पेशल डायरेक्टर और रॉ के सचिव रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी पर 'कश्मीरः द वाजपेयी ईयर्स' नाम से किताब भी लिखी है।

12:25 PM, 03-Jan-2023

जिस मंच से राहुल गांधी का संबोधन होना है वहां पहले ही कई कांग्रेसी दिग्गज पहुंच चुके हैं। इस बीच मंच से भाषण भी शुरू हो चुके हैं। मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के चाकू वाले बयान पर हमला बोला है। उन्होंने यह बातें कहीं- 
- भाजपा में देश जोड़ने की बात नहीं होती
- कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी
- भाजपा के कोई भी नेता हों वह गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए अपना भाषण शुरू करते हैं
- देश के प्रधानमंत्री भी विदेशों में गीता भेंट करते हैं, तब वो धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं, ऐसा यहां नहीं दिखता
- कोई पार्टी हमेशा सत्ता में नहीं रहती, भाजपा को समझना होगा

12:21 PM, 03-Jan-2023

राहुल ने 40 मिनट बाद शुरू की यात्रा

राहुल गांधी ने 40 मिनट विश्राम करने के बाद यात्रा दोबारा आरंभ की।

12:07 PM, 03-Jan-2023

राहुल विश्राम के लिए एक स्कूल में रुके

राहुल गांधी यमुना बाजार से शुरू हुई अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली के जाफराबाद स्थित एक स्कूल में विश्राम के लिए रुके हैं।

11:55 AM, 03-Jan-2023

नोएडा से पहुंचे कांग्रेस के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता

भारत जोड़ो यात्रा आज प्रदेश उत्तर प्रदेश में लोनी के गाजियाबाद में प्रवेश कर रही है। ऐसे में नोएडा से कांग्रेस के बड़े नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा व पूर्व सदस्य सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग लोनी बॉर्डर पहुंचे। उनके साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू,महावीर सिंह,लाल सिंह,सौरभ शर्मा,रोहित शर्मा,अंकित शर्मा,विक्रम चौधरी,राहुल अवाना,मोहित सिंह,राज अवाना, मोहम्मद,सलमान, दिनेश सिंह श्रीकांत यादव महिपाल शर्मा,अंकित अवाना, अजय सिंह,अजय कुशवाहा,अब्दुल कादिर मोहिनी सिंह सहित साथी शामिल हुए।

11:50 AM, 03-Jan-2023

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बलराम नगर में पहुंचने से पहले मंच पर पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद, एससी एसटी आयोग के पूर्व सदस्य पीएल पुनिया, राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, अखिलेश सिंह, प्रदीप माथुर, आदित्य, मीम अफजल और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव भल्ला मौजूद हैं।

11:43 AM, 03-Jan-2023

86 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली जा रही यात्रा

लोनी के बेहटा हाजीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता शहजाद हसन के नेतृत्व में लोनी बलराम नगर में राहुल गांधी के समर्थन में 86 मीटर तिरंगे के साथ निकाली जा रही यात्रा।

11:33 AM, 03-Jan-2023

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर राहुल गांधी के लिए बना मंच

दिल्ली यूपी बॉर्डर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए एक मंच बनाया गया है। यहां से उनका संबोधन होगा।

11:29 AM, 03-Jan-2023

राहुल के समर्थन में पहुंचे भीम वाहिनी बहुजन एकता मिशन के कार्यकर्ता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा का समर्थन करने के लिए भीम वाहिनी बहुजन एकता मिशन के कार्यकर्ता भी जुटे।

11:29 AM, 03-Jan-2023

लोनी तिराहे से रूट है डायवर्ट

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोनी तिराहे से रूट डायवर्ट किया गया। बागपत की तरफ से लोनी आने वाले वाहनों को बंथला की तरफ मोड़ा।

11:15 AM, 03-Jan-2023

राहुल गांधी ने इस भजन से की यात्रा की शुरुआत

दुनिया चले ना श्री राम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना। इसी भजन का उच्चारण करते हुए राहुल गांधी पुरानी दिल्ली के यमुना बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेकर भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया।

10:44 AM, 03-Jan-2023

पूर्वी दिल्ली में राहुल के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़

पूर्वी दिल्ली में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंची है। लोहे का पुल पार करने के बाद पूर्वी दिल्ली में राहुल के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़।

10:37 AM, 03-Jan-2023

पुराने लोहे वाले पुल से आगे बढ़ रही है यात्रा

हनुमान जी के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी अपनी कार में बैठे। यात्रा को लेकर आम लोगों में भारी उत्साह है। लोग राहुल गांधी से हाथ मिलाने और उनसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी का साथ देने के लिए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल और अंबिका सोनी मौजूद हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम भी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद है। हनुमान जी के दर्शन के बाद यात्रा पुराने लोहे वाले पुल से आगे बढ़ रही है। शास्त्री पार्क से होते हुए यात्रा सीलमपुर पहुंचेगी।

10:21 AM, 03-Jan-2023

सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

दिल्ली पुलिस यात्रा को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती इसके चलते ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। यात्रा शुरू होने वाले स्थानों पर ही नहीं बल्कि उसके आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस के अनेक वरिष्ठ अधिकारी यात्रा आरंभ होने वाले स्थान पर मौजूद रहे। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी छाया शर्मा, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक भी पहुंचे।

10:18 AM, 03-Jan-2023

राहुल गांधी को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी की एक झलक पाने को लेकर लोगों की भीड़ यमुना बाजार इलाके में लग गई है। उनकी फोटो खींचने के लिए भी लोगों में होड़ मची है।

10:15 AM, 03-Jan-2023

फिर टीशर्ट में नजर आए राहुल

हनुमान मंदिर में पूजा के बाद राहुल गांधी ने यात्रा शुरू कर दी है। राहुल गांधी एक बार फिर टीशर्ट पहनकर पहुंचे।

10:13 AM, 03-Jan-2023

राहुल ने यात्रा शुरू करने से पहले की हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना

यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

10:09 AM, 03-Jan-2023

तमाम कांग्रेस नेता पहुंचे यमुना बाजार

यात्रा की शुरुआत मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर से शुरू होनी है, ऐसे में यहां कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अलका लांबा पहुंच चुके हैं।

09:54 AM, 03-Jan-2023

Bharat Jodo Yatra Live: यूपी में राहुल की पहले दिन की यात्रा खत्म, बागपत से दिल्ली वापस लौटे

यमुना बाजार से शुरू होगी यात्रा
दिल्ली में 9 दिन के विश्राम के बाद आज यमुना बाजार मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर से शुरू होकर भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर शुरू होकर यूपी के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा यमुना बाजार हनुमान मंदिर मरघट वाले बाबा से शुरू होनी है उसके लिए सुरक्षा के बहुत ही जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें