01:33 PM, 11-Feb-2025
दिल्ली का परिणाम हमें स्वीकार है: पंजाब सीएम
पंजाब सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में जो काम किया वह पिछले 75 साल में भी नहीं हुआ। पंजाब में सड़कों को बेहतर करने, टोल प्लाजा को बंद करने, अस्पतालों को बेहतर करने का काम किया जाएगा। दिल्ली का जो भी परिणाम है उसको हम स्वीकार करते हैं। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आम आदमी पार्टी के बचे हुए दो साल में पंजाब को विश्व स्तरीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे। इसमें शहरों की तरक्की, गांव का विकास, सभी दिशा में काम किया जाएगा। पंजाब में हर जगह में अपनी भूमिका सबसे आगे बढ़कर दी है।